झारखण्ड में प्रोटेस्ट करने वाले भी GenZ ही है.. न देश विरोधी नारे न राजनैतिक नारे न ही वहां की सरकार को गाली..राहुल गांधी केजरीवाल और फंडेड बॉलीवुड स्टार जो जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर बेबाकी से बोल रहे थे जाइये वहां... वो भी बच्चे ही है, साथ दीजिये उनका.. #justiceforjharkhandstudent
🚨 #BREAKING
परीक्षा सुधारों के लिए पीएम मोदी ने एक और इंस्टा वीडियो जारी किया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों के लिए सुझाव देगी।
#ExamReforms #NandanNilekani #Education #India
🚨 जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और फ्लैश फ्लड से भारी तबाही: बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में आई भीषण बाढ़ में दर्जनों दुकानें बह गईं।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई।
तेज बहाव में दर्जनों दुकानें बह गईं जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ।
बाढ़ के पानी ने बाजार और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ।
प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा ले रही हैं।
⚡मेरठ हत्याकांड पर जातीय एंगल को लेकर विवाद जारी है और सोशल मीडिया पर भी हंगामा दिख रहा है!
इस आपराधिक घटना को जातीय रंग देकर राजनीतिकरण भी खूब हो रही है।
जबकि पुलिस के बयान के मुताबिक प्रशासनिक करवाई का पुख्ता भरोसा दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवती दलित समुदाय से थी, जबकि आरोपी पिछड़े वर्ग से संबंधित है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।
आरोप प्रत्यारोप के बीच कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है।
प्रशाशन और सरकार के मुताबिक अपराधी चाहे किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय से हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार समान कार्रवाई की जाएगी।
⁉️ पीएम मोदी के इस बयान का असर धरातल पर दिखाई देने लगा है, खासकर नोएडा की अपनी सोसायटी में मैने इस वीकेंड में देखा की EV गाड़ियों की संख्या बढ़ी है और चार्जिंग पॉइंट्स भी काफी इस्तेमाल में दिख रहे हैं।
इस प्रयोग का बढ़ना सिर्फ ऊर्जा संकट के लिए नहीं बल्कि ग्रीन एनर्जी और प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी अत्यंत जरूरी है।
इसे बढ़ावा देने के लिए ईवी व्हीकल्स को यूपी में 100% रोड टैक्स छूट, 100% रजिस्ट्रेशन शुल्क छूट और चार्जिंग पॉइंट्स की बढ़ोतरी मिल का पत्थर साबित हो सकती है।
इसके साथ हीं सोलर एनर्जी, सोलर पंप और EV पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी अहम भूमिका निभा सकता है।
यूपी में ग्रीन एनर्जी रिवोल्यूशन का मॉडल सफल रहा तो यह अन्य राज्यों को भी रास्ता दिखा सकता है।
मोदी के विजन को यूपी की जमीन पर उतारने का यह प्रयोग उत्तर प्रदेश में ग्रीन ग्रोथ का नया मॉडल खड़ा कर सकता है...
🐕 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेहद संजीदा और स्वागत योग्य है।
मैने इस कंफ्लिक्ट को अपनी सोसायटी में बेहद नजदीकी से देखा है।
मानवाधिकार को संविधान के आर्टिकल 21 के तहत उचित स्थान देकर न्यायालय ने यथोचित फैसला लिया है।
शहरी आबादी, घनी बस्ती और सोसायटीज में ह्यूमन एनिमल कंफ्लिक्ट को कम करने में यह फैसला अहम भूमिका निभायेगा...
एक तरफ केरल कांग्रेस सूबे में अपने नए नेतृत्व के चुनाव की तैयारी में है और दूसरी तरफ कर्नाटक में नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
जबकि सबको मालूम है की कर्नाटक में डी के शिवकुमार ने अपने दम पर पार्टी को सत्ता के दहलीज पर पहुंचाया लेकिन अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे है । यानी जो कुर्सी के लिए ब्लैकमेल करे उसके सिक्के जमेंगे और जो निष्ठावान है वह इंतजार करता रहे...
⁉️ पाकिस्तान के निर्माण का सबसे बड़ा ब्लंडर हमें कई ऐतिहासिक किताबों में मिलता है।
इसमें सबसे बड़ी भूल थी पाकिस्तान का ब्रिटिश भारत का उस हिस्से में बनना जहां लोगों ने पाकिस्तान न मांगा था और ना हीं ऐसी मांग का समर्थन किया चाहे वह सिंध हो या पंजाब या फिर नॉर्थ वेस्टर्न फ्रंटियर का एरिया। 📌 सबसे दिलचस्प बात ये है की पाकिस्तान का समर्थन यूपी , दिल्ली और बॉम्बे के मुसलमानों ने किया।
❓ हाल में जिन्ना पर प्रकाशित एक नई डॉक्यूमेंटेड बुक में लेखक आयशा जलाल ने दावा किया है की पाकिस्तान का निर्माण जिन्ना की स्ट्रेजी का ट्रैजिक कॉलेप्स था।
जाहिर है 75 साल बीत जाने के बाद भी सिंघ हो या बलूचिस्तान या फिर खैबर पख्तूवाह का इलाका एक देश के स्वरूप को आजतक धारण नहीं कर पाया है बल्कि अपनी अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है।
📌 जिन्ना के मुस्लिम राष्ट्र की थ्योरी को शेख अब्दुल्ला ने भी खारिज कर दिया था और उस वक्त के कश्मीरियों ने भी कोई समर्थन नहीं दिया था...
🚨 🇵🇰
पाकिस्तान की सेना ने आज वज़ीरिस्तान में स्थित जामिया मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना का दावा है कि इस परिसर का इस्तेमाल आतंकियों द्वारा ठिकाने के रूप में किया जा रहा था।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के भीतर मस्जिद की आड में आतंकी गतिविधियों को हवा देने और कार्रवाई में मस्जिद को नुकसान पहुंचाने को लेकर नई बहस छेड़ दी है।#Pakistan #Waziristan
🚨 #Iran से ताजा हमलों में एक मिसाइल तेल अवीव के पास #bneibrak में हिट होने की खबर।
📌 आसमान में मिसाइलों से जूझते एयर डिफेंस को भी देखा जा सकता है। #IranWar#IranIsraelWar
इजरायल की महिला बृहदारण्यक उपनिषद से शांति पाठ गा रही हैं।
युद्धोंमाद के बीच मेरे एक सवाल के जवाब में इंडियन क्लासिकल स्टाइल में शांति पाठ सुना रही हैं।
आप भी सुनिए 👇
🚨 पीएम मोदी का इजरायल दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के ऊपर जंग के बादल मंडरा रहे हैं।
क्या है इस दौरे के मायने आसान शब्दों में समझिए यरूशलम से...
#india#Israël#iran#Usa