Let's Get Connected !!!
मेरे विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:
फेसबुक: https://t.co/rkHmW95sug
ट्विटर: https://t.co/viI7bOtOnH
इंस्टाग्राम: https://t.co/A8oC3R4S0c
कू: https://t.co/LY2bLnM7cd
उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी, को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें तथा विकसित उत्तर प्रदेश के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है।
@myogiadityanath
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सुशासन, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण के साथ-साथ जनसेवा को और अधिक दृढ़ करने का कार्य करते है
माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत माधव सृष्टि (सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र), गांव पट्टीकल्याणा, समालखा, पानीपत (हरियाणा) में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता की।
आज हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी गई।
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रदान करें।
आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ती रहे।
“सोमनाथ स्वाभिमान एवं अभिनंदन समारोह” 🚩🙏
आज नारनौल स्थित मोड़ा वाला मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन गौरव का यह भव्य आयोजन हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
आज क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में शोक सभाओं में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह जी के साथ राय मलिकपुर, नांगल चौधरी में श्री राम सिंह रावत जी के भतीजे श्री दीपक कुमार (इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस) के सुपुत्र के लग्न समारोह में शिरकत कर नवदंपति को शुभाशीर्वाद दिया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
असम, बंगाल और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की जीत है । यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हृदय से आभार व बहुत बहुत बधाइयां ।।
आज नारनौल आवास पर आए सम्मानित नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता है, और आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
जिला महेंद्रगढ़ भाजपा अध्यक्ष श्री यतेंद्र राव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय नेतृत्व सराहनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करे, ताकि आप इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ते रहें।
🚩 भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार, भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजवीर सिंह, समस्त स्टाफ सदस्य, कॉलेज प्रशासन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उत्साह को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
आज राजकीय महाविद्यालय, नारनौल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 212 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा।
इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी फसल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और साथ ही आमजन को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
हम सब मिलकर अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर गांव की सरपंच सुनीता सैनी, वीर सिंह लंबरदार, करण सिंह सैनी, सुरेंद्र सैनी, पूर्व सरपंच सोहनलाल, बहादुर सिंह, प्रमोद,प्रवीण चेयरमैन, रमेश और राकेश सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आज नारनौल विधानसभा के गांव सिलारपुर मेहता में विकास कार्यों को नई गति देते हुए लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 14 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
साथ ही, भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब के विचार हमें समानता, शिक्षा और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।