मैं किसान बहनों और भाइयों से आग्रह करता हूं कि यदि वे पराली जलाना छोड़ दें और मशीनों के माध्यम से पराली को खेत में ही मिला दें, तो उन्हें बहुत लाभ होगा।
समय के साथ कृषि क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खेती और किसानों के कल्याण के लिए सरकार पूरी समग्रता के साथ प्रयास कर रही है और हम इन चुनौतियों से बाहर निकल रहे हैं।
Sweet Revolution हमारे किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोल रहा है। मधुमक्खी पालन ना सिर्फ किसान की उपज बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि शहद के रूप में अतिरिक्त कमाई का साधन भी बनता है।
Organic Farming को प्रोत्साहित करने का हमने प्रयास किया है। E-Marketing Portal का इतने कम समय में शुभारंभ होना एक सुखद अनुभव रहा। यह पोर्टल Organic उत्पादों को खेत से बाजार तक और बाजार से उपभोक्ता के द्वार तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए एनडीए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में मैंने विस्तार से बताया। इसमें न्यूनत��� समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से लेकर एग्रीकल्चर मार्केटिंग रिफॉर्म और एफपीओ को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
हमारे किसान ही हमारे अन्नदाता हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अनाज उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने में किसानों की कितनी बड़ी भूमिका रही है। देश कृषि की उन्नति में लगे हर किसान का ऋणी है।
कृषि उन्नति मेले में आज किसान भाइयों और बहनों से मिलने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं, जिन्हें ‘कृषि कर्मण’ और ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि प्रोत्साहन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। https://t.co/hoy5Bpr6lD
The Makar Sankranti festivities have been observed with great fervour across India. We salute the hardwork of our farmers and pray for their prosperity.