.@BJP4India के राष्ट्रीय महामंत्री, @BJP4MP के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा पश्चिम से माननीय सांसद श्री @BjpBiplab जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं 💐
जगत जननी मां शारदा (मैहर) व भगवान कामतानाथ स्वामी से आपके स्वस्थ दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
दीपों के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह प्रकाश पर्व आपके जीवन में नई आशा, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का संचार करे।
माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के महान शिल्पकार, लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!🇮🇳🚩
सभी देशवासियों को "राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!!
माननीय मंत्री
@prahladspatel जी हमारी पंचायत मे आज दिनाँक तक तो स्वीकृति नही मिली और आप कह रहे है कोई पंचायत नही बची जहा भवन न हो,हो सकता है आपको आवेदन देने के बाद भी आप ध्यान न दे पाए हो परंतु आप अभी भी स्वीकृति प्रदान कर सकते है पंचायत आपकी आभारी रहेगी। @minprdd@RadhaSinghBJP
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
प्रिय बड़े भाई आदित्य सिंह जी टीकर
जगत जननी मां शारदा ( मैहर ) व भगवान कामतानाथ स्वामी( चित्रकूट ) से आपके स्वस्थ दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
#adityasinghtikar
🌺 नवरात्रि के पावन चतुर्थ दिवस पर 🌺
आज मैहर धाम पहुँचकर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान जगत जननी माँ शारदा माता के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏❤️
माँ शारदा के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आज शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
माँ शारदा से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। वे समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा सभी का कल्याण करें।
जय माँ शारदा!
#माँ_शारदा #शारदीय_नवरात्रि #सतना_मैहर_लोकसभा
माँ की कृपा सभी पर बनी रहे और हर जीवन खुशियों व मंगल से आलोकित हो।
माँ शारदा के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
जय माँ शारदा!
#माँ_शारदा#शारदीय_नवरात्रि#सतना_मैहर_लोकसभा
आज सतना मेडिकल हॉस्पिटल में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
#सतना_मैहर_लोकसभा
माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व नवरात्रि स्थापना के सुअवसर की हार्दिक शुभकामनाएं।
मातारानी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण हो।
आज जनपद महोबा के निर्माणाधीन चिकित्सालय(200 बेड) एवं ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण खण्ड (भवन), लो.नि.वि., बाँदा द्वारा कार्य की स्वीकृत लागत एवं कार्य पूर्ण करने की सम्भावित तिथि से अवगत कराया गया।उक्त परियोजना का निर्माण 10.33 एकड क्षेत्रफल मे किया जाना है।
** परियोजनान्तर्गत 200 बेड का हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर, गेस्ट हाउस, धोबी घाट, प्रेस ब्लॉक, मोरचरी, एम्बूलेंस गैराज, पम्प रुम, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन का निर्माण किया जाना है। आवासीय भवनों के अन्तर्गत टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 एवं एम.ओ. रेजिडेन्स के निर्माण के साथ साथ अन्य विकास कार्य भी इस परियोजना में सम्मिलित है। इस दौरान निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली गई, साथ ही कार्य को निर्धारित समय के अन्तर्गत गुणवत्तापरक पूर्ण कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
** ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जनपदवासियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा।
#Mahoba #UttarPradesh
@UPGovt@CMOfficeUP@nhm_up@MoHFW_INDIA@InfoDeptUP@AyushmanNHA@MeUPGovt
सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक ट्रस्ट, सतना के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर श्री गेंदलाल भाई पटेल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से ट्रस्ट नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संकल्पों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।
संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी पीड़ा को समझने और समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।
आज ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं इटौर में अतिवृष्टि एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ नुकसान की स्थिति का आकलन किया। प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा तत्काल सर्वे कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन के पैकेट भी वितरित की और उन्हें आश्वस्त किया कि राहत एवं पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
#सतना_मैहर_लोकसभा #हमारा_सतना_हमारे_लोग
कल दिनांक 04 सितंबर 2026 का कार्यक्रम...
आमजन से भेंट एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करूँगा तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करूँगा।
#सतना_मैहर_लोकसभा
आज ग्राम पंचायत इटौर, जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान, जिला सतना में अतिवृष्टि एवं जलभराव से प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया।
संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं आवश्यक जरूरतों की पूर्ति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#सतना_मैहर_लोकसभा