चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी एक यूनियन बनाओ ,
लगभग 53000 हजार कर्मचारी हो जो वर्तमान में लगे हो ।
अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा सको और सरकार तक पहुंचा सको उसके लिए संगठित होकर काम करना होगा ।
तभी कुछ हो सकता हैं
@dpklovee1@PrateekSai9307@rohitjat1113@Radhemahwa
4th Grade साफ सफाई करेंगे तो सफाई कर्मचारी क्या करेंगे।
4th Grade का काम कोई साफ सफाई करना थोड़ी है।
अब समय आ गया 4th Grade वालो के लिए आवाज बुलंद करने का।
साफ सफाई का काम सफाई कर्मचारी करेगा।
आप सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल 11.08.2026 को X twiter पर शाम को 5 बजे
#4th grade में सफाई ओर चौकीदारी हटाओ
एक साथ सब लोग ट्वीट करेंगे कही भी सोशल मीडिया पर facebook, Insta, teligram, X twiter etc.
जहां search करे वहां अपना #टैग मिलना चाहिए
नवनियुक्त कर्मचारी के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिये आदरणीय राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरपत सिंह जी को तहे दिल से धन्यवाद।
माननीय मंत्री जी को नवनियुक्त कर्मचारियों की पीड़ा को समझ कर तुरन्त संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश करें।
राजस्थान सरकार @RajCMO से निवेदन हैं कि कृपया स्थिति स्पष्ट करें कि आपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 किस लिए निकाली हैं:–
1. स्कूलों में साफ़ सफ़ाई करवाने के लिए
2. या फ़िर स्कूल स्टाफ़ के कार्यों में मदद करने के लिए
या तो सफ़ाई करवा लो या अन्य काम करवा लो🤔🤔
केंद्र सरकार में MTS का पद चतुर्थ श्रेणी का ही होता हैं लेकिन उनसे ऐसे किसी तरह के कार्य नहीं करवाए जाते, उनकी जिंदगी भी बाकी कर्मचारियों जैसी होती है , शिक्षा विभाग के 20% प्रिंसिपल अति कर रहे है बच्चों के साथ , जैसे कि उनसे किसी पुराने जन्म का बदला ले रहे हैं।
शिक्षा विभाग में चयनित 4th ग्रेड भाइयों के हित में राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह बरनेल जी ने यशस्वी मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से पत्र लिखकर निवेदन किया है ✍️
युवाओं का कहना है कि जब साफ सफाई का काम ही करवाना था तो नगर पालिका की तरह लॉटरी निकाल देते ✍️
👉हमारी मांग एकदम क्लीयर है जब विद्यालय की सफाई व्यवस्था के लिए सरकार SFG के अंतरगत 5000 रुपये दे रही है तो ये काम कार्यालय सहायक के माथे क्यों मढ़ा जा रहा है किसी सफाई कर्मचारी का रोजगार ख़त्म का विचार आया कैसे समझ से परे है ?
आभार अध्यक्ष जी
{ राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ } !!
📢 सहायक कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा 🚩
कल सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह बरनेल जी द्वारा सहायक कर्मचारियों के साथ किए जा रहे अन्यायपूर्ण कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया।
इसके साथ ही इन समस्याओं को समस्त मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रमुखता से प्रसारित करवाया जा रहा है, ताकि सरकार और प्रशासन तक सहायक कर्मचारियों की आवाज मजबूती से पहुंच सके।
हमें विश्वास है कि सरकार द्वारा जल्द ही हमारी मांगों एवं समस्याओं को लेकर संज्ञान लिया जाएगा और उचित समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
लेकिन यदि सरकार द्वारा शीघ्र हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सहायक कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय पहुंचकर शिक्षा सचिव श्री राजेश कुमार यादव जी से मुलाकात करेगा और अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग रखेगा।
✊ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा अधिकार है।
🤝 सभी सहायक कर्मचारी एकजुट रहें।
🚩 संघर्ष जारी रहेगा, अधिकार लेकर रहेंगे।
सहायक कर्मचारी एकता जिंदाबाद 🚩
📢 नवचयनित सहायक कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद
राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह बरनेल जी द्वारा आज शिक्षा विभाग में नवचयनित सहायक कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय एवं कुछ संस्था प्रधानों की मनमानी/तानाशाही को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र दिया जा रहा है।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी को भी पत्र लिखकर नवचयनित सहायक कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके साथ हो रहे अनुचित व्यवहार से अवगत कराया गया है।
नवचयनित सहायक कर्मचारियों को निर्धारित कार्य समय से अधिक ड्यूटी करवाना, अवकाश के अधिकारों से वंचित करना, अनावश्यक दबाव बनाना एवं अनुचित व्यवहार जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
अब इन समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों एवं सरकार के संज्ञान में लाया जा रहा है।
नवचयनित सहायक कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। ✊
मेरे द्वारा आपकी हर समस्या को सक्षम स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।
— प्रवेश शर्मा