आज प्रयागराज सर्किट हाउस में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं, व्यवस्थाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिवाला क्षेत्र में जलभराव की शिकायतों के बीच नगर निगम एवं जलकल विभाग की टीमों द्वारा सीवर लाइनों की सफाई के दौरान मुख्य सीवर लाइन के भीतर बालू से भरी बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर एवं प्लाई ठूंसी हुई मिली। अकेले शिवाला क्षेत्र से करीब 12 बोरी बालू निकाली गई।
मुख्य सीवर लाइन को जानबूझकर जाम कर गलियों में सीवर ओवरफ्लो कराने का यह कृत्य अत्यंत गंभीर है। मामले में भेलूपुर थाने में अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई है। CCTV फुटेज के माध्यम से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मैं स्पष्ट करना चाहता हूं—काशी की स्वच्छता, उसकी साख और करोड़ों नागरिकों की सुविधाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम की टीमें दिन-रात जलभराव के समाधान में जुटी हैं और भ्रामक प्रचार के बजाय हम धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं।
काशीवासियों से अपील है—ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचित करें। काशी की स्वच्छता और गरिमा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
दुनिया देख रही है, भारत नेतृत्व कर रहा है। 🙏🇮🇳
2026 BRICS Summit में विश्व के BRICS नेता भारत की धरती पर एक साथ जुटे हैं।
संवाद, सहयोग और साझा विकास के इस ऐतिहासिक मंच का भारत की ओर से हार्दिक स्वागत।
आज वाराणसी स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वाराणसी आवास पर "हनुमान अंश" के निर्माता श्री विशाल चतुर्वेदी जी एवं फिल्म की टीम व कास्ट के प्रमुख सदस्य श्री साधु तिवारी जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर फिल्म की विषयवस्तु एवं इस प्रेरणादायी यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
नीब करोरी बाबा जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक दर्शन और मानव सेवा के संदेश को आत्मसात कर उसे बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का यह प्रयास वास्तव में अतुलनीय है।
#HanumanAnsh
आज वाराणसी कैंप कार्यालय पर राजकीय आयुष महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक सुना। छात्रों द्वारा आयुष इंटर्न्स के मानदेय में पुनरीक्षण सहित रखी गई मांगों को गंभीरता से लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी बात शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही है।
यह विषय पहले ही माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के संज्ञान में लाया जा चुका है। आयुष चिकित्सा शिक्षा एवं उससे जुड़े विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी चिंता हमारी भी चिंता है उनकी जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा और जल्द ही सकारात्मक परिणाम की दिशा में कार्यवाही होगी।
आज लखनऊ सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं, चिकित्सा सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनोपयोगी बनाते हुए प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं समयबद्ध रूप से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
इस दिशा में अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
आज लखनऊ स्थित 5-कालिदास मार्ग पर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के सरकारी आवास पर उनकी अध्यक्षता में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में बैठक में सम्मिलित हुआ।
आज वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित "नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह" में सम्मिलित हुआ।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्वास है कि सभी बहनें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री @AnilRajbharbjp जी, श्रीमती पूनम मौर्या जी सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आज सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में नगर निगम एवं जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं एवं उनके प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का स्पष्ट संदेश दिया। नगर आयुक्त सहित जेई एवं एई स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संकल्प से सिद्धि के 25 वर्ष!
एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुई माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा 25 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा गाथा बन चुकी है।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का यह सफर राष्ट्रसेवा, त्याग, तपस्या और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। इसी गौरवपूर्ण अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित किया जाएगा। विभिन्न सेवा प्रकल्पों और कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनकल्याण की भावना पूरे देश में पहुंचाएंगे और विकसित भारत 2047 के संकल्प को और मजबूत करेंगे।