फुलेरा विधानसभा ��्षेत्र के ग्राम डीसा निवासी सुश्री टीना चौधरी का UPSC परीक्षा में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF)असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
आपकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपकी मेहनत, साहस, अनुशासन एवं लगन से राजस्थान की वीर भूमि का गौरव और अधिक बढ़े, यही कामना है।
"सपनों को हौसलों की उड़ान मिले,
मेहनत को सफलता की पहचान मिले।
देश सेवा के इस पावन पथ पर,
आपको निरंतर नई ऊँचाइयाँ और सम्मान मिले।"
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐
लोकप्रिय किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित "प्रेरणा दिवस श्रद्धांजलि सभा" में ��म्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विनम्र श्रद्धांजलि।
@SachinPilot
आज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेनपुरा के कंदेवली गांव से पधारे सम्मानित ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर ��िस्तृत चर्चा की।
जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हूँ।
लोकप्रिय किसान नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रेरणा दिवस 'श्रद्धांजलि सभा' में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
11 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे
श्री राजेश पायलट स्मृति ���्मारक भण्डाना, आगरा रोड, जिला दौसा
@SachinPilot
मेरे पारिवारिक सदस्य, छोटे भाई एवं नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (UDH) मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी की सुपुत्री अर्चना के विवाह के शुभ अवसर पर श��रीमाधोपुर के भारणी में आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर नवदम्पति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा आप और आपके पूरे परिवार पर सदै�� उनकी कृपा बनी रहे।
@JhabarKharraBJP
आज जयपुर में लाडनूं विधायक छोटे भाई मुकेश भाकर जी के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राजाखेड़ा विधायक श्���ी रोहित बोहरा जी के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित दंपतियों का जीवन प्रेम, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
@MukeshBhakar_ @MLARajakhera
कोरसीना ग्राम के लगभग 34 परिवार पिछले 60–70 वर्षों से चारागाह भूमि पर अपने मवेशी गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि के साथ निवास कर रहे हैं। इनकी समस्या को लेकर राजस्थान विधानसभा में नियम 295 के अंतर्गत विशेष उल्लेख प्रस्तुत किया, ताकि इन परिवारों को राहत मिल सके और उनके मकानों को यथावत रखते हुए आबादी विस्तार का समाधान किया जा सके।
#RajasthanVidhansabha #Korsina #Phulera
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है, सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है। मुबारक हो आपको होली का त्यौहार, हमने दिल से आपको यह पैगाम भेजा है। होली की राम-राम! 🙏
Holi2026 #HoliKiRamRam#RangBarse#FestivalOfColors#DesiVibes
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकसभा में अपनी ही भाजपा सरकार में जारी खनन माफिया राज औ��� रसातल में पहुंच चुकी कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे है।
वक्त आ गया है इन्हें देशद्रोही घोषित करने का..
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो इलेक्टोरल बॉन्ड शुरू किया है, उसका डाटा सर्वाजनिक करना चाहिए।
जिसके बाद आंकड़ा सामने आया कि देश की बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों ने BJP को हजारों करोड़ रुपए दिए हैं।
BJP सरकार कंपनियों पर ED, CBI, IT का दबाव बनाकर उनसे पैसे वसूल रही है।
: @RahulGandhi जी
📍 महाराष्ट्र
झालावाड़ पुलिस ने पुलिस पर गोलीबारी करने और उन पर पिस्तौल तानने के बावजूद एक वांछित मादक तस्कर और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में अत्यधिक मजबूती और धैर्य का परिचय दिया। एसपी ऋचा तोमर और उनकी टीम को बधाई।
#JaiHind
#इंदिरा_गांधी_स्मार्टफोन_योजना के तहत प्रदेश के चिरंजीवी परिवारों की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को 3 वर्ष तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिया जा रहा है। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं को दिया जा रहा है लाभ।