दिनांक 12.6.26 को मुख्य अभियंता महोदय सागर द्वारा दमोह वृत्त की वितरण केंद्रवार सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बिलिंग एफिशिएंसी,कलेक्शन एफिशिएंसी और राजस्व वसूली की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
दि. 21.05.26 को मुख्य अभियंता महोदय सागर क्षेत्र द्वारा छतरपुर वृत्त की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें राजस्व वसूली बढ़ाने,उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण,सबस्टेशन,लाइनों का मेंटेनेंस पूर्णकरने,सुचारू विद्युत प्रदाय करने एवं वर्क प्लान के कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दिनांक 20.4.26 को मुख्य अभियंता महोदय सागर क्षेत्र द्वारा रहली वितरण केंद्र के सिमरिया नायक शिविर राजस्व वसूली के लिए की जा रही कार्यवाही एवं चांदपुर उपकेंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक मेन्टेनेंस,फीडर कम्युनिकेशन 100% करने, Spec app के माध्यम से ही मेंटेनेंस करने हेतु निर्देशित कियाl
दिनाक 15/04/26 को श्रीमान मुख्य अभियंता सागर रीजन द्वारा बंडा संभाग के शाहपुर वि.कें. के अंतर्गत ग्राम देवरी पथरिया में समाधान योजना के कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज की गई एवं उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक योजना का लाभ लेकर बिल भुगतान करने हेतु अपील की गई ।
दिनांक 15/01/2026 को मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र द्वारा दमोह वृत की समीक्षा बैठक में समाधान योजना अंतर्गत 2 लाख,1लाख,50हजार से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की वास्तविक स्थिति वसूली योग्य राशि आदि की जानकारी ली गई एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 09.01.25 को आदरणीय मुख्य अभियंता महोदय एवं अधीक्षण अभियंता महोदया द्वारा सागर व्रत के सागर ग्रामीण संभाग की बहरिया ग्राम पंचायत ,कपूरिया तथा रजौआ ग्राम पंचायत में समाधानअंतर्गत कैंप का औचक निरीक्षण किया गया एवं बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का सम्मान किया गया
दिनांक 20 नवंबर 2025 को माननीय मुख्य अभियंता महोदय सागर द्वारा टीकमगढ़ वृत्त के समस्त अधिकारियों की समीक्षा ली गई। जिसमें अधीक्षण अभियंता वृत्त टीकमगढ़, सभी कार्यपालन अभियंता (O&M/STM/STC), सभी सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
आज दिनांक 06.11.25 को मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र श्री डी कुमार द्वारा बीना व खुरई संभाग के अंतर्गत 33/ 11 केवी उपकेंद्र ख़िमलसा का निरीक्षण किया गया एवं बीना व खुरई संभाग के सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।
आज दिनांक 03.11.2025 को मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र द्वारा मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र कार्यालय तथा कार्यपालन अभियंता स्टोर सागर कार्यालय को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
दिनांक 09.10.2025 को श्रीमान मुख्य अभियंता महोदय श्री डी कुमार द्वारा पन्ना संभाग के धर्मसागर उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया गया सबस्टेशन में साफ सफाई, ट्रिपिंग रजिस्टर , विजिटिंग रजिस्टर सही पाया गया एवं उनके द्वारा FOC का भी निरीक्षण किया गया |
आज दिनांक 12.09.25 को मुख्य अभियंता महोदय सागर क्षेत्र श्री डी. कुमार के निर्देशानुसार में पेंशन प्रकरणों के त्वरित एवं त्रुटि रहित निराकरण हेतु सागर क्षेत्र अंतर्गत सागर एवं दमोह वृत्त के पेंशन कक्ष प्रभारियों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को माननीय मुख्य अभियंता महोदय द्वारा में समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दिनांक 05.08.25 को सागर वृत्त के अंतर्गत गढाकोटा,सानौधा ,परसोरिया 33/11 kv उपकेंद्रो का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने,उपकेंद्र की साफ सफाई,एव भ्रमण के दौरान अधिकारियों को लॉगशीट,संधारित रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए गए।