राजकीय संग्रहालय मथुरा में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग कार्मिकों, पूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों एवं पुलिस गार्ड द्वारा राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।
राजकीय संग्रहालय मथुरा में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी, स्वतंत्रता दिवस पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, वन्दे मातरम् गीत एवं सेल्फी विद तिरंगा आदि कार्यक्रम सम्पन्न किए गए। कुछ विशिष्ट पल-
दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2026 के मध्य ��ाजकीय संग्रहालय, मथुरा में 'हर घर तिरंगा' के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।
कृपया आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
राजकीय संग्रहालय, मथुरा में आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती के अवसर पर "चंद्रशेखर आजाद का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान" विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुछ विशिष्ट पल -
राजकीय संग्रहालय, मथुरा में आज दिनांक 21 जून 2026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संग्रहालय में योगासन/योगाभ्यास एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुछ विशिष्ट पल -
प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक विरासत के प्रचार प्रसार तथा संग्रहालयों में पर्यटकों, विद्यार्थियों, बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर दिनांक 15 मई से 30 जून, 2026 संग्रहालय में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
राजकीय संग्रहालय मथुरा में आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस क�� अवसर पर 'अतुल्य भारत - स्थापत्य कला की झलक' विषयक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संग्रहालय में धरोहरों से संबंधित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
दिनांक 18 अप्रैल 2026 ���ो विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर ' अतुल्य भारत - स्थापत्य कला की झलक ' विषयक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन प्रस्तावित है, आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
राजकीय संग्रहालय, मथुरा में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को संग्रहालय के 152 वे स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी नागप्पन (IAS) उपाध्यक्ष - मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
राजकीय संग्रहालय, मथुरा में दिनांक 08 मार्च 2026 को संग्रहालय के 152 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला में पाँच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं तीन दिवसीय चित्रांकन शिविर का शुभारंभ किया गया।