@RahulGandhi@kharge@jitupatwari@pcsharmainc दतिया की जीत की बहुत बहुत बधाई। युवाओं की पसंद प्रदेश के अध्यक्ष पटवारी जी की महनत रंग लाई।जीत युवाओ को समर्पित है। 28 में भी युवा कांग्रेस की सरकार बनायेगें।सोनागिरि में 2 अगस्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम की बात सच हुई:- नरेंद्र चौधरी
अब हमारा फर्ज बनता है कि इस बार जो है हालात देश में बहुत गंभीर हैं, ये फासिस्ट लोग हैं। इनका यकीन डेमोक्रेसी में नहीं है। पता नहीं देश को कहां ले जाएंगे। परिसीमन अपने हाथ में लेना चाहते हैं ये। असम में लिया हाथ में, बर्बाद कर दिया कांग्रेस को वहां पर। किसी कीमत पर यह एलाऊ नहीं करना चाहिए इनको। तमाम विपक्षी पार्टियों को सोचना चाहिए जो इनके साथ में है, पार्टियां NDA में उनको सोचना चाहिए कि अगर यह काम करवा दिया हमने, जैसे खत्म कर रहे हैं सब पार्टियों को जगह जगह, अकाली दल को हो या वो वहां पर उड़ीसा के अंदर पार्टी हो, शिवसेना को खत्म कर दिया महाराष्ट्र के अंदर, नीतीश कुमार को खत्म कर दिया। ये इनके पार्टनर जो बने हुए हैं NDA में उनको कमजोर करेंगे ये लोग। अगर इनके हाथ में आ जाए परिसीमन तो बर्बाद कर देंगे ये, इसलिए किसी कीमत पर नहीं आना चाहिए और मेरा मानना है कि राजस्थान वो राज्य है जहां पर सरकार आना निश्चित है। कोई रोक नहीं सकता यहां पर। पब्लिक तो इंतजार कर रही है चुनाव कब आए? भयंकर गुस्सा है और हर गांव में चर्चा हमारी स्कीम्स की होती है। अब किसी को नहीं सुनाई देता है तो मैं नहीं कह सकता। किसी को अगर सुनाई नहीं देवे कानों से, आंखों से देखे नहीं, उसका मैं नहीं कह सकता। परंतु हर गांव में एक ही चर्चा है। हमारी स्वास्थ्य योजना हो, हमारी शिक्षा योजना हो या हमारे इंग्लिश मीडियम के स्कूल हैं, डोटासरा जब शिक्षा मंत्री थे, तभी आई है ना ये तो। तो सारे राजस्थान में आज कांग्रेस की योजनाओं, पेंशन हो, कोई योजना हो, गांव वालों को हमेशा का याद है। पशुओं की दवाएं फ्री, पशुओं का इलाज फ्री, उनका इंश्योरेंस कर दिया हमने। लंपी रोग आ गया। अभी मेरे परसों कोई मिला था,चार गाय मर गई लंपी रोग से। एक -एक गाय का ₹40,000 मिला उनको। कोई सोच सकता है क्या?
ऐसी -ऐसी योजना हमने दी है जो बिना मांगे हुए लोग कहते थे साहब आपके यह स्कीम आती कैसे दिमाग के अंदर, ये स्थिति बन गई थी। वो काम हमने किया है तो लोग भूल सकते हैं क्या इस बार? अगली बार सरकार आना निश्चित है। ये मान के चलो आप लोग, भजनलाल जी कुछ भी बोलें चाहे इनके जो लोग हैं, जो मुख्यमंत्री जी को और हाई कमांड को खुश करने के लिए बोलना पड़ता है, आत्मा उनकी मानती है। प्राइवेटली मिलेगा कोई RSS का आदमी आपको, आप पत्रकार लोग हो, आपको मैं चैलेंज करता हूं, RSS का BJP का आदमी कोई मिले आपको, जो मिलते होंगे, आप उनको अकेले में पूछ लीजिए। वो क्या बोलेगा मालूम पड़ जाएगा। ओके।