देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।
विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।
देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सभी देशवासियों को नवरात्रि की महा अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
https://t.co/ohSYlSrWJq
महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और एकता का प्रतीक है। सद्भावना और आपसी भाईचारे का उनका संदेश देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Addressing the North East Rising Summit in Delhi. The region is witnessing unprecedented progress. We are determined to accelerate its growth story. https://t.co/Az6CDuMIEp
डीसीपी सर, #इंदिरापुरम में cisf कट पर तैनात सब इंस्पेक्टर और #ट्रैफिक_पुलिस के सिपाही ऑटो वालों से अवैध वसूली कर रहे हैं और सवारियों से अभद्रता कर रहे है। ये रोजाना की बात है। कृपया इसका संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें। धन्यवाद।
@Gzbtrafficpol@DCPTHindonGZB@Uppolice@dgpup
Leaving for Jeddah, Saudi Arabia, where I will be attending various meetings and programmes. India values our historic relations with Saudi Arabia. Bilateral ties have gained significant momentum in the last decade. I look forward to participating in the 2nd Meeting of the Strategic Partnership Council. I will also be interacting with the Indian community there.
https://t.co/zIEbTyt7DU
हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है।
We all bow to Bhagwan Mahavir, who always emphasised on non-violence, truth and compassion. His ideals give strength to countless people all around the world. His teachings have been beautifully preserved and popularised by the Jain community. Inspired by Bhagwan Mahavir, they have excelled in different walks of life and contributed to societal well-being.
Our Government will always work to fulfil the vision of Bhagwan Mahavir. Last year, we conferred the status of Classical Language on Prakrit, a decision which received a lot of appreciation.
महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अहिंसा और शांति के साक्षात स्वरूप, भगवान महावीर ने मानवता को त्याग, सत्य और अपरिग्रह की राह दिखाई। आइए, हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए, समस्त विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लें।
Navkar Mahamantra embodies humility, peace and universal harmony. Delighted to take part in the Navkar Mahamantra Divas programme. https://t.co/4f4r6ZuVkX
Mudra Yojana has given opportunities to countless people to showcase their entrepreneurial skills. Interacted with some of the beneficiaries of the scheme. Their journey is inspiring. #10YearsOfMUDRA https://t.co/QcoIK1VTki
नवरात्रि में मां अम्बे की उपासना सभी भक्तों को भावविभोर कर देती है। देवी मां के स्वरूपों को समर्पित यह स्तुति अलौकिक अनुभूति देने वाली है। आप भी सुनिए…
https://t.co/mvItWIx87P
नवरात्रि पर देवी मां की आराधना मन को असीम शांति से भर देती है। माता को समर्पित पंडित भीमसेन जोशी जी का यह भावपूर्ण भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है…
https://t.co/bMydkzyjPp
नवरात्रि पर देवी मां का आशीर्वाद भक्तों में सुख-शांति और नई ऊर्जा का संचार करता है। सुनिए, शक्ति की आराधना को समर्पित राजलक्ष्मी संजय जी की यह स्तुति...
https://t.co/FA1l4l9k6o
वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
We bow to our Nari Shakti on #WomensDay! Our Government has always worked for empowering women, reflecting in our schemes and programmes. Today, as promised, my social media properties will be taken over by women who are making a mark in diverse fields!