नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है।
रासुवा क्षेत्र में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने गांवों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
#Nepal
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा राष्ट्रीय लोकदल और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के संदर्भ में दिया गया “चवन्नी को उठाकर रुपया बना दिया” जैसा बयान नितांत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निं��ा की जाए, उतनी कम है।
यह केवल हमारे नेता का अपमान नहीं, बल्कि चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और समूचे किसान समाज का अपमान है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज समाजवादी पार्टी का जो राजनीतिक अस्तित्व है,उसमें चौधरी चरण सिंह परिवार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इतिहास को भुलाकर अहंकारपूर्ण बयान देना उचित नहीं है।
आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समूचा किसान समाज इस अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।
चौधरी चरण सिंह जी का सम्मान किसान के स्वाभिमान का सम्मान है और राष्ट्रीय लोकदल अपने नेताओं एवं किसान समाज के सम्मान पर कोई समझौता नहीं करेगा।
#राष्ट्रीयलोकदल #RLD #चौधरीचरणसिंह #किसानसम्मान #चौधरीजयंतसिंह
@jayantrld @RLDparty @MalikBirpal