स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क में एनसीसी कैडेट्स के साथ गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों को वेस्ट से उपयोगी वस्तुएं बनाने, पुनर्चक्रण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
26 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने 157 घंटे महा स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक व पिंक शौचालयों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। स्वच्छ बड़ौत–स्वस्थ बड़ौत! 🧹✨
157 घंटे सतत महासफाई अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत 157 घंटे सतत् महासफाई अभियान की शुरुआत आज दिनांक 25 सितंबर 2026 से नगर पालिका परिषद, बड़ौत में की गई। अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
आज दिनांक 25.09.2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों एवं आवश्यक कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
दिनांक 25 सितम्बर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, बड़ौत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
24 सितंबर 2026 को वार्ड 19, बड़ौत में जन-जागरूकता बैठक आयोजित हुई। महिलाओं को कचरा पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग, 3R, प्लास्टिक निषेध और जनभागीदारी की जानकारी दी गई। अंत में स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छ घर, स्वच्छ वार्ड और स्वच्छ शहर का संकल्प कराया गया।
नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से एनसीसी छात्रों ने रंगोली द्वारा 3R संदेश दिया। RRR सेंटर अभियान में पुराने कपड़े, किताबें व खिलौने एकत्र कर जरूरतमंदों को वितरित किए गए। जनभागीदारी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा को नई दिशा मिली।
22 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना इस पहल का उद्देश्य रहा।
आज दिनांक21/09/2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वार्ड 20 गांधी रोड उत्तरी मैं सभासद नीटू जैन जी के मार्गदर्शन में गौशाला पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान l
#SHS2026#स्वच्छताहीसेवा2026#स्वच्छपाठशाला
21 सितंबर 2026 को बड़ौत में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम हुआ। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में छात्रों व स्टाफ को कचरा पृथक्करण, 3R और स्रोत पर स्वच्छता की जानकारी दी गई। सभी ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ शहर का संकल्प लिया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, बड़ौत द्वारा डायमंड पब्लिक स्कूल में स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी देकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
आज 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर नगर पालिका परिषद, बड़ौत में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनसेवा हेतु मंगलकामना की।
दिनांक 17 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद, बड़ौत में “महासफाई अभियान” का शुभारंभ हुआ।
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस महासफाई अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आज दिनांक 16.09.2026 को नगर पालिका परिषद, बड़ौत में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
09 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 पर कार्यशाला आयोजित हुई। स्रोत पृथक्करण, चार डस्टबिन व्यवस्था और स्वच्छता सहभागिता पर जागरूकता दी गई। ♻️
09 सितंबर 2026 को वार्ड 20 स्थित श्री सनातन शिव मंदिर में होम कम्पोस्टर का निरीक्षण किया गया। जैविक कचरे का स्रोत पर निस्तारण और कम्पोस्टिंग सफलतापूर्वक जारी है। ♻️🌱
07 सितंबर को बड़ौत में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर विद्यालय में स्वच्छ हवा, वायु प्रदूषण नियंत्रण, कचरा पृथक्करण, स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
नगर पालिका बड़ौत में स्वच्छता अभियान के तहत स्रोत पर कचरा पृथक्करण और होम कम्पोस्टिंग को लेकर नागरिकों को जागरूक किया गया। स्वच्छ वार्ड और कचरा मुक्त शहर हेतु जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
वार्ड 13 रामनगर में नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने वार्ड बैठक आयोजित कर सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक नियंत्रण एवं स्वच्छता में जनभागीदारी के लिए नागरिकों को जागरूक किया।
नगर पालिका परिषद बड़ौत ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वार्ड 13 रामनगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर गीला-सूखा कचरा पृथक्करण व होम कम्पोस्टिंग के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।