12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भोपाल में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी के साथ पत्रकार बंधुओं से संवाद किया।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटलीकरण, महिला सशक्तिकरण, गरीब व किसान कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार, तकनीक, हर क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर @BJP4MP के प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, प्रदेश प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी, उपमुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी सहित भाजपा के मीडिया विभाग के सदस्य भी उपस्थित रहे।
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva
मध्यप्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय...
प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है, इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था।
मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है।
वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश के लोकतंत्र को सार्थकता प्रदान करेगा। इससे आधी आबादी का जीवन बदलेगा।
इसका विरोध करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
#NariShaktiVandan
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण के नए युग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
#NariShaktiVandan
बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम परिषद में "वंदे मातरम्" गाने से इंकार किया।
अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए।
:- माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी
#हमारा_स्वाभिमान_वंदेमातरम्
आज गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाया जाये। किसानों को उपार्जन केन्द्र तक आने और गेहूं बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई न हो। प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। सरकार हर घड़ी किसानों के साथ है।
उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। मंगलवार, 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग प्रारंभ होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ होगी। छोटे किसानों को खरीदी में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
उपार्जन की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। गेहूं खरीदी आरंभ करने के लिए आवश्यक बारदाने का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। केन्द्र सरकार, जूट कमिश्नर सहित अन्य बारदाना प्रदायकर्ता एजेंसियों से बारदाना आपूर्ति के लिए राज्य सरकार लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। अतिरिक्त बारदाना खरीदने की प्रक्रिया जारी है। उपार्जन की व्यवस्था सुचारू हो, इस संबंध में मंत्रिमंडल उप समिति के सदस्यों और किसान प्रतिनिधियों के साथ भी विचार विमर्श किया।
शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि!
बीते दो वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं के परिणामस्वरूप अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों पर पहले से ज्यादा भरोसा बढ़ा है।
आज भोपाल से राज्य स्तरीय 'प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026' का शुभारंभ किया। बच्चों को नि:शुल्क साइकिलें और पाठ्य पुस्तकें वितरित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरुजनों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया।
नामांकन रेट में वृद्धि और ड्रॉपआउट रेट जीरो होने पर स्कूल शिक्षा विभाग को हार्दिक बधाई देता हूं।
This is an outstanding speech by the Home Minister, Shri Amit Shah Ji, filled with important facts, historical context and the efforts of our Government in the last decade.
For decades, the retrograde Maoist ideology had an adverse impact on the development of several regions. Left Wing Extremism has ruined the future of countless youngsters.
In the last decade, our Government has worked towards uprooting this menace and at the same time ensuring the fruits of development reach areas affected by Naxalism. We will keep focusing on furthering good governance and ensuring peace and prosperity for all.
मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन को आत्मीय बधाई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व व आप सभी के अनुभवों से मध्य प्रदेश के सभी नगर समृद्धि तथा विकास के नए शिखर तक पहुँचेंगे। साथ ही "विकसित भारत- विकसित मध्य प्रदेश" की संकल्पना को भी बल मिलेगा।
अनंत शुभकामनाएं।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीज़ल पर ₹10 से घटाकर शून्य करने तथा विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) के निर्यात पर ड्यूटी लगाकर देश में इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक निर्णय जन सामान्य को बड़ी राहत देने वाला है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यह संवेदनशील कदम, देश की जनता को महंगाई के प्रभाव से सुरक्षित रखने की उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश हर चुनौतीपूर्ण समय में न सिर्फ स्थिर और सुरक्षित रहा है बल्कि नई ऊर्जा के साथ उभर कर चुनौतियों का सामना किया है।।
#PradhanSevakModi
आज जयपुर में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा में ₹5055 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनके माध्यम से 3530 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
निवेश के लिए आयोजित सत्र में राजस्थान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और विभिन्न औद्योगिक समूहों के 400 से अधिक निवेशकों ने भागीदारी की।
मध्यप्रदेश टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, आईटी/आईटीईएस, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों में तेजी से उभरता निवेश गंतव्य बन रहा है।
जब पूरा देश वर्तमान के वैश्विक हालात का सामना कर रहा है, ऐसे में गैस सिलेंडर आपूर्ति का अच्छा प्रबंधन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
इतनी चुनौतियों के बीच जहाज़ों से LPG लाना और सुव्यवस्था स्थापित की जा रही है।
ऐसे समय में राहुल गांधी हल्की भाषा बोल रहे हैं, साथ ही प्रदेश और देश के अंदर भी कांग्रेस गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार कर रही है, मैं उसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।
आज घाटीगांव, ग्वालियर से ₹1,836 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में भेजी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी साथ में उपस्थित रहे।
#LadliBahnaMP