हे भारत के परमवीर…
है नमन तुम्हें हे प्रखर वीर !
ये राष्ट्र कृतज्ञ बलिदानों पर…
भारत मां के सम्मानों पर !
राष्ट्रपति भवन की परमवीर दीर्घा में देश के अदम्य वीरों के ये चित्र हमारे राष्ट्र रक्षकों को भावभीनी श्रद्धांजलि हैं। जिन वीरों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा की, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन दिया…उनके प्रति देश ने एक और रूप में अपनी कृतज्ञता अर्पित की है। देश के परमवीरों की इस दीर्घा को, दो परमवीर चक्र विजेताओं और अन्य विजेताओं के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र को अर्पित किया जाना और भी विशेष है।
स्वर्णिम बिहार के लिए फिर से NDA सरकार…!
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक विजय पर सभी कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई।
यह जनादेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के परिवर्तनकारी नेतृत्व और विकास पर जनता के दृढ़ विश्वास का प्रमाण है।
जय सिया राम।
यूपी मैगलगंज खीरी में बिजली कटते ही @JioCare नेटवर्क ठप हो जाता है।
उपभोक्ताओं का आरोप—टावर जनरेटर पर नहीं चलते या तेल चोरी की शिकायतें आम हैं।
भुगतान के बाद भी सेवा न मिलना उपभोक्ता के साथ अन्याय है।
कंपनी कब होगी जवाबदेह? 🤔
@reliancejio#shutdown#Jio#NetworkDown#UPNews
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
शक्ति स्वरूपा, त्रिलोचन धारी,
जगतजननी माँ दुर्गा के पावन चरणों में
श्रद्धा, आस्था, भक्ति का नमन।
शारदीय नवरात्रि के पुण्य अवसर पर
माँ दुर्गा की दिव्य शक्ति आपके जीवन से
सभी अंधकार और विघ्नों का नाश कर,
सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करे।
मां भारती के अमर वीर सपूत, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
उनका अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट देशभक्ति सदैव हमें राष्ट्रहित और जनसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेगी।
जय हिंद!
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्!
संपूर्ण सृष्टि के आधार, लीला पुरुषोत्तम, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
*वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्*
*देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे* *जगद्गुरुम्॥*
🙏जय श्रीकृष्ण 🙏