▶️अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से 100% टैरिफ वाला बिल पास.
▶️अब यह बिल आखिरी मंजूरी के लिए ट्रंप के पास जाएगा.
▶️बिल का नाम 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट 2026' है.
▶️सीनेट से यह बिल पहले ही पास हो गया था.
▶️बिल के समर्थन में 262 और विरोध में 159 वोट
ऐसी सोच का बढ़ना चिंताजनक… न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर में मोहन भागवत के कार्यक्रम का किया विरोध
#RSS#MohanBhagwat#NewYork#LatestNews
https://t.co/RSoHgAiy5V
टीएमसी के बागियों की फिर से घर वापसी होने लगी है. इसमें पहला नाम नॉर्थ 24 परगना के अमदंगा से टीएमसी विधायक कासिम सिद्दीकी का है. कासिम कुछ महीने पहले बागी होकर विपक्षी नेता ऋतब्रता बनर्जी के गुट में शामिल हुए थे. मगर अब उन्होंने फिर से ममता बनर्जी के खेमे में लौटने की घोषणा की है. कासिम का कहना है कि वो दीदी के साथ हैं और हमेशा रहेंगे. उन्हें छला गया.
पढ़ें पूरी खबर: https://t.co/XZe5MyuZAO
#TMC #MamataBanerjee #LatestNews #TV9Card
गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार परोल, 21 दिन के लिए फिर बाहर आएगा... सरकार हमेशा के लिए उसे जेल से बाहर क्यों नहीं निकाल देती? परोल देने का झंझट ही खत्म हो जाएगा.😂
#GurmeetRamRahim
यह हाल है मुजफ्फरपुर के SKMCH का जहां गरीबों को ट्रॉली भी नहीं मिलता, जबकि 150 से ज्यादा ट्रॉली मैन की बहाली अभी ही की गई है!
SKMCH हो, DMCH हो, JLNMCH हो, NMCH या PMCH... BJP JDU सरकार में कोई भी सरकारी अस्पताल हो ...
कोई भी सेवा या सुविधा लेना हो तो पैरवी चाहिए या "बख्शीश"!
उसके बिना मरीज़ और परिजन दुत्कार दिए जाते हैं!
@yadavtejashwi #RJD #Bihar
बिहार के सरकारी अस्पतालों में बहुत दयनीय व्यवस्था है मंत्री जी. कहीं मामूली प्लास्टर नहीं तो गत्ता लगा दिया जाता है तो कहीं मामूली बीमारी के चलते भी रेफर कर दिया जाता है. कितना बताऊं सोशल मीडिया खंगालेंगे तो तमाम ऐसे एग्जाम्पल मिलेंगे.
किसी भी अस्पताल की वास्तविक स्थिति फाइलों से नहीं, बल्कि वहाँ इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करके समझी जा सकती है। इसलिए जब भी किसी अस्पताल में जाता हूँ, लोगों से अवश्य मिलता हूँ, उनकी बातें सुनता हूँ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करता हूँ।
मेरा मानना है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर आम लोगों, पीड़ितों और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों से सीधे संवाद करना चाहिए। इससे व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आती है, कमियों की पहचान होती है और उन्हें दूर करने का अवसर मिलता है।
आज भी IGIMS में कई मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएँ और शिकायतें मेरे सामने रखीं। मैंने उनकी हर बात गंभीरता से सुनी, संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन को सभी शिकायतों की सूची तैयार कर उनके कारणों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसी उद्देश्य से आज IGIMS में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर 24×7 निगरानी रखी जाएगी, समस्याओं की समय पर पहचान होगी और उनके त्वरित समाधान के साथ शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
मैं अस्पताल केवल उद्घाटन करने नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने जाता हूँ कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें।
आपका स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरा द्वार हमेशा आपके लिए खुला है। आपकी हर शिकायत, हर सुझाव और हर समस्या मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी बात न केवल सुनी जाएगी, बल्कि उस पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
#IGIMS #BiharHealthDepartment #bihar
दरभंगा के रैयाम एवं मधुबनी के सकरी स्थित बंद पड़ी चीनी मिल परिसरों में नई सहकारी चीनी मिलों तथा गन्ना उपोत्पाद (By-products) आधारित उद्योगों की के लिए स्वीकृत परियोजना प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
इस पहल से गन्ना किसानों को बेहतर अवसर, स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा मिथिलांचल के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।
#CabinetDecisions