युवाओं द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी (वरिष्ठ अध्यापक) शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4,037 पदों की वृद्धि की गई है। पूर्व में कुल 6,500 पद थे, जो अब बढ़कर 10,537 हो गए हैं। यह वृद्धि 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
पूर्व निर्धारित नियमों एवं परंपराओं के अनुसार जब किसी भर्ती में 50 प्रतिशत से अधिक पद बढ़ाए जाते हैं, तो अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाती रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रक्रियाधीन भर्ती में 100 प्रतिशत पद वृद्धि की व्यवस्था लागू की थी लेकिन वो उक्त विज्ञप्ति जारी होने के बाद लागू हुआ था।
ऐसे में हजारों युवाओं की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है कि इस भर्ती में भी आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए, ताकि अधिक से अधिक बी.एड. कर चुके पात्र अभ्यर्थि��ों को आवेदन का अवसर मिल सके। साथ ही, इतनी बड़ी ��ंख्या में पद बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाना चाहिए।
अतः प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह है कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाए तथा परीक्षा तिथि जो जुलाई माह में ही है पर पुनर्विचार कर अधिक से अधिक युवाओं को समान अवसर प्रदान किया जाए।
@RajCMO
कल शाम को जयपुर आवास पर द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर ज्ञापन दिया |
ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत करवाया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया ग���ा था। अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मध्य अनेक छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
अत: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से अपील है कि इस विषय पर गंभीरता ��े विचार करते हुए द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के आवेदन पुनः (Re-open) खोलने की मांग का सकारात्मक हल निकालने हेतु RPSC को निर्देशित करें |
@RajCMO
सक्षम स्तर तक बात पहुँच गई है लीगल रूप से इस लड़ाई को पीड़ित अभ्यर्थी लड़ने जा रहे है ।।
नियमानुसार RPSC ग़लत कर रही है इसलिए नियम के अनुसार फॉर्म रीओपन होने चाहिए ।
नियम सब के लिए बराबर है ।
सरकार तक बात पहुँचा दी है आज उम्मीद है युवा हित में निर्णय लिया जाएगा ।
#हनुमान_किसान
Dear Aspirants,
हम शून्य पर खड़े लोग है।
हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
हम अगर जीतते नहीं,
तो क्या करेंगे?
'जीत' हमारी ज़िद नहीं
बुनियादी ज़रूरत है।