राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है l
अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग से कुछ जानकारियां मांगी है l
और जानकारियां आने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को अनुमति के लिए पत्र भेजेंगे l
शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करके जल्द से जल्द राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गई जानकारियां भिजवाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा l
चिकित्सा विभाग की भर्तियों की फाइल सीफु पहुंच चुकी है और राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा की विभिन्न भर्तियों की प्रक्रियाएं जारी रख सकते हैं लेकिन फाइनल परिणाम जारी नहीं कर सकते l
कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्तियों के परिणाम जारी करने की अनुमति का मामला कार्मिक विभाग में ही लंबित पड़ा है l
शिक्षा विभाग की,स्कूल व्याख्याता,सेकंड ग्रेड, अध्यापक,BCI, पीटीआई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया की अनुमति और कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न भर्तियों के परिणाम की अनुमति चुनाव आयोग से जल्द मिले जिसके संबंध मे आज अधिकारियों से मुलाकात की है l
उम्मीद है की जल्द चुनाव आयोग परमिशन देगा l
@ECISVEEP
NCTE(नेशनल काउन्सिल ऑफ टीचर्स एड्युकेशन)और भारत सरकार के द्वारा 28 जून 2018 को जारी आधिकारिक शासकीय राजपत्र के अनुसार B.ED डिग्री धारक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण के योग्य घोषित किए गए। इसी योग्यता के मद्देनजर,देशभर में,करोड़ो युवक और युवतियां शिक्षण कार्य में लगें हुए हैं।
25 नवंबर 2021 को माननीय उच्च न्यायालय(हाई कोर्ट) राजस्थान द्वारा इस राजपत्र को अमान्य करार दिया और गत 11 अगस्त 2023 को माननीय उच्चतम न्यायालय(सुप्रीम कोर्ट) द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय को सही ठहराते हुए,भारत सरकार द्वारा जारी,राजपत्र को अमान्य करार दे दिया जिससे NCTE और भारत सरकार की कार्यनीति व विश्वसनीयता पर बुनियादी और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं।
करोडों युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार से युवाओं की इस समस्या का न्यायोचित समाधान की माँग करते हैं।
एक युवा होंने के नाते मैं बेरोजगार युवाओं के दर्द को बहुत अच्छी तरह से समझता हूं इसलिये यदि छात्रहित की हमारी ये माँग शीघ्र ही नही मांगी गई तो सभी प्रदेशों की राजधानी में आंदोलन कर महामहिम राज्यपालों को हम ज्ञापन देंगे और अन्तत: दिल्ली में बड़ा आंदोलन कर महामहिम राष्ट्रपति जी को हम ज्ञापन देंगे!
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसी भी क़ीमत पर इन करोडों युवाओं के भविष्य को बर्बाद नही होने देगी!
#बीएड_मांगे_अध्यादेश