राष्ट्रीय लोक दल के सिवाल खास से विधायक श्री गुलाम मोहम्मद जी सह सम्मान मुजफ्फरनगर की रैली में मंच पर उपस्थित थे परंतु जिनको भीड़ देखकर आंखों में मोतियाबिंद हो गया वह कुछ भी बोल रहे हैं।
@jayantrld@RLDparty
हर एक मेडल के पीछे उसकी अपनी कहानी होती है। वह कहानी केवल उसके भाग्य की नहीं होती है, उसके पीछे एक संघर्ष होता है, अनुशासन होता है और कभी हार न मानने वाला एक दृढ़ संकल्प भी होता है।
जितना अधिक पसीना बहेगा, उतनी ही जीत आपके निकट आएगी। खेल हमें गिरना, उठना और फिर जीतना सिखाता है… जो गिरता है वही उठता है और जो उठता है वही जीतता है।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
नया मोबाइल भी जेल भिजवा सकता है क्योंकि चोरी का हो सकता है इसलिए फ़ोन ख़रीदने से पहले मोबाइल के डिब्बे में लिखा IMEI नंबर देखें फिर एक मेसेज लिखे। जिसमें KYM और फिर IMEI नंबर लिखे जिसे 14422 में भेज दें तत्काल चोरी का फ़ोन होगा तो जानकारी आ जाएगी वरना सिर्फ मॉडल की जानकारी मिलेगी
श्री अनिकेत त्यागी को मेरठ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त, समाज ने जताया पूर्ण समर्थन
राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मांगे राम त्यागी जी ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी द्वारा श्री अनिकेत त्यागी जी को मेरठ जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर श्री मांगे राम त्यागी जी ने निम्न प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए:
🔹 निर्णय का स्वागत
श्री अनिकेत त्यागी जी की नियुक्ति को समाज के लिए सम्मान एवं गौरव का विषय बताया।
इसे युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने की सकारात्मक पहल कहा।
🔹 राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी का विशेष धन्यवाद।
पार्टी नेतृत्व द्वारा समाज के योग्य, कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की सराहना।
🔹 समाज का पूर्ण समर्थन
राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने श्री अनिकेत त्यागी जी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
संगठन को मजबूती देने हेतु हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन।
🔹 “ब्याज सहित कर्ज उतारने” का संकल्प
समाज की ओर से यह वचन दिया गया कि नेतृत्व द्वारा दिए गए सम्मान और विश्वास का “ब्याज सहित कर्ज उतारने” का कार्य किया जाएगा।
पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प।
🔹 संगठन विस्तार की प्रतिबद्धता
मेरठ जनपद में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य।
युवाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
🔹 एकजुटता और सामाजिक समरसता पर बल
समाज की एकता, भाईचारे और राजनीतिक सहभागिता को मजबूत करने का आह्वान।
क्षेत्र में विकास, शिक्षा और सामाजिक उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश।
अंत में श्री मांगे राम त्यागी जी ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। समाज पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय लोकदल के नेतृत्व के साथ खड़ा है।
जय रालोद!
जय त्यागी ब्राह्मण समाज!
राष्ट्र सदैव अपने वीरों का ऋणी रहेगा।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, बड़ौत में आयोजित भूतपूर्व सैनिक रैली में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले हमारे वीर भूतपूर्व सैनिकों से मिलकर हृदय गर्व और सम्मान से भर गया।
नई दिल्ली
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए हरियाणा के वरिष्ठ नेता एवं समालखा से पूर्व विधायक श्री रविन्द्र मछरौली जी ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।
- चौधरी जयन्त सिंह जी ने लोकबंधन (हरा धागा) बाँधकर रविंद्र मछरौली जी का पार्टी में स्वागत किया।
- श्री रविन्द्र मछरौली जी के साथ कपिल जी, राजेंद्र शर्मा जी, शकुंतला जी, अमजद मजीदी जी, ललित रमन, अनूप रूहल, परविंद्र, राकेश, लोकेश सहित हरियाणा के सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।
- पूर्व विधायक श्री रविन्द्र मछरौली जी का राष्ट्रीय लोक दल परिवार में शामिल होना पार्टी के लिए राजनीतिक मजबूती है।
- उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनाधार और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका से संगठन को ज़मीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
- चौधरी जयन्त सिंह जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल सदैव किसान, मज़दूर, कमेरे वर्ग और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करता रहा है।
- उन्होंने कहा कि श्री रविन्द्र मछरौली जी का पार्टी में आगमन इस विचारधारा को और अधिक सशक्त करेगा तथा हरियाणा में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।
- पूर्व विधायक श्री रविंदर मछरौली जी तथा उनके साथियों का रालोद परिवार में मदद स्वागत है
#JayantChaudhary #RLDHaryana #रविन्द्रमछरौली #हरियाणा #राष्ट्रीयलोकदल
#jayantsingh
#Rld
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करता हूं।
Hon’ble Minister of State (Independent Charge) for Skill Development & Entrepreneurship and Minister of State for Education, Shri Jayant Chaudhary, highlighted India’s citizen-led development journey, noting how startups, digital public infrastructure and technology-enabled solutions are reshaping service delivery and addressing societal challenges at scale.
He underscored that innovation driven by public purpose, rather than profit alone, will continue to define India’s growth trajectory in the years ahead.
#StartupIndia #DigitalPublicInfrastructure #ViksitBharat #JayantChaudhary
नई दिल्ली
*माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी ने स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के 43वें दीक्षांत समारोह में किया संबोधन*
माननीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री, श्री जयंत चौधरी, नई दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के 43वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
*माननीय मंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें:*
- लचीले, समावेशी और जन-केंद्रित शहरों को आकार देने में योजनाकारों और आर्किटेक्ट्स की बदलती भूमिका पर बात की
- सार्वजनिक जीवन में इंटरडिसिप्लिनरी सोच, नैतिक निर्णय, निरंतर सीखने और AI सहित उभरती टेक्नोलॉजी के ज़िम्मेदार उपयोग के महत्व पर ज़ोर दिया
- छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
- स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के 43वें दीक्षांत समारोह में माननीय मंत्री श्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
- कार्यक्रम में छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई
#SPADelhi #Education #SkillsForFuture #UrbanDevelopment #JayantChaudhary
#jayantsingh
#Rld
स्वाभिमान, शौर्य और राष्ट्ररक्षा के अमर प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर सादर नमन।
महाराजा सूरजमल जी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान का परिचय दिया। उनका जीवन आत्मसम्मान, नेतृत्व और पराक्रम की अनुपम मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#maharajasurajmal
#BalidanDiwas