State University with Residential Campus. UG, PG and PG Diploma Courses with qualitative faculty and facilities such as equipped laboratories and library.
प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के तृतीय दीक्षोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न; 63,071 विद्यार्थियों को उपाधियां, 74 विद्यार्थियों को 88 पदक; 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को शैक्षणिक किट एवं 600 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज जन भवन के गांधी सभागार में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ से सम्बद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
#msdu
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह नया साल आपके जीवन में सकारात्मक सोच, नई ऊर्जा, अपार सुख, उत्तम स्वास्थ्य और अनंत समृद्धि लेकर आए, आपके सपने साकार हों, हर कदम पर सफलता आपके साथ हो।
प्रो. संजीव कुमार
कुलपति, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय
आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी एवं रजिस्ट्रार डॉ. अंजनी कुमार मिश्र जी ने शिष्टाचार भेंट की।
*सोशल मीडिया पर वायरल डांस वीडियो पर विश्वविद्यालय का स्पष्टीकरण- गलत तरीके से वायरल किया गया वीडियो।*
*फ्रेशर्स पार्टी का वीडियो गलत तरीके से वायरल, छात्राओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ की कोशिश*
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳
मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हृदय से नमन करता हूँ।
#IndependenceDay#IndependenceDay2025
भाई-बहन के प्रेम को समर्पित महापर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व हम सभी में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव की भावना का संचार करे, यही कामना है।
#रक्षाबंधन_2025
राजभवन के निर्देशन में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत महाराजा सुहेल देव विश्विद्यालय, आजमगढ़ में आज राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियों को विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से भारतीय सेना को भेजा गया ।
राजभवन के निर्देशन में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत महाराजा सुहेल देव विश्विद्यालय, आजमगढ़ में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्सुकता और रचनात्मकता की माननीय कुलपति महोदय ने सराहना की।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में केजीएमयू, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में समस्त राज्य विश्वविद्यालयों और सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। राज्यपाल जी को तीन विश्व कीर्तिमानों के लिए सम्मानित भी किया गया।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में केजीएमयू, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ और सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
@GovernorofUp