अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़ बाकी देशों पर टैरिफ को लेकर 90 दिनों के लिए बड़ी राहत दी है। इस ऐलान पर अमेरिकी मार्केट में बहार तो लौटी ही, पूरे एशियाई मार्केट में रौनक आ गयी। जिस चीन को टैरिफ में राहत नहीं मिली है बल्कि टैरिफ रेट और बढ़ाया गया, वहां भी स्टॉक ��ार्केट मे झूम उठा है
ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का तूफान थमा है। GIFT NIFTY में 390 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशिया में जापान का बाजार 6 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है। US फ्यूचर्स भी डेढ़ परसेंट तक चढ़े। कल अमेरिकी बाजारों में शानदार रिकवरी दिखी। इंट्राडे में करीब 2600 प्वाइंट के सबसे बड़े INTRADAY SWING के बीच डाओ जोंस में निचले स्तरों से करीब 1250 अंक सुधरकर बंद हुआ