चेहरे पर मुस्कान रखकर ग़मों को छुपा लेते हैं,
हर मुश्किल में बच्चों के लिए ढाल बन जाते हैं।
पिता के कर्ज़ को शब्दों में कहाँ उतारा जाता है,
उनका हर एहसान उम्र भर नहीं चुकाया जाता है।
इस रिश्ते का सम्मान एक दिन में कहाँ समाता है,
पिता का उत्सव तो हर दिन दिल से मनाया जाता है।
पिता वो शख़्स हैं जो अक्सर बुरे बन जाते हैं,
पर चुपके से हमारे सबसे अच्छे दोस्त कहलाते हैं।
अपने अरमानों को दिल में कहीं दबा लेते हैं,
बच्चों की हर ख़्वाहिश पर सब कुछ लुटा देते हैं।
एक लड़का जो कभी बड़े-बड़े ख़्वाब सजाता था,
वही पिता बनकर हर सपना बच्चों पर बरसाता था।
माँ से रिश्ता तो जन्म से पहले ही जुड़ जाता है,
पर पिता ही है जो हमारे लिए पूरा संसार बनाता है।
हमारी एक मुस्कान की ख़ातिर हर दर्द सह जाता है,
ज़रूरत पड़े तो दुनिया से भी लड़ जाता है।
पिता का मतलब त्याग है, पिता का मतलब प्यार,
अपने हिस्से की धूप देकर देते हैं हमें बहार।
जलाते हो जिस्म जहाँ वहाँ दिल भी जल गया होगा
जलाते हो जिस्म जहाँ वहाँ दिल भी जल गया होगा
मैं हूँ अकेला आज भी
लेकिन उम्मीद है उससे मुझसे बेहतर मिल गया होगा ।।
बहुत गिराया तूने
बहुत मारा तूने
और बहुत मंगाई ट्यून मुझसे भीख,
लेकिन
गिरा के भी
मार के भी
और हरा कर भी
देदी तूने ज़िंदगी की बहुत बड़ी सीख।।
#Thanks2024