कहते हैं शिक्षा से गरिमा मिलती है लेकिन इन पशुवत हालातों में बच्चों के भविष्य की क्या उम्मीद. सरकार या तो विद्यार्थियों को दूर ले जाने का प्रबंध करे या स्कूलों को बच्चों के करीब खोले. शिक्षा वर्तमान सरकार के लिए प्राथमिकता का विषय नहीं है, तभी तो उसने शिक्षा का बजट घटा दिया है.
बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर की मौत! बेहद शर्मनाक और दु:खद! यूपी जल रहा है लेकिन मुख्यमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी फिलहाल देवी-देवताओं की जाति ढूँढ़ने में व्यस्त हैं।
बुलंदशहर में पुलिस व ग्रामीणों के संघर्ष में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की मौत का समाचार बेहद दुखद है. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
उप्र भाजपा के शासनकाल में हिंसा और अराजकता के दुर्भाग्यपूर्ण दौर से गुज़र रहा है.
प्राईवेट महाविधालय के शिक्षकों की हालत आज भी दयनीय हैं। साहब आपके शासन काल में इस ओर भी कोई ध्यान दिया गया? पता नहीं आपने किस ओर से भ्रष्टाचार ख़त्म किया हैं?
भ्रष्टाचार कांग्रेस का शिष्टाचार है।
कांग्रेस को मुझसे परेशानी यह है कि 4 पीढ़ियों का राज खत्म हो गया और आज सारी हेराफेरी बंद है, जमानत पर जिंदगी गुजारनी पड़ती है।
मध्य प्रदेश में प्रचार के दौरान पिछड़ेपन के प्रतीक बने ‘गीदन गाँव’ जैसे कई क्षेत्रों के बारे में पता चला जहाँ किलोमीटर दूर तक न पानी है, न सड़क, न राशन और न ही कोई स्वास्थ्य सेवा. भाजपा के तथाकथित विकास के सूरज की रोशनी शायद यहां तक नहीं पहुंचती है.
जो अपनी बेगम की याद में अपने पैसों से ‘छोटा ताज महल’ बनाना चाहते थे, उनकी एक इच्छा गाँव में लड़कियों के लिए स्कूल बनवाने की थी, हमने उनकी ये इच्छा पूरी भी की थी. आज की सरकार को भी ऐसे प्रयास करने चाहिए।
अपराधियों के बुलंद हौसलों से दहशत में उत्तर प्रदेश! सोनभद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या, इटावा में कॉलेज जा रही छात्रा और सैफई में मेडिकल कॉलेज छात्र की सरेआम हत्या। शामली में छात्रा की गोली मार हत्या। प्रदेश के हर जिले में बेकाबू हालात हैं। कानून का नहीं अपराधियों का राज है।
नोटबंदी के दौरान लाइन में जन्मा बच्चा ‘खजांची’ भाजपा की जन विरोधी नीति का जीता जागता प्रमाण है. इसलिए जन-जन की समस्याओं को उजागर करने के लिए समाजवादियों की साइकिल यात्रा में कहीं-कहीं खजांची भी हरी झंडी दिखायेगा और नोटबंदी ने किस तरह देश बर्बाद किया है इसकी याद दिलायेगा.
व्यवस्था क्या हैं ये हमें पता ही नहीं चलता। उच्च शिक्षा में प्राईवेट कॉलेजों में शिक्षक किसी चक्की में पिस रहें हैं ऐसा जान पड़ता हैं। कोई सुध लेने वाला ही नहीं हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सबसे ज्यादा गड़बड़ हो गई है। न शिक्षा सत्र नियमित है और नहीं शिक्षकों का सम्मान हो रहा है।
https://t.co/xqnKYkUlLr
भाजपा सरकार गन्ना-बक़ाया न चुकाने से जिस तरह गन्ना किसानों का विरोध झेल रही है उस आग में अब प्रवचनीय मुख्यमंत्री जी ने ये कहकर घी डाल दिया है कि गन्ना न उगाएँ इससे डायबीटीज बढ़ती है. इससे अच्छा वो एक सलाह अपने मतांध समर्थकों को दें कि वो समाज में हिंसा-नफ़रत की कड़वाहट न घोलें.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लगता है गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हारने के बाद अब कुछ लोगों को गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी हार का डर सता रहा है।
https://t.co/9caIXTE7Z9
लगता है गोरखपुर लोकसभा उप-चुनाव में हारने के बाद अब कुछ लोगों को गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भी हार का डर सता रहा है, इसीलिए वो चुनाव टाल रहे हैं. ये चुनाव से पहले ही हार मान लेने का सबूत है. छात्रों से उनका अधिकार छीनना अलोकतांत्रिक है.
कानपुर देहात के शिवली थाने में पुलिस हिरासत में पिटायी के बाद अमित वर्मा की मृत्यु सरकार प्रायोजित हत्या है! पीड़ित पक्ष को 25 लाख ₹ मुआवज़ा और दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करे सरकार।भाजपा सरकार, बर्बर राज!