प्रकृति की असीम कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा का पावन आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य से समृद्ध करता है। मेरी कामना है कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे।
शं नो देवः सविता त्रायमाणः शं नो भवन्तूषसो विभातीः।
शं नः पर्जन्यो भवतु प्रजाभ्यः शं नः क्षेत्रस्य पतिरस्तु शम्भुः॥
आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है।
सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि 'आत्मनिर्भर भारत' एवं 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए, 'नए भारत' की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें।
आपका एक वोट 'भारत' को और अधिक सशक्त बनाएगा।
इसलिए ध्यान रहे,
पहले मतदान, फिर जलपान!
जय हिंद!
बाड़मेर राजस्थान में महिला को रेप करके उसपे तेज़ाब डाल दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गई! ऐसा कब तक चलेगा? कब तक देश में लड़कियों के ऊपर अत्याचार करा जाएगा और सरकार मूक दर्शक बनी रहेगी? उसके दर्द और आँसू का इस सिस्टम में कोई मोल नहीं है क्या?
पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी के कोरोना संक्रमित होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
@VasundharaBJP
सिक्किम में हिमस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी आत्मीय संवेदनाएं हैं।
प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
अहिंसा, मानवता और तपस्या का उनका दिखाया हुआ सदमार्ग पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।
मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ।
माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।