UPPCS Mains 2024 में जिस तरह से उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है, और जिस तरह से अभ्यर्थियों ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वह साफ़ संकेत देता है कि कॉपी जाँच में बड़ी अनियमितताएँ हुई हैं।
अब यह पूरा मामला आयोग पर नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों पर छोड़ दिया गया है कि वे इस अन्याय के ख़िलाफ़ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाते हैं या चुप रह जाते हैं।
क्योंकि यूपीपीसीएस के अध्यक्ष का साफ़ संदेश है हम इतनी आसानी से आपको कॉपी जाँच की सच्चाई नहीं बताएँगे, इसके लिए आपको अदालत जाना ही पड़ेगा। यानी पारदर्शिता अब अधिकार नहीं, बल्कि मुकदमे का विषय बना दी गई है।
खैर इंटरव्यू देने वाले ज्यादातर उम्मीदवार अच्छे अच्छे कालेज और यूनिवर्सिटी से हैं। साथ ही अंग्रेजी माध्यम से हैं।
#uppcs
#uppsc