कलवा कारशेड से अवैध रास्ते से लोकल ट्रेन पकड़ना पड़ सकता है भारी! रेलवे ने यात्रियों से केवल निर्धारित प्लेटफॉर्म से ही ट्रेन में चढ़ने-उतरने की अपील की है। ट्रैक पार करना न सिर्फ जानलेवा है, बल्कि रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध भी है। #Railway@Central_Railway
मालाड (पूर्व) के कुरार में SRA परियोजना के तहत श्मशान के लिए आरक्षित 1,500 वर्गमीटर जमीन आज तक BMC को नहीं सौंपी गई। मामला अब मुख्यमंत्री और BMC आयुक्त तक पहुंच गया है, जबकि स्थानीय लोगों में भविष्य की जरूरतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। #Mumbai#Malad#SRA@mybmc
महाराष्ट्र में 'लाडली बहना' योजना पर वित्त वर्ष 2024-25 में स्वीकृत बजट से ₹3,541.16 करोड़ अधिक खर्च होने का CAG रिपोर्ट में खुलासा। महिला एवं बाल विकास विभाग अतिरिक्त खर्च का ठोस कारण बताने में विफल रहा। @CAG_India@CMOMaharashtra#LadliBehanYojana#Maharashtra#CAG#Mumbai
सीमेंट-टार की जकड़ में पेड़, खतरे में लोगों की जान!
चेतावनी के बावजूद कई जगहों पर पेड़ों की जड़ों के आसपास सीमेंट-टार नहीं हटाया गया। बारिश के मौसम में ऐसे कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।@mybmc @mybmcTrees #Mumbai#BMC#Monsoon#TreeSafety
मुंबई में दहेज उत्पीड़न के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं।
2026 के पहले 5 महीनों में 208 मामले दर्ज हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न अक्सर मानसिक प्रताड़ना से शुरू होता है, इसलिए समय रहते शिकायत करना जरूरी है। #Mumbai#Dowry#Women@MumbaiPolice@CPMumbaiPolice@MahaDGIPR
'वेट लीज' बसों में तकनीकी खामियों को लेकर चेतावनियों के बावजूद बेस्ट प्रशासन की चुप्पी पर सवाल। दादर हादसे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने और कई बसों में ब्रेक-स्टेयरिंग जैसी खामियों के आरोपों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।
@mybmc@myBESTBus@CMOMaharashtra#mumbai
@NBTMumbai की पड़ताल में सामने आई बड़ी लापरवाही। मुंबई में अब तक 1,400+ पेड़ और टहनियां गिर चुकी हैं, 4 लोगों की मौत हो गई। कई जगह पेड़ों की जड़ों को कंक्रीट से पूरी तरह ढक दिया गया है, जबकि BMC के नियम इसे प्रतिबंधित करते हैं। #BMC#Mumbai@mybmc @mybmcGarden @CMOMaharashtra
हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन अपनी नई फिल्म 'द ओडिसी' के एशिया प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे, जहां उनके साथ अभिनेता मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी मौजूद रहे। इस खास मौके पर नोलन ने भारतीय दर्शकों को दुनिया का सबसे उत्साही और सबसे समझदार बताया। #Mumbai#IndianCinema
बीएमसी की स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर रेफरल सिस्टम और बढ़ती जागरूकता का असर दिख रहा है। पिछले 4 वर्षों में मुंबई में नवजात मृत्यु दर में 38% और मातृ मृत्यु दर में 19% की कमी दर्ज की गई है। सुरक्षित मातृत्व की दिशा में यह एक सकारात्मक उपलब्धि है। #Mumbai#BMC#Health@mybmc
मुंबई में मानसून के दौरान वायरल संक्रमण के मामलों में 20-25% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पतालों की ओपीडी में फ्लू, इन्फ्लुएंजा, कोविड और वायरल डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। #Mumbai#Monsoon#Health@mybmc@CMOMaharashtra
मुंबई की बहुप्रतीक्षित सीएसएमटी–कुर्ला पांचवीं और छठी रेलवे लाइन (कॉरिडोर) परियोजना में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्याविहार–परळ (Parel) के बीच बचे ट्रैक के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिस पर ₹27.43 करोड़ खर्च होंगे। @drmmumbaicr@Central_Railway#mumbai#railways
मरीज बनकर की गई पड़ताल में सामने आईं कई गंभीर खामियां। OPD में डॉक्टर ने जांच के बजाय "कल आना" कहा। अस्पताल की फार्मेसी में कई जरूरी दवाएं नहीं मिलीं औऱ मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने पर मजबूर होना पड़ा।
@mybmc@CMOMaharashtra#Mumbai#NairHospital#Healthcare
मुंबई में लगातार बारिश का असर हर तरफ़ दिख रहा है। सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम, लोकल ट्रेनों में भारी भीड़, BEST बसों के रूट प्रभावित और कई उड़ानें भी देर से चल रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। @mybmc@CMOMaharashtra#Rains
मुंबई में बारिश के दौरान हुए एक सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। DCP गजानन राजमाने ने बिना देर किए प्राथमिक उपचार दिया, सिर से बह रहे खून को बांधा, CPR देकर युवक को होश में लाने की कोशिश की और फिर पुलिस वाहन से उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। #humanity#mumbaipolice@MumbaiPolice
मुंबई में BMC के नए MT अग्रवाल हॉस्पिटल की व्यवस्था पर की गई पड़ताल में तेज़ इलाज, बेहतर साफ़-सफ़ाई और मरीजों के प्रति सकारात्मक व्यवहार सामने आया। हालांकि गंभीर मरीजों के लिए ICU की सुविधा शुरू किए जाने की ज़रूरत भी बताई गई।
@mybmc@CMOMaharashtra#Mumbai#BMC#Health#Hospital
आज मुंबईत रेड अलर्ट जारी करण्यात आला आहे. सुदैवाने, रेल्वेगाड्या अजून थांबलेल्या नाहीत. हे एक असे स्टेशन आहे जे मुसळधार पाऊस सहन करू शकत नाही. चुनाहट्टी
#मुंबई#mumbairain@NBTMumbai