मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया बैठक के दौरान करीब पांच मिनट का ब्रेक लेकर अधिकारियों को कुर्सी पर बैठे-बैठे योग और स्ट्रेचिंग अभ्यास करवा दिए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
@DMMoradabad
सिकंदराबाद क्षेत्र में चोला खाद समिति पर एसडीएम दीपक कुमार पाल ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान समिति प्रबंधन स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सका। ई-पॉस मशीन में दर्ज खाद के स्टॉक और मौके पर उपलब्ध खाद की मात्रा में भी अंतर पाया गया।
बुलंदशहर यूपी
अक्सर साधारण लुक में नज़र आने वाले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जब लाल टोपी और कुर्ता पजामा छोड़ कर एयरपोर्ट पर जींस टीशर्ट में नजर आए तो सोशल मीडिया का सारा लाइमलाइट अपनी तरफ खींच लिया। साथ ही फैन फॉलोइंग में बॉलीवुड कलाकारों को भी टक्कर देते दिखें।
बुलंदशहर
सिकंदराबाद के चौधरी वाड़ा स्थित कंसल दूल्हा घर में शाम सवा सात बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 लाख का नुकसान होने की आशंका। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान पत्रकार राजेन्द्र कंसल की है।
पेपरलीक, खाद कमी, बेरोजगारी, करप्शन सहित 9 मांगों को लेकर बुलंदशहर डीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बेरीकेडिंग के माध्यम से बल पूर्वक रोका गया
लगभग 30 मिनट सड़क पर दोनों तरफ से खींच तान बनी रही, जबरदस्ती रोकने पर धक्का मुक्की भी हुई
बुलंदशहर
ककोड़ थाना क्षेत्र के सुनपेड़ा पुल के पास अचानक एक चलती हुई कर में आग लग गई, ग्रामीणों की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा, आग बुझाई। साथ ही घटना में कोई हताहत नहीं