थाना GRP #महोबा टीम द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाला 01शातिर चोर गिरफ्तार,जिसके कब्जे से 01अदद मंगलसूत्र मय पैंडल पीली धातु,02अदद अंगूठी व 01जोड़ी कान के टाप्स एवं 01अदद माला मय लाकेट पीली धातु,आर्टिफिशियल ज्वैलरी व 01हरे रंग का ट्राली बैग बरामद।(अनुमानित कीमत 01लाख रुपये)#upgrp
सरमथुरा धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व को रद्द करवाने को लेकर धरना रक्षाबंधन के दिन भी जारी रहा धरना, हजारों लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और खुशियों के त्योहार रक्षाबंधन के बीच भी ग्रामीण अपने हक और अपनी जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। टाइगर रिजर्व रद्द करवाने की मांग को लेकर हजारों लोग धरने में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। लोगों के चेहरों पर चिंता और आंखों में अपने घर-परिवार व भविष्य की चिंता साफ दिखाई दी।
ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा-“जब घर नहीं रहेगा, जमीन नहीं बचेगी और परिवार का भविष्य ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो त्योहार किस बात का?”
रक्षाबंधन के दिन भी संघर्ष जारी रहना इस आंदोलन की गंभीरता और ग्रामीणों के दर्द को बयां करता है। @RajCMO@Sanjay4India1@BhajanlalBjp
हजारों लोगों के जनसैलाब से गूंजा सरमथुरा
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में सरमथुरा में चल रहा जनआंदोलन 14वें दिन विशाल रूप में नजर आया। धरना स्थल पर 40 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी का दावा किया गया। आसपास के गांवों और करौली क्षेत्र से हजारों ग्रामीण सरमथुरा पहुंचे, जिससे बसंतपुरा मोड़ स्थित खरेर नदी के पास धरना स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
आंदोलन के समर्थन में सरमथुरा का बाजार बंद रहा और भीड़ के कारण हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। ग्रामीण, किसान, युवा, व्यापारी और सर्वसमाज के लोगों ने टाइगर रिजर्व के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जेसीबी मशीन पर सवार होकर भी लोग धरना स्थल पहुंचे।
संघर्ष समिति ने कहा कि टाइगर रिजर्व के नाम पर लोगों को उनके जल, जंगल और जमीन से अलग करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। समिति के अनुसार यह लड़ाई किसानों, ग्रामीणों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।
प्रदर्शनकारियों ने विस्थापन, पलायन, रोजगार और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। समिति ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।