नारनौल भारत के हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। पिनकोड (123001) वाहन रेजिस्ट्रेशन कोड HR 35 है। #Narnaul
नशा मुक्त अभियान, हाजीपुर में एसपी ने किया ग्रामीणों से संवाद, हाजीपुर नशा मुक्त गांव, एसपी ने लगाया बोर्ड, गांव को नशा मुक्त रखने में सभी मिलकर निभाएं जिम्मेदारी।
@cmohry@DGPHaryana@IGP_SouthRange@police_haryana
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और पर्यावरण मंत्रालय की ओर से गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू कर दिया गया है। ऐसे में सभी अधिकार�� यह सुनिश्चित करें कि ग्रैप-4 को सख्ती से लागू किया जाए।
डीसी ने बताया कि वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला महेंद्रगढ़ में तुरंत प्रभाव से 12वीं तक सभी स्कूलों में आगामी आदेशों तक छुट्टी करने के आदेश पारित कर दिया है। अध्यापक स्कूलों में मौजूद रहेंगे तथा आनलाइन मोड पर क्लास लेंगे।
डीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ एनसीआर क्षेत्र में आता है। ऐसे में गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जारी सभी प्रतिबंधों को लागू किया जाए। इस संबंध में जिला में कंट्रोल रूम का नंबर 01282-299004 जारी किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि सब डिवीजन लेवल तक संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे तथा संयुक्त टीम लगातार फिल्ड में रहेगी। डीसी ने कहा कि बिजली अधिकारी क्रेशर जोन में बिजली सप्लाई बंद रखे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कूड़े पर आग ना लगा��ं। ऐसा करने पर जिला प्रशासन जुर्माना लगाएगा। इस समय जिला में एकयूआई 270 के आसपास है। ऐसे में सभी हिदायतें कड़ाई से लागू करवाएं।
इस बैठक में एडीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम कनीना अमित कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी रमित यादव, नगराधीश मंजीत सिंह व पॉल्यूशन बोर्ड से अनुज शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है एक्���ूआई
नारनौल। जब प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और औसत एक्यूआई 450 को पार कर जाता है तो ग्रैप का चौथा चरण लागू किया जाता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विकसित युवा-विकसित भा���त के तहत सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2024 के दूसरे दिन आज पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में नगराधीश मंजीत कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में दोनों ही दिन कुल 400 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कविता, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी पंच प्रण पर विकसित भारत का संकल्प, औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाना, अपनी विरासत पर गर्व करना, हमारी एकता की ताकत व नागरिकों में एकता और कर्तव्य निर्वहन की भावना विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और यु��ा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में एसपी पूजा वशिष्ठ ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से इस प्रकार के युवा महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह को बढ़ावा देने के लिए किए जाते हैं। युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंत��� प्रयास करें। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कभी हार न मानें और अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें विद्यार्थी जीवन में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डा. ममता शर्मा ने किया।
इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य व���नोद खनगवाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं वर्ग अनुदेशक सुनील कुमार, अधीक्षक सत्यनारायण, नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, प्रशिक्षक दिनेश जांगड़ा, मालड़ा बास आईटीआई से प्रिंसिपल कुलदीप यादव मौजूद थे।
मैं प्रदेश के मेरे सभी 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
आज आपके हितों की रक्षा के ल���ए लोकतंत्र के मंदिर में विधेयक पारित हो गया है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कहा कि जल्द ही गांवों के अंदर 2 लाख लोगों को 100-100 गज के प्लॉट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इन लाभार्थियों को मकान बनाने हेतु वित���तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुए। यात्रा के दौरान ही मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
#Haryana#DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने राज्यपाल श्री @Dattatreya से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री @mlkhattar, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री @Rao_InderjitS और...
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की प्रधान मोनिका गुप्ता (आईएएस) के दिशा निर्देशानुसार व जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन तथा एलिम्को के सहयोग से संचालित प्रधानमंत्री दिव्यांशा केन्द्र की ओर से आज रेड क्रॉस कार्यालय में जिले के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकजनों की जांच के बाद उनकी सहायतार्थ एवं उनकी सु��िधानुसार 36 कान की मशीन, 32 निब्रेंस, 17 कमर की बैल्ट, 11 बेंत, 5 वॉकर, 1 मोटराईज ट्राईसाईकिल, 1 ट्राईसाईकिल, 5 व्हीलचेयर एंव 9 अन्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस कार्यालय से डॉ. एसपी सिंह, एलिम्को दिल्ली से विक्रम सोलंकी ओडियोलोजिस्ट, गुलशन कुमार प्रोस्थेटिक ऑर्थोटिक इंजिनियर, सुभाषचंद सहायक, कुलदीप यादव एडवोकेट, संदीप शर्मा उपस्थित थे।