प्रदेश में वर्तमान में 150 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनाक 24 जून को ग्राम पंचायत राजपुर खुर्द, विकास खंड आलमपुर जफराबाद, जनपद बरेली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था/विभाग को पायी गई कमियों को दूर करने और निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग🧘♀️दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर जनपद बरेली के समस्त विकास खंड परिसरों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधि गणों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम वासियों, समूह की महिलाओं आदि ने सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया।
''योग अपनायें, स्वस्थ और खुशहाल जीवन पायें'' 🧘♂️🇮🇳
#InternationalYogaDay
12वें अंतरराष्ट्रीय योग🧘♀️दिवस -2026 के अवसर पर जनपद बरेली के परिषदीय विद्यालयों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
''योग अपनायें, स्वस्थ और खुशहाल जीवन पायें'' 🧘♂️🇮🇳
#InternationalYogaDay
12वें अंतरराष्ट्रीय योग🧘♀️ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज दिनांक 21 जून 2026, रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, जनपद-बरेली के द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योग अभ्यास एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में माननीय जनप्रतिनिधि गण, जनपद स्तरीय अधिकारी, आम जनमानस एवं भारतीय योग संस्थान के सदस्य गण उपस्थित रहे।
''योग अपनायें, स्वस्थ और खुशहाल जीवन पायें''
#InternationalYogaDay
#बरेली:- सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील नवाबगंज I
आज दिनांक 20 जून 2026 को तहसील नवाबगंज में #संपूर्णसमाधानदिवस के आयोजन पर SDM और BDO की उपस्थिति में आमजनमानस की समस्याओं/शिकायतों को सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को मौके पर निर्देशित किया।
दिनांक 18 जून को विकास खंड क्यारा की ग्राम पंचायात काँधरपुर में BDO, ADO(P), ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति में लाल फाटक वाले नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान नाले की साफ़ सफाई कराने के निर्देश संबंधित को दिए।
अवशेष नाले के निर्माण के संबंध में बीडीए द्वारा एस्टीमेट तैयार किया गया है स्वीकृति उपरांत नाला निर्माण पूरा होने के बाद ग्राम वासियों को स्थायी समाधान प्राप्त होगा।
शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18-06-2026 को विकास भवन सभागार में समस्त BDOs, APOs, TA, लेखा सहायक और ऑपरेटर को विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी अधिनियम, 2025 के सम्बन्ध में आयोजित 1 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान किया साथ ही वृक्षारोपण अभियान 2026-27 के अन्तर्गत सभी सम्बंधित को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए एवं नरेगा योजना के अन्तर्गत चल रहे अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, NMMS के माध्यम से हाजरी लगाने, ससमय भुगतान करने आदि के सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किये।
आज दिनांक 17 जून 2026 को @dmbareilly की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें #किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किसान भाइयों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए - #किसानदिवस
सृजनी दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड के निरीक्षण उपरांत प्रमुख सचिव महोदय के द्वारा ग्राम बसावनपुर, विकास खंड फरीदपुर में कंपनी द्वारा स्थापित किये गए मिल्क पूलिंग प्वाइंट पर स्थापित डेयरी यंत्रों एवं दुग्ध संग्रह की भी जानकारी ली गयी तथा डेयरी पर उपस्थित महिला किसानो से मुलाकात की एवं उनसे डेयरी से होने वाली आय को भी जाना, किसानो द्वारा प्रमुख सचिव महोदय को बताया गया की कंपनी द्वारा निर्धारित दिनों में दिए गए दूध का पेमेंट निरंतर आ रहा रहा है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म निर्भर हो रही हैं I
दिनांक 16 जून 2026 को श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली के द्वारा डेयरी क्षेत्र में कार्यरत सृजनी दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड, भगवानपुर कुंदन, विकास खंड फरीदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालन के विषय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लखविंदर सिंह से जानकारी ली एवं कार्य की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव महोदय ने पशुपालन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया और इस क्षेत्र में महिला किसानो के द्वारा किये गए कार्य एवं प्रयासों की सराहना की I सृजनी दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड किसानों के स्वामित्व वाली एक प्रमुख कंपनी है I वर्तमान में सृजनी दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड 8 जनपदों में कार्यरत अपने 9 मिल्क चिलिंग सेंटर्स द्वारा 63445 महिला किसानो से प्रतिदिन 2,30,000 लीटर दूध ठंडा कर प्रोसेसिंग और पैकिंग फैसिलिटीज में भेज दिया जाता है-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास प्लस एप के माध्यम से किये गए नवीन सर्वे में स्थायी पात्रता सूची(PWL) बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिस सम्बन्ध में विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की खुली बैठक की जा रही हैं जो दिनांक 30 जून 2026 तक की जायेंगी, सभी ग्राम वासियों से अपील है कि आपके द्वारा आवास हेतु किये गए आवेदन की पुष्टि एवं सूची तैयार करने हेतु आहूत ग्राम सभा की बैठक में प्रतिभाग करें-
#मीडिया_कवरेज #cdobareilly
दिनांक 15 जून 2026 को श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया(STPI) कार्यदायी संस्था के द्वारा निर्मित आई.टी./सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सी बी गंज बरेली का स्थलीय निरीक्षण किया गया I निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कार्यदायी संस्था से निर्माण के सम्बंध में समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 16 जून 2026 को श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली के द्वारा ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी, बैठक में DDO, DC NREGA, PD DRDA, BDOs, DMM, BMM के साथ निर्धारित पैरामीटर की विकासखंडवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारी / कर्मचारी को निर्धारित लक्ष्य की ससमय पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये गए-
दिनांक 15 जून 2026 को श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली के द्वारा राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, परसाखेड़ा(निकट झुमका चौराहा) बरेली का स्थलीय निरीक्षण किया गया I निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कार्यदायी संस्था से निर्माण के सम्बंध में समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 15 जून 2026 को श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली के द्वारा जनपद बरेली में PMGSY पैकेज संख्या 14144(लो•नि•वि• निर्माण खण्ड-2 ) द्वारा निर्मित 19.5 किमी मीरगंज से सहोड़ा वाया सिहोर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कार्यदायी संस्था से मार्ग निर्माण के सम्बंध में समीक्षा करते हुए निर्माण को गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
आज दिनांक 15 जून 2026 को श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली के द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड बरेली के द्वारा निर्माणाधीन आई.टी.आई. सिधौली मीरगंज. बरेली का स्थलीय निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यो के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
श्री सौरभ बाबू, आई०ए०एस०, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०शासन एवं नोडल अधिकारी, जनपद बरेली की अध्यक्षता में आज दिनांक 15.06.2026 (सोमवार) को कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास / निर्माण कार्यो / राजस्व से सम्बंधित (CM Dashboard के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स) एवं रैंकिंग की विभागवार विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई I बैठक में सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करने व ख़राब रैंकिंग वाले विभागों को अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए-
15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग 🧘 दिवस के उद्घाटन के अवसर पर आज दिनांक 15 जून को स्पोर्ट स्टेडियम बरेली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग 🧘 दिवस के अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनपद वासियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर योग का अभ्यास किया।
इस अवसर लोगों से दैनिक दिनचर्या में योग को अपनाने की अपील की और योग के महत्व को बताते हुए सभी को फिट इंडिया का संदेश दिया।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग 🧘 दिवस के अंतर्गत योग 🧘 सप्ताह जो की 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आज 15 जून 2026 को माननीय जनप्रतिधियों की उपस्थिति में स्पोर्ट स्टेडियम बरेली में उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनपद वासियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर योग का अभ्यास किया।