आयोग द्वारा दिनांक 17/07/26 को मध्यप्रदेश काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (MPCST), भोपाल में "पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में बाल कल्याण समिति (CWC) की भूमिका" विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा का पीपुल्स समाचार में प्रकाशित विशेष साक्षात्कार में उन्होंने बच्चों के सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा तथा परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
INFOSPARK 2K26 में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा, मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के नैतिक, सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया।
आयोग की मान.अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने लोक अभियोजन संचालनालय, म.प्र. द्वारा अभियोजन अधिकारियों एवं लोक अभियोजकों हेतु आयोजित संभागीय कार्यशाला विषय "महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों के संबंध में अभियोजन कार्यदक्षता संवर्धन" में सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया
आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती अर्चना गुप्ता द्वारा बाल संप्रेषण गृह, भोपाल का निरीक्षण किया गया, जिसमें उपस्थित बच्चों को उनके अधिकारों एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा जीवन में कितनी आवश्यक है, इस विषय पर बच्चों से चर्चा की गई।
माननीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डॉ. निवेदिता शर्मा का ‘समान नागरिक संहिता का बाल-अधिकार दृष्टिकोण’ विषय पर लेख दैनिक सांध्य विपुल में प्रकाशित। लेख में प्रत्येक निर्णय एवं व्यवस्था में बालक/बालिका के सर्वोत्तम हित को सर्वोपरि रखने पर बल दिया गया है।
भोपाल में आयोजित समान नागरिक संहिता (UCC) के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की राज्य स्तरीय बैठक में आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने सहभागिता की।ओर से बच्चों के महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव UCC में समाहित किए जाने हेतु शासन के समक्ष रखा गया।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों के साथ बालिकाओं हेतु पृथक एवं कार्यशील शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सेनेटरी नैपकिन उपलब्धता, सुरक्षित निस्तारण व्यवस्था तथा जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
24-6-26 को बाल आयोग मान. अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की अध्यक्षता में मान. सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय डॉ. जया ठाकुर बनाम भारत संघ एवं अन्य के अनुपालन में विद्यालयों में बालिकाओं हेतु Menstrual Hygiene Management (MHM) सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा का लेख "ग्वालियर की समाधि से राष्ट्र की स्मृति तक रानी लक्ष्मीबाई का अमर शौर्य" प्रतिष्ठित पत्रिका पंचजन्य में प्रकाशित।
लेख पढ़ें: https://t.co/qrojT8N3O6
#RaniLakshmibai#NariShakti#MPCPCR#DrNiveditaSharma
https://t.co/Rwi5C3FZCp म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा का लेख "Remembering Rani Durgavati: A woman can be a mother, an empress and an embodiment of an immortal resolve" प्रकाशित।
https://t.co/bC9SnGHj4fआज दूरदर्शन भोपाल के सजीव फोन-इन कार्यक्रम "नमस्कार एमपी" में "बलिदान की ज्योति से उज्ज्वल भविष्य तक : रानी दुर्गावती और हमारी बेटियाँ" विषय पर चर्चा में आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए
मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सतत प्रयासों से 10 वर्षीय बालिका को मिला श्रवण यंत्र (स्पीच प्रोसेसर)
"जहाँ संवेदनशीलता और सतत प्रयास मिलते हैं, वहाँ बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जन्म लेती है।"
https://t.co/s2XmOSGsES
नमस्कार एमपी (दूरदर्शन मध्य प्रदेश) के 12 जून 26 के विशेष कार्यक्रम में मप्र बाल आयोग की मान अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने सहभागिता कर बच्चों के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा एवं कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
10.06.26 को मा0 श्री प्रियंक कानूनगो जी, सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल आयोग के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश बाल आयोग में आगमन पर मा अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया एवं बाल संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया।
NHRC के मा0 सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो जी एवं MPCPCR की मा0 अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा जी ने भोपाल LNCTU में नमो तथा सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित “प्रोजेक्ट संकल्प” रैगिंग, जेंडर आधारित हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जंगरूकता के कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोग की मा0 अध्यक्षा डॉ. निवेदिता शर्मा एवं माननीय सदस्य श्रीमती सोनम निनामा द्वारा शाजापुर जिले के प्रवास के दौरान बाल हितों से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ ही बच्चों से संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए
आयोग की मान अध्यक्षा डॉ. निवेदिता शर्मा एवं माननीय सदस्य श्रीमती सोनम निनामा द्वारा मंदसौर जिले के बादाखेड़ी क्षेत्र स्थित एक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अवैध रूप से मदरसा संचालित पाया गया, जिसके संबंध में संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था
रतलाम जिले के प्रवास पर आयोग की मान अध्यक्षा डॉ. निवेदिता शर्मा एवं सदस्य श्रीमती सोनम निनामा ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
साथ ही संदीपनी सीएम राइज स्कूल में निरीक्षण एवं वृक्षारोपण किया, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं माता शबरी कन्या आवासीय शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया
मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय अध्यक्षा डॉ. निवेदिता शर्मा एवं माननीय सदस्य श्रीमती सोनम निनामा द्वारा मंदसौर के शासकीय संदीपनी महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय का निरीक्षण।