भगवान शिव जी की आराधना को समर्पित पावन पर्व 'श्रावण मास' के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।
हर हर महादेव!
#Sawan2026#HarHarMahadev
माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी,
@JPNadda@MoHFW_INDIA
80:20 की शुरुआत AIIMS से हुई, फिर यह ESIC, CRE, CNCI Kolkata, JIPMER और धीरे-धीरे कई राज्य सरकारों की नर्सिंग भर्तियों तक पहुँच गई। आज यह नीति केवल एक भर्ती का मुद्दा नहीं रही, बल्कि देशभर के मेल नर्सिंग स्टूडेंट्स के भविष्य को प्रभावित कर रही है। सरकारी ही नहीं, निजी क्षेत्र में भी इसके प्रभाव दिखाई देने लगे हैं।
एक 80:20 नीति ने पूरे नर्सिंग भर्ती के गणित को बिगाड़कर रख दिया है। इस मुद्दे पर संज्ञान लेने के लिए आपका धन्यवाद। अब विनम्र आग्रह है कि इस नीति पर ठोस कार्रवाई भी की जाए, ताकि नर्सिंग के युवाओं को समान अवसर और न्याय मिल सके।
Joint Working Committee देशभर के नर्सिंग युवाओं की आवाज़ बनकर यह लड़ाई लड़ रही है। हम न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
#SaveMaleNurses
रुचिका सिंह को आपने गलियां देते सुना, माफी मांगते सुना। अब आप उनके बेबस मां को सुनिए। बेटी के कुकृत्य पर कितनी शर्मिंदगी हो रही है उन्हें।
ये कह रही है कि बच्चों के ऐसे प्रदर्शनों में जाने पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि उन्हें "इस्तेमाल" किया जाता है।
सही बात है। इन बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया। जिन्होंने इन बच्चो�� को इस्तेमाल किया वो अभिजीत दीपके और सौरव दास तो हीरो बन गए, लेकिन ये बच्चे और इनके परिवार कितनी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
मोदी जी आप सबको माफी दे दीजिए लेकिन इस लड़की को माफी मत दीजिए
इसने जो जो शब्द बोले हैं वह माफ करने योग्य नहीं है
आप इसे माफी देंगे फिर भी हम लोग इसे बिल्कुल माफ नहीं करेंगे
और हां ईश्वर भी इसे बिल्कुल माफ नहीं करेंगे
आप सभी Nurses के निरंतर सहयोग, एकजुटता, मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि #AIIMS#NORCET एवं CRE में 80:20 Gender-Based Discrimination के मुद्दे पर हमारी आवाज़ अब सरकार तक प्रभावी रूप से पहुँच रही है।
हजारों अभ्यर्थियों द्वारा भेजे गए ईमेल, अभ्यावेदन और सोशल मीड��या के माध्यम से उठाई गई आवाज़ ने इस मुद्दे को गंभीरता से सामने रखा है। इसी का परिणाम है कि माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री @JPNadda जी ने इस विषय पर संज्ञान लिया है तथा Ministry of @MoHFW_INDIA के अधिकारियों को प्राप्त अभ्यावेदनों एवं ईमेल का परीक्षण (Examination) करने के निर्देश दिए हैं। यह हम सभी के सामूहिक प्रयास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह समय और अधिक एकजुट रहने का है। हमारा अनुरोध है कि सभी साथी संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ इस अभियान से जुड़े रहें। अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को जागरूक करें, तथ्यात्मक तरीके से अपनी बात रखें तथा ईमेल और अन्य वैधानिक माध्यमों से अपनी आवाज़ लगातार पहुँचाते रहें।
हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यदि हम इसी प्रकार संगठित होकर आगे बढ़ते रहे, तो हमारी बात और अधिक मजबूती से सरकार तक पहुँचेगी।
साथ बने रहें, एकजुट रहें और अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाते रहें।
धन्यवाद। 🙏
— Joint Working Committee 🤝
#JWC #savenursingprofession #savemalenurses
@PMOIndia @rashtrapatibhvn @narendramodi @Rajmal_abhinna @vikash_dukiya
#महत्वपूर्ण:- कल सुबह 10 बजे बाड़मेर डीएम को 80:20 रद्द हेतु ज्ञापन दिया जायेगा।
समस्त साथियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारें एवं अपने हक की आवाज बने अगर आप बाड़मेर जिले में रहते है तो।
फीमेल अस्प्रिंट्स भी पधारें।
मुख्य मुद्दा:- एम्स #NORCET में 80:20 ❌
@JPNadda@MoHFW_INDIA आदरणीय चिकित्सा मंत्री जी, आपके Officers, EMAIL और सोशल मीडिया टीम आपको देश के बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों क�� महत्वपूर्ण Update आप तक पहुँचा ही नहीं रहीं है।
पिछले चार दिनों से लगातार AIIMS NORCET अभ्यर्थी और Nursing Students आपसे मिलने का समय माँग रहे है। इस संदर्भ में आज भी देशभर के तमाम Nursing Colleges के Students EMAIL भेजकर आपसे मिलने का समय माँग रहे है। उनका उद्देश्य सिर्फ AIIMS जैसे PREMIUM INSTITUTE में gender discrimination के मुद्दे पर अपना पक्ष रखना हैं। हम Nursing Students कोई राजनीतिक लोग नहीं है। हम बस इतना चाहते हैं कि इस मुद्दे पर बिना किसी की मध्यस्थता के सीधे आपसे संवाद हो। आपने हाल ही में NEET Paper leak मामले में बहुत युवाओं के आंदोलन में संवेदनशीलता दिखाई। अपने ही विभाग के अंतर्गत आने वाले Nursing youth की आवाज को भी सुनिए सर।
धन्यवाद
सभी नर्सिंग अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि जो भी केंद्र सरकार के अंतर्गत नर्सिंग भर्ती परीक्षाओं (जैसे NORCET एवं अन्य संस्थानों) की तैयारी कर रहे हैं या ���वेदन कर रहे हैं, वे 80:20 महिला पुरुष भर्ती प्रावधान से जुड़े अपने विचार एवं चिंताओं को सम्मानपूर्वक भारत सरकार के माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी तक ईमेल के माध्यम से अवश्य पहुँचाएँ।
आप म���त्री महोदय से निवेदन करें कि अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय प्रदान करें, उनकी बात सुनें तथा इस विषय पर सकारात्मक एवं न्यायसंगत निर्णय लेने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएँ।
आप सभी से अनुरोध है कि अपनी बात शालीन, तथ्यात्मक और सम्मानजनक भाषा में रखें। अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता से आपकी बात संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुँच सकती है। #savenursingprofession
@MoHFW_INDIA @narendramodi @PMOIndia
आदरणीय @JPNadda जी, NORCET, ऐम्मे नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में लागू 80:20 महिला-पुरुष अनुपात का प्रावधान पूरी तरह से भेदभावपूर्ण और काला कानून है, जिससे योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। यह एक अत्यंत ज्वलनशील मुद्दा है, इसलिए छात्रहित में इस अनुचित नियम को समय रहते समाप्त किया जाए तथा चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता के आधार पर सुनिश्चित की जाए ना की लिंग के आधार पर, ⚖️#Savenursingprofession #Savemalenurses #JWCStudentWing
@PMOIndia@MoHFW_INDIA@vikash_dukiya@Rajmal_abhinna@Bholaram_RN
Thank you, Hon'ble Minister, Sir @JPNadda@MoHFW_INDIA for taking cognizance of the concerns raised by AIIMS NORCET,CRE aspirants regarding the 80:20 gender-based policy in AIIMS.
The Joint Working Committee (JWC) sincerely appreciates your decision to examine this issue. We are also grateful that you acknowledged the thousands of emails and social media representations—they truly reflect the voice of today's nursing youth.
We have always believed in your sensitivity and willingness to listen. We respectfully submit that the current 80:20 Gender Discrimination policy has not brought the intended balance. Even many female Nursing Officers continue to face practical workforce challenges, including difficulties in availing Child Care Leave (CCL) and Maternity Leave, which are their rightful entitlements.
The nursing community believes in dialogue, not confrontation. We look forward to meeting you soon and remain hopeful that the Ministry's examination will lead to a fair and positive resolution.
Joint Working Committee (JWC) – Nursing
#Save_male_nurses
माननीय केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जी, पिछले पाँच दिनों से हम दिल्ली में आपके आवास और कार्यालय के चक्कर लगा रहे है, इसी 80:20 काले कानून के विरोध में हमारा पक्ष रखने के लिए, ये एक ऐसी पॉलिसी जो जबरदस्ती नर्सिंग पर थोपी गयी,और इतने वर्षों के बाद भी आज विरोध जिंदा है क्योंकि सच ये है कि इस काले कानून को कभी किसी नर्सिंग छात्र, या नर्सिंग अधिकारी ने स्वीकार ही नहीं किया। ���े नियम नर्सिंग पर धब्बा है, कलंक है और नर्सिंग की आत्मा पर चोट है। अब तक हमने किसी भी रूप में इस प्रयास को राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं की, सीधे आपको approach किया लेकिन आपके कार्यालय की तरफ से Nursing छात्रों की उपेक्षा की गयी है, Insult की गयी है। आज पांचवां दिन है आखिरी प्रयास करेंगे अन्यथा मजबूरन हमें आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा, चाहे 50 दिन और लगे या 500 । अब इस काली नीति पर आपको नर्सिंग का हमारा पक्ष भी सु���ना पड़ेगा। 🙏 #Save_male_nurses
@MoHFW_INDIA @JPNadda
आदरणीय माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी एवं @MoHFW_INDIA,
पिछले तीन दिनों से AIIMS NORCET अभ्यर्थी 80:20 भेदभाव के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने हेतु आपसे मिलने के लिए लगातार समय (Appointment) का अनुरोध कर रहे हैं।
इस संबंध में अनेक ईमेल भेजे जा चुके हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बार निवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक आपकी ओर से एक बार भी हाँ या ना में कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।
11 सितंबर को NORCET परीक्षा प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों के मन में गंभीर आशंकाएँ हैं। जिस प्रकार आपने NEET के मुद्दे पर ��ात्रों की बात सुनी, उसी संवेदनशीलता के साथ NORCET अभ्यर्थियों की आवाज भी सुनी जानी चाहिए।
हमारा केवल इतना विनम्र अनुरोध है कि हमारे प्रतिनिधिमंडल को आपसे मिलने का अवसर दिया जाए, ताकि हम अपना पक्ष आपके समक्ष सीधे रख सकें।कृपया हमारे ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए अनुरोधों पर ध्यान दें।
धन्यवाद।
#save_male_nurses
पेपर लीक करने वालों पर करारा प्रहार! 🚫
युवाओं के भविष्य के लिए और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय लिया है।