आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष आप सभी के जीवन मे नई उमंग, ढेरों ख़ुशियाँ व नव ऊर्जा लेकर आए, आप सभी स्वस्थ रहें और अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करें।
#HappyNewYear
25 परिहार विधानसभा क्षेत्र से जनता समर्थित प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के नामांकन कार्यक्रम में आप सब सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
समय: दिन के 11:00 बजे
स्थान: समाहरणालय, सीतामढ़ी
आपके स्नेह - आशीर्वाद का आकांक्षी सेवक महेन्द्र सिंह यादव
#PariharVidhansabha
परिहार-सोनबरसा प्रखण्ड सहित सम्पूर्ण सीतामढ़ी जिला को पेयजल -उपलब्धता सुनिश्चित करने की माँग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह यादव का अनिश्चितकालीन महाधरना ।
दिनांक: 11 सितम्बर 2025, रोज गुरुवार
स्थान: ब्लॉक मुख्यालय, परिहार के प्रांगण में
समय: पूर्वाह्न 11:30 बजे
परिहार चलें! घेरा डालो-डेरा डालो!
पीने का पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर परिहार ब्लॉक मुख्यालय में घेरा डालो-डेरा डालो धरना प्रदर्शन
दिनांक - 21 जुलाई 2025 (सोमवार)
स्थान - प्रखण्ड मुख्यालय, परिहार
समय - दिन के 11:00 बजे से
#Parihar#Sonbarsa#MahendraSinghYadav
गरीब बिहारी मतदाताओं का मताधिकार छीनने की सरकारी साजिश है चुनाव आयोग का गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम।
देश का हुक्मरान तानाशाह बनने को बेताब है ,इसीलिए पब्लिक पर मनमाने फैसले थोप रहा है ।
#VoteBandi
परिहार विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव-टोला-मोहल्ला में जाकर प्रणाम परिहार-सोनबरसा चौपाल के माध्यम से हम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। लोकतंत्र में असली मालिक जनता है और जनता की सेवा के मुद्दे पर ही हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
#PariharVidhansabha#Parihar#Sonbarsa#MahendraSinghYadav
आध्यात्मिक चेतना-संचार के केन्द्र के रूप में सुविख्यात सीतामढ़ी जिला के बगहीधाम आश्रम में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और बाबा सुखदेव दास जी की आत्मीय मुलाकात हुई जिसमें वैयक्तिक और सामाजिक जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक साधना के महत्व पर संवाद हुआ ।
युवा पीढ़ी में जनसरोकार और जनकल्याण की चेतना का संचार करके ही समाज में व्याप्त कुरीतियों, अनाचार, अत्याचार और अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर लगाम लग सकती है। बगहीधाम आश्रम इस दिशा में अपनी सकारात्मक भूमिका के निर्वहन में समर्पित रहा है।
जनसेवक पप्पू यादव सांसद पूर्णिया लोकसभा और जनाब शमशेर आलम राज्य मंत्री अल्पसंख्यक विभाग, झारखण्ड सरकार के साथ सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया प्रखण्ड अंतर्गत भकुरहर गाँव निवासी जनाब पप्पू आलम जी की भतीजी के निकाह में शिरकत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
#PappuYadav#MahendraSinghYadav
परिहार विधानसभा क्षेत्र के पुरन्दाहा राजवाड़ा पूर्वी गांव के ब्रह्म स्थान प्रांगण में प्रणाम परिहार-सोनबरसा चौपाल कार्यक्रम
दिनांक: 22 जून 2025
रोज: रविवार
समय: दिन के 1:00 बजे
स्थान: पुरन्दाहा राजवाड़ा पूर्वी के ब्रह्म स्थान के प्रांगण में
#PranamPariharSonbarsa#Sonbarsa
परिहार विधानसभा क्षेत्र के बनरझुला गाँव में प्रणाम परिहार-सोनबरसा यात्रा पहुँचा। मढीयाँ पंचायत के वार्ड 2 और 9 के निवासियों ने पीने के पानी की किल्लत की जानकारी दी जिसके समाधान के लिए हमने तत्क्षण संबंधित अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की माँग की