आचार्य प्रशांत और Asian Games Medalist सुचिका तरियाल के साथ श्रीमद्भगवद्गीता सत्र की झलकियाँ ✨
2 अक्टूबर को Weekend With Master कैंप के दौरान Asian Games Medalist सुचिका तरियाल ने आचार्य प्रशांत के साथ सत्र में हिस्सा लिया। हाल ही में Asian Games में bronze medal जीतकर लौटीं सुचिका ने अपने खेल सफर, संघर्षों और आगे बढ़ने की यात्रा साझा की।
श्रीमद्भगवद्गीता के सत्र में आचार्य प्रशांत ने समझाया कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों को केवल बाहरी समस्या मानकर उनसे लड़ना पर्याप्त नहीं है। ज़रूरी है कि हम खुद को देखें और समझें कि हमारे भीतर ऐसी कौन-सी कमजोरी है जिसे दूर करने की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मेहनत किसी निश्चित परिणाम को खरीदने की कीमत नहीं है। सही दिशा में लगातार बेहतर होते जाना ही महत्वपूर्ण है, परिणाम अपने आप आ सकते हैं।
संवाद में खेल, संघर्ष और उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। सुचिका ने आगे भी खेल और युवा खिलाड़ियों, विशेषकर लड़कियों, के साथ काम करते रहने की बात साझा की।
अक्टूबर में Weekend With Master के ऐसे ही संवाद हर वीकेंड आयोजित हो रहे हैं, जहाँ जीवन और स्वयं को देखने के लिए ऐसे सत्रों का अवसर मिलता है।
महिलाओं की उम्र और समाज की संकीर्ण सोच पर Acharya Prashant जी की दो टूक
35 वर्षीय एशियन गेम्स पदक विजेता सुचिका टडियाल (Suchika Tariyal) के साथ चर्चा में जानिए उम्र, करियर और समाज की सोच पर आचार्य प्रशांत जी के विचार।
#ChampionsAskAcharyaPrashant#WisdomBeyondTheRing