लव जिहाद पर बड़ा फैसला: पहली बार अदालत ने दी ऐसी टिप्पणी
उत्तर प्रदेश के बरेली की एक अदालत ने लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम युवक को दोषी ठहराते हुए अहम टिप्पणी की है। जज ने कहा कि मुस्लिम पुरुष पूरी प्लानिंग के साथ हिंदू महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। पहले प्यार का दिखावा कर शादी करते हैं और फिर उनका धर्मांतरण कराते हैं। यह देश में ऐसा पहला मामला है जब किसी अदालत ने लव जिहाद को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी की हो।
अदालत के अनुसार, आरोपी ने पहले पीड़िता को प्यार में फंसाया और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर उसका रेप किया। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध माना है और कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर हमला है। इसके चलते ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।