आज गुढ स्थित प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर श्री भैरवनाथ जी एवं श्री चिरहुलानाथ जी के पावन दर्शन कर पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान से सभी सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
उनकी कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
जय श्री भैरवनाथ जी।
@rshuklabjp
नारी शक्ति: विकसित भारत की मजबूत नींव! 🇮🇳👩🔬
आज का नया भारत, Women-led Development की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
खेतों में ड्रोन उड़ाने वाली 'ड्रोन दीदी' से लेकर अंतरिक्ष में परचम लहराने वाली हमारी वैज्ञानिकों तक, और देश की सुरक्षा में तैनात वीरांगनाओं से लेकर स्टार्टअप्स संभालने वाली महिला डायरेक्टर्स तक—हर क्षेत्र में नारी शक्ति अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही है।
शौचालय और उज्ज्वला योजना से मिले सम्मान से लेकर तीन तलाक से मुक्ति और 33% आरक्षण के अधिकार तक, यह सफर केवल प्रगति का नहीं, बल्कि सशक्तिकरण के एक नए सूर्योदय का है।
क्योंकि जब देश की बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी तो नया भारत गढ़ा जाएगा! 🇮🇳✨
#12YearsOfNariShakti
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @LalSinghArya जी ने आज दतिया में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
#LongestServingElectedPMModi
सशक्त नारी, समृद्ध भारत: लाभार्थी से आत्मनिर्भरता का सफर! 🇮🇳✨
पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक बड़ा बदलाव देखा है।
आज भारत महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभार्थी मानने की पुरानी सोच को छोड़कर Women-Led Development के स्वर्णिम युग में आगे बढ़ रहा है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना से महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिला, तो पीएम आवास के घरों पर मालिकाना हक और मुद्रा योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया। आज ग्रामीण महिलाएं लखपति दीदी बनकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही हैं।
रक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी से लेकर संसद में 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक, मोदी सरकार के इन 12 सालों ने नारी शक्ति को नए भारत के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला बना दिया है। 💪🌟
#12YearsOfNariShakti
'नारी तू नारायणी' की भावना के उपासक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने बीते 12 वर्षों में नारी सशक्तिकरण के महा-अभियान को नई गति और शक्ति के साथ आगे बढ़ाया है। करोड़ों महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का अभिन्न भागीदार बन गई हैं।
मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेकर हमने भी मध्यप्रदेश में बेटियों, बहनों और माताओं के सम्मान, स्वाभिमान व गरिमापूर्ण जीवन के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
आज भारत की नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की भी मजबूत आधारशिला बनी है। गांव से लेकर शहर तक, जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक, घर से लेकर बॉर्डर तक, हर कदम पर हर सेक्टर में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व का परचम लहरा रही हैं।
#12YearsOfNariShakti
मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।
#HappyBirthday@nstomar
महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं अमर बलिदानी राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंतीपर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि..
@rshuklabjp
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।
नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।
#LongestServingElectedPMModi
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा का नयाइतिहास रचने पर मान. @narendramodi जी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रतिसमर्पण नेभारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।विकसित एवंआत्मनिर्भरभारत के संकल्प को नई गतिमिल रही है।
🚩 ज्येष्ठ मास के षष्ठम मंगलवार (बड़े मंगल) की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
जय श्री राम। जय बजरंगबली। 🚩
#बड़ेमंगल#जयबजरंगबली@rshuklabjp
दीनदयाल मंडल की मासिक बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में सहभागिता की। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।
विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस#EkPedMaaKeNaam@rshuklabjp