कुछ लोग एक पेपर कटिंग डालकर बता रहे हैं कि BSP, BJP की B टीम है क्योंकि BSP को ऐसी 16 सीटों पर सपा प्रत्याशी की हार के मार्जिन से ज़्यादा वोट मिले हैं यानि वहां बसपा का प्रत्याशी न होता तो सपा का प्रत्याशी जीत जाता।
दरअसल यह आधा सच है और भ्रामक है
यूपी में ऐसी 31 सीटें हैं जहां BJP हारी और BSP को मिला वोट BJP के प्रत्याशी की हार से ज़्यादा निकला
यानि इस तरह से BJP वाले भी कह सकते हैं कि BSP सपा की B टीम है।
यह लोकतंत्र है और यहां सबको लड़ने का अधिकार है और कोई किसी की B टीम तब माना जायेगा जब वह केवल एक ही पार्टी का नुकसान करे मगर
यहां तो BSP ने जितनी सीटों पर सपा का नुकसान किया उससे लगभग दोगुनी सीटों पर BJP का नुकसान किया है।
लगता है भाजपा ने ED को राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए अपना मनमाना हथियार बनाकर रख दिया है। ED न उनकी जाँच करती है जो विदेशों में अरबों-खरबों लेकर भाग गये और न ही उनकी जाँच-पड़ताल करती है जिन्होंने हज़ारों करोड़ का चूना बैंकों को लगाया। उल्टे भाजपा सरकार द्वारा फरेबियों के लाखों करोड़ों के बैंक लोन माफ़ कर दिये जाते हैं। तो फिर क्या ED विपक्ष के राजनीतिज्ञों के साथ केवल अमानवीय व्यवहार करने के लिए ही है। ये न भूलें कि इन ऊपरवालों के ऊपर भी कोई ऊपरवाला है जो इन अमानवीय व्यवहार करनेवालों के पाप का हिसाब-किताब लिख रहा है।
भारत को चांद पर सफलता मिल गई है. चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है.
इसरो के सभी वैज्ञानिकों को #चंद्रयान_3 का सफलता पूर्वक लैंडिंग पर बधाई।
टमाटर: ₹140/किलो
फूल गोभी: ₹80/किलो
तुअर दाल: ₹148/किलो
ब्रांडेड अरहर दाल: ₹219/किलो
और पकाने का गैस सिलेंडर ₹1,100 के पार
पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने और जनता से टैक्स वसूल करने में व्यस्त भाजपा सरकार, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भूल ही गई।
युवा बेरोज़गार हैं, रोज़गार है तो आय कम और महंगाई से बचत खत्म। गरीब खाने को तड़प रहे हैं, मध्यमवर्ग बचाने को तरस रहा है।
कांग्रेस शासित राज्यों में हमने महंगाई से राहत के लिए गैस के दाम घटाए, आर्थिक सहायता के लिए गरीबों के खातों में पैसे डाले।
नफ़रत मिटाने, महंगाई, बेरोज़गारी हटाने और समानता लाने का प्रण है भारत जोड़ो यात्रा - भाजपा को जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देंगे।
9 साल का एक ही सवाल है!
आखिर किसका है ये अमृतकाल?
खटारा बसें भाजपा सरकार की पहचान!
रायबरेली में रोडवेज की खटारा बसों में यात्रा करने को मजबूर जनता। बारिश में छत से बस के अंदर टपकता है पानी।
जनता से महंगा किराया वसूलने वाली भाजपा सरकार को यात्रियों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं।
भाजपा हटाओ!
प्रदेश बचाओ!!
उत्तराखंड के वैश्विक स्तर पर चर्चित रहे ‘चिपको आंदोलन’ को हल्के रूप में प्रस्तुत करके चिपको आंदोलनकारियों का जो अपमान आज किया गया है, उसके लिए माफ़ी माँगी जाए। ये उत्तराखंड का भी अपमान है।
भाजपा सरकार किसानों के लिए बनी काल!
ना दोगुनी आय,
ना कर्जमाफी,
हमीरपुर और झांसी में कर्ज के बोझ तले दबे 2 किसानों के द्वारा आत्महत्या की घटना, अत्यंत दुखद!
पीड़ित परिवारों को मिले मुआवज़ा। कर्ज़ हो माफ़।
किसान बचाओ!
भाजपा हटाओ!!
मुख्यमंत्री के मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के दावों की खुल रही पोल!
कानपुर में गंगा सबसे अधिक प्रदूषित।
झूठे विज्ञापनों से जनता को सिर्फ गुमराह कर रही भाजपा सरकार।
जीवनदायिनी मां गंगा की ऐसी दुर्दशा अत्यंत पीड़ादायक।
समाजवादी पार्टी, अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदय विदारक।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।