साथियों,
पे प्रोटेक्शन मामले में तृतीय श्रेणी अध्यापक राज्य सरकार का कर्मचारी होने के बावजूद सेवा सत्यापन के नाम पर रिकवरी आदेश निकाले जा रहे थे के संबंध में निदेशक महोदय सीताराम जी जाट से वार्ता कर संगठन ने पक्ष रखा जिसमें वित्तीय सलाहकार ने भी इस रिकवरी को गलत माना और इस संबंध में शासन से स्पष्टीकरण मांगा है।
शिक्षा निदेशालय ने शासन को स्पष्ट किया है कि अध्यापक राज्य सरकार का कर्मचारी होता है ओर इनका वेतन संचित निधि से उठाया जाता है अतः इनको पे प्रोटेक्शन देय होता है इनसे की जा रही रिकवरी गलत है।
अतः उम्मीद है शासन से इसका क्लैरिफिकेशन सही ओर पे प्रोटेक्शन के पक्ष में आएगा।
अब विभिन्न कार्यालयों द्वारा शासन से स्पष्टीकरण आने तक वेतन वसूली के आदेश जारी नहीं होंगे।
निदेशक महोदय सीताराम जी जाट व वित्तीय सलाहकार निदेशालय का आभार धन्यवाद।
जय संगठन जय रेसला
@RajCMO@BhajanlalBjp@DainikBhaskar@KumariDiya@KumariDiya@madandilawar@GovindDotasra@DrSatishPoonia@saten_08@ReslaRajasthan@reslabsw@RBikaner2@KarauliResla@Reslajhalawar_8
स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन।
किसानों, जवानों और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और जनहित के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेंगे।
@SachinPilot
किसानों की आवाज़ को संसद से सड़क तक बुलंद करने वाले जनप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
देश के विकास और किसान कल्याण के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
लोकसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और जनसरोकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसानों, युवाओं और ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज़ रहे स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सादगी, जनसेवा और किसान हितों के प्रति आपका समर्पण आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और किसानों के अधिकारों के लिए आपका संघर्ष एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आपके आदर्श और विचार हमें जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
@SachinPilot
आज मेरे मित्र और किसानों के संघर्ष के साथी स्व श्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि है। उनकी कमी को बहुत महसूस करता हूँ। जय जवान-जय किसान' के नारे को सही मायने में उन्होंने ही साकार किया था। मैं आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।
किसानों, मज़दूरों और आमजन की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
ग्रामीण भारत, किसान हित और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण तथा देश के विकास में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
@SachinPilot
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 'एक सैनिक की डायरी-1943-71 ‘ पुस्तक भेंट की।
यह पुस्तक ताऊ जी स्वर्गीय ऑनरेरी कैप्टन मोहर सिंह बैंसला जी के सैन्य सेवा में लिखे डायरी संस्मरणों पर आधारित है।
समकालीन घटनाओं, देश के वीर जवानों के त्याग और समर्पण को दर्शाती यह पुस्तक निश्चित ही सभी को प्रेरित करेगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
अब राजस्थान में भी त्यागपत्र पर प्रतीक्षा सूची जारी करने का नियम बन गया है।
यह नियम नई भर्तियों के लिए ही मान्य है
यानी
आज या आज के बाद जो भर्तियां आयेगी, उनमें यह नियम लागू किया जायेगा।
1 वर्ष के अंदर जो पद त्यागपत्र,मृत्यु,पदच्युति होने से रिक्त हुआ है को वेटिंग का पद माना जायेगा।
व्याख्याता सीधी भर्ती 24 का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
इसके लिए निदेशक महोदय सीताराम जी जाट का आभार धन्यवाद।
आपने सात दिवस में संगठन को कार्यक्रम जारी करने का भरोसा दिया था वो पूरा किया।
जय संगठन जय रेसला @Directoratebkn
एमबीसी वर्ग के शिक्षा उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम
बजट वर्ष 2026-27 में देवनारायण योजना के तहत भिनाय में देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय हेतु 25 बीघा भूमि आवंटन किया जाना प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।
डबल इंजन की भाजपा सरकार एमबीसी वर्ग के शिक्षा उत्थान, सर्वांगीण विकास एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित है।
यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर भविष्य प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।
#BhajanlalSharma #DevanarayanYojana #MBC #Bhinay #Rajasthan #Education #BJP