आज दिनांक 12 अगस्त, 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान (दिनांक 6-15 अगस्त, 2026) के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवद्वार,सोनभद्र में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिनांक 12 अगस्त, 2026 को क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छायाचित्र प्रदर्शनी एवं स्मारक भ्रमण का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल यह अद्भुत मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और रहस्यमयी विशेषताओं के लिए जाना जाता है।
क्या आप जानते थे कि यह मंदिर किस जिले में स्थित है?
#MendakMandir#Heritage#Archaeologyup#UttarPradeshHeritage
The ‘हर घर तिरंगा’ campaign is a call to make the celebration of Independence a festival for every citizen.This year, Uttar Pradesh has taken a pledge to hoist 5 crore Tiranga, making it a powerful symbol of patriotism, unity, and public participation. Join this grand campaign.
दिनांक 11 अगस्त 2026 को उ0प्र0 राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश)के द्वारा हर घर तिरंगा एवं अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जनपद हरदोई अंतर्गत सरस्वती विद्या पब्लिक संस्थान बिलग्राम में चित्रकला प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन l
अगस्त क्रान्ति दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक: 10 अगस्त, 2026 को क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई प्रयागराज द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, प्रयागराज में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
दिनांक 08 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला (श्री सिद्धनाथ मंदिर), सैंथा, काकोरी लखनऊ में देशभक्ति एवं विरासत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला (श्री सिद्धनाथ मंदिर), सैंथा, काकोरी लखनऊ में देशभक्ति एवं विरासत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
कल दिनांक 5 अगस्त, 2026 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारत सरकार द्वारा संरक्षित स्मारक कालिंजर दुर्ग, जनपद बांदा का भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा भू वैज्ञानिक दृष्टि से कालिंजर पहाड़ी की आर्कियन युग की प्रस्तर चट्टानों का निरीक्षण किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ
इतिहास संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से ऐतिहासिक धरोहरों पर शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ, 04 अगस्त, 2026। भारतीय संस्कृति एवं विरासत से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से इतिहास संस्थान, नई दिल्ली द्वारा संचालित यूथ लीडरशिप
आज दिनांक 27 जुलाई, 2026 को राज्य संरक्षित स्मारक तुलाराम तालाब एवं शिव मंदिर में सरस्वती ज्ञान मंदिर, खजुआ, फतेहपुर के बच्चों का स्मारक भ्रमण किया गया।
भूजल सप्ताह( दिनांक 16-22) के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी , उ.प्र. राज्य पुरातत्व विभाग एवं क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी उ. प्र.राजकीय अभिलेखगार लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरातत्व निदेशालय परिसर स्थित उद्यान में विभाग की निदेशक एवं कार्मिकों द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया।
🌍 World Heritage Day
Warm greetings to the citizens of Uttar Pradesh and the people of the nation on World Heritage Day.
Let us all pledge to preserve and protect our rich cultural and historical heritage for future generations.
— By State Archaeology Department, U. P.
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा पुष्पांजलि एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस दिनांक 24 जनवरी, 2026 के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भव्य लोकार्पण उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत थीम पर आधारित प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ ।
आज दिनांक 2 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जिनकी जयंती पर झंडारोहण, पुष्पांजलि एवं दोनों विभूतियों के जीवन एवं व्यक्तित्व पर परिचर्चा आयोजित की गई।