ये @PepsiCo@pepsi@PepsiIndia का उत्पाद है और सील बन्द बोतल है और इसमें एक टुकड़ा और गंदगी भी पड़ी है। इसकी शिकायत मैंने @PepsiCo को की थी जिसके बदले मुझे एक क्रेट पेप्सी देने की बात इनके मथुरा प्लांट के कर्मचारी ने की है क्या मुझे वो पेप्सी की क्रेट लेकर चुप बैठना चाहिए ????
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री सतीश पूनिया जी को स्नेह एवं आत्मीयता के साथ राखी भेजी, जिसे उन्होंने प्रेमपूर्वक बंधवाकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की भावनाओं को और भी विशेष बना दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सतीश जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का यह पावन बंधन सदैव अटूट बना रहे। 🙏🏻
@DrSatishPoonia
#रक्षाबंधन #RakshaBandhan #SatishPoonia
As I am about to begin my Uzbekistan visit, I am very happy to see the enthusiasm of my young friends from Uzbekistan, beautifully expressed in this video.
What makes it even more special is the fact that they did it in Hindi and they did it so well!
ताशकंद में गूंजा भारत माता का जयघोष!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ताशकंद में भारतीय समुदाय ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
विदेश की धरती पर भी तिरंगे और भारत माता के प्रति यही गौरव - हर भारतीय की पहचान है।
छोटे हाथों से बड़े सपने बुनने वाले हमारे कारीगर, शिल्पकार और श्रमिक साथी, आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं।
‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ पर सभी उद्यमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर राजस्व न्यायालयों, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि 05 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की जमीन, संपत्ति एवं अधिकारों से जुड़े मामलों में ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी होगी। साथ ही, धारा 33 के अविवादित वरासत मामलों को मिशन मोड में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम में आई प्रदेश की बेटियों से रक्षासूत्र बंधवाया और उनसे संवाद किया।
डबल इंजन सरकार में प्रदेश की बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं, उन्हें सम्मान मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश की मेरी सभी माताओं, बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं।
आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।
टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है, जो उनके परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डालता है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों को आजीवन निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराई जा रही है।
यह दूरदर्शी पहल, जिसे कई विकसित देश भी अभी लागू करने के लिए प्रयासरत हैं, मोदी सरकार की ‘सेवा, संवेदना और सुरक्षा’ के सिद्धांतों के प्रति कटिबद्धता का प्रमाण है।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी तरह संगठनात्मक और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई है। कार्यकर्ता साथियों में भरपूर उत्साह है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। न कोई मतभेद है, न कोई मनभेद।
संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की कर्मठता और जनता के विश्वास के साथ हम नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे।
@BJP4Rajasthan
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस तथा युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में आयोजित सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला के समापन समारोह में आज सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर 'अमृतकाल और राष्ट्रवाद' तथा 'Nation and Expressions' पुस्तकों का विमोचन एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही, श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न प्रोग्रामों में चयनित विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किए।
विश्वविद्यालय ऐसा ज्ञान एवं शोध सृजित करें, जो समाज और उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जुड़ा हो। साथ ही, विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, रोजगार और उद्यम के अवसरों से जोड़े।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद परिवार को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
@MGUGOfficial
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा की कोर टीम एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति, प्रबंधन और आगामी तैयारियों पर विस्तृत मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं में भाजपा की जीत को लेकर जबरदस्त जोश है। संगठन की मजबूत तैयारी और कार्यकर्ताओं की कर्मठता के दम पर विजय सुनिश्चित है।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव, वरिष्ठ नेता श्री ओंकार सिंह लखावत, पूर्व सांसद श्री सी. आर. चौधरी, श्री भूपेंद्र सैनी, श्री राजेंद्र पालीवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan
भारतीय संस्कृति में बेटियाँ केवल परिवार का हिस्सा नहीं होतीं, वे परिवार की पहचान, उसकी संवेदना और संस्कारों की अभिव्यक्ति होती हैं। हमारी परंपरा में पिता का गौरव भी उसकी बेटियों के व्यक्तित्व और उपलब्धियों से प्रतिबिंबित होता है।
प्रिय बेटी सुहासिनी, तुम्हारे जन्मदिवस पर गर्वित हृदय से स्नेह, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद।
तुम हमारे परिवार की ऊर्जा, आत्मीयता और प्रसन्नता का स्रोत हो। तुमने जीवन में अपनी दिशा स्वयं चुनी है और अपने व्यक्तित्व की स्वतंत्र पहचान बनाई है। तुममें वह आत्मविश्वास, स्वाभिमान और दृढ़ता है, जो तुम्हें अपने बलबूते आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
अपनी प्रतिभा, संवेदनशीलता और संस्कारों से तुम निरंतर परिवार का मान बढ़ाती रहो और समाज के लिए भी अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराती रहो।
शुभेच्छा!
काशी भारत की उस शाश्वत चेतना का जीवंत स्वरूप है, जहाँ माँ गंगा, संस्कृति, अध्यात्म, कला, शिल्प और स्वाद मिलकर भारत का चित्र प्रस्तुत करते हैं।
वाराणसी में 56वें FHRAI Annual Convention में सम्मिलित होकर प्रसन्नता हुई। इस वर्ष की थीम “अनंत काशी : अध्यात्म, संस्कृति, व्यंजन और शिल्प की शक्ति से पर्यटन के भविष्य की दिशा तय करना” बहुत प्रभावी और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में काशी ने जिस प्रकार अपनी विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय पर्यटन अवसंरचना के साथ नई पहचान बनाई है, वह पूरे देश के लिए एक प्रेरक मॉडल है। विरासत और विकास का यही संगम ‘अनंत काशी’ की शक्ति है और यही विकसित भारत के पर्यटन का विजन भी है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, श्री सुरेंद्र कुमार जायसवाल, श्री गिरीश ओबेरॉय जी और उनकी पूरी टीम को साधुवाद!
@PMOIndia@tourismgoi@MinOfCultureGoI@myogiadityanath@uptourismgov@FhraiO