आभार अभिनंदन साधुवाद 🙏
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की 2 दिवसीय साधारण सभा बैठक का भव्य आयोजन चुडैला, झुंझुनूं में हुआ।
जिसमें प्रथम दिवस प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ।
प्रदेश कार्यकारिणी ने पुनः एक बार मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे प्रदेश नेतृत्व में कंप्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर चुना, इस हेतु मै समस्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं ABRSM के समस्त सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।
आज ABRSM पूरे भारत में शिक्षक एवं शिक्षार्थी के उत्थान हेतु अनवरत कार्यरत हैं।।
मुझे गर्व है कि मैं भी इसका एक अभिन्न अंग हूं।
मै विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरीके से में कंप्यूटर अनुदेशकों की ज्वलंत मांगों और अधिकारों हेतु प्रयत्नशील पूर्व में रहा हूं, अब आगामी कार्यकाल में भी पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा से हमारे हितों की रक्षार्थ और अधिक मजबूती से कार्य करूंगा, एवं मुझे उम्मीद नहीं पूरा विश्वास है कि ABRSM के नेतृत्व में हम अपना अधिकार जरूर पाकर रहेंगे।।
पुनः प्रदेश नेतृत्व एवं ABRSM का हृदय से आभार अभिनंदन साधुवाद।🙏🙏
जय संगठन 🙏🚩🚩🚩🚩 @casrajasthan @RSSRashtriya
कुछ लोग सदस्यता शुल्क क्यों ले रहे हैं इसी में व्यस्त हैं, जबकि @casrajasthan अनुदेशको की मांगों पर हाई लेवल कमेटी गठन करवा चूका और ठोस परिणाम दिलाने में व्यस्त हैं। संगठन की पहचान उपलब्धियों से होती है प्रेस नोट से नहीं 🔥
मांगों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर, आज के स्पेस से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि प्रयास रंग ला रहे हैं,अब समय है कि हर कंप्यूटर अनुदेशक साथी सदस्यता लेकर संगठन को मजबूती दे। मजबूत संगठन ही अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है।
आज ही सदस्य बनें, अपनी आवाज़ को और बुलंद करें।
#सदस्यता_अभियान
आज सदस्यता अभियान में जुड़कर संगठन की शक्ति बढ़ाएँ और अपने अधिकारों की इस लड़ाई में सक्रिय भागीदार बनें।
एकता हमारी ताकत है, संगठन हमारी पहचान।
#सदस्यता_अभियान#ComputerInstructor#CAS_RAJASTHAN
बीकानेर निदेशालय में #CAS के प्रतिनिधि मंडल की निदेशक महोदय से सार्थक मुलाकात हुई।
कमिटी के अध्यक्ष होने के नाते प्रतिनिधि मंडल ने कंप्यूटर शिक्षा एवं कैडर व ग्रेड पे सुधार के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
निदेशक महोदय के सकारात्मक रुख से शीघ्र ही समाधान की उम्मीद है।
धन्यवाद! 🙏
ट्विटर जीवी लोग है... यही ज्ञानी बनेंगे.. कभी विभाग का एक चक्कर भी लगाया हो तो बताओ 😂 जज बनने का सपना अधूरा रह गया लगता है तभी इधर उधर जजमेंट देते फिरते है वैसे जोशी भाई इनसे कोई फर्क भी नहीं पड़ता हमारी टीम को 👍
शिक्षा विभाग एवं हम सभी का सौभाग्य है कि विभाग के निदेशक श्री #सीताराम_जी_जाट है, शिक्षक संघों के साथ हुई वार्ता में उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कंप्यूटर अनुदेशकों के सभी बिन्दुओं को ध्यानपूर्वक सुना और बताया कंप्यूटर अनुदेशकों के हित में भी कार्य प्रक्रियाधीन हैं।
@rajeduofficial