आज दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र की आवाज बुलंद की।
देश का युवा अपने वोट और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे गंभीर सवालों से चुनाव आयोग जवाबदेही से बच नहीं सकता।
वोट चोरी अब नहीं चलेगी, मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफ़ा देना ही होगा।
हसनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने का संकल्प
आज 02 अक्टूबर 2026 को अग्रवाल बगीची, होडल में हसनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद बैसला द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के अध्यक्ष चौ. नेत्रपाल अधाना ने की, जबकि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री देवेश कुमार जी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस अवसर पर चौ. नेत्रपाल अधाना ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मांग कर रही है और लोकतंत्र में जनता के विश्वास को सर्वोपरि मानती है।
चौ. उदयभान जी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री प्रिंस सोरोत, SC जिला अध्यक्ष श्री शुगर सिंह, श्री सोनू चेयरमैन, श्री इजहार जी (युवा कांग्रेस, होडल विधानसभा), श्री सतीश सरपंच लिखी, श्री कुलदीप बैसला, श्री बीरी पहलवान, श्री राजू सरपंच, श्री होराम कसाना, श्री अशोक मुनीरगढ़ी, श्री नरेंद्र चेची, KCC प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश, KCC सचिव श्री शिवदयाल आर्य, जिला सचिव एडवोकेट नरेंद्र चौहान, श्री लालचंद जी, श्री बीरबल जी, श्री शीलू, श्री प्रताप चेयरमैन, एडवोकेट बंसीलाल, श्री प्रेम प्रकाश, श्री द्वारपाल डीएसपी, श्री सतीश पिंगोड़, श्री राज राविया सोरोत सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✊ “Vote Chori” के खिलाफ पलवल, हरियाणा में जनआंदोलन!
पलवल में आज दिनांक 28.09.2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय तक आयोजित “Vote Chori” विरोध मार्च में AICC प्रभारी श्री संजय दत्त जी की उपस्थिति में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें हैं—
🔹 मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
🔹 उनके कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी निर्णयों की व्यापक एवं निष्पक्ष समीक्षा की जाए।
🔹 कांग्रेस द्वारा उठाए गए “Vote Chori” के आरोपों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
🔹 “Vote Chori” के आरोपों के बीच बने जनादेश पर उठे सवालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सैनी सरकार तत्काल इस्तीफा दे।
🔹 चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा हो।
इस दौरान उपस्थित रहे:
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री करण सिंह दलाल जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नेत्रपाल अधाना जी, श्री देवेश कुमार पुत्र चौ. उदयभान जी, मोहम्मद बिलाल, सविता कुंडू, भूषण सरपंच, देवदत्त, वेदप्रकाश, रमेश खटना, शिव दयाल आर्य, डॉ. यशपाल मावई, महिपाल बंधु, असगर हुसैन, बदन सिंह, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, पूजा गैरा, खुशी, राहित हुसैन, कुलदीप बैंसला, बीरी पहलवान, महेंद्र इरफान, मनोज छाँवडी, सतीश मांडोतिया, मनीष भारद्वाज, अशोक मुनीरगढ़ी, लोकेश बेनीवाल, होराम कसाना, रोहताश मावई, अनुज तंवर, गौरव गोयल, नरेंद्र चौहान, वीरेंद्र पोसवाल, नरेंद्र चेची, लक्ष्मी नारायण, जाहिद अजमत, राजेंद्र सिंह खोखियाका, प्रिंस सोरोत, विनोद बैंसला, अनूप पाराशर, ओमप्रकाश बघेल, राजेश्वर गर्ग, अजीराम पोसवाल, जय सिंह सरपंच, नेत्रपाल पटवारी, महेंद्र बामनीखेड़ा, बंटी मावई, दीपक मावई, केसव, ज्ञान, कृष्ण, सुभाष बैंसला सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🇮🇳 लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक मतदाता के संवैधानिक मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
लोकतंत्र बचाओ • मताधिकार बचाओ • वोट की रक्षा करो 🇮🇳
देश के कई राज्यों में हुई और हरियाणा के भी जनादेश की चोरी के खिलाफ आज पलवल की सड़कों से कांग्रेस ने साफ़ ऐलान किया — जनता के वोट पर डाका डालकर बनी सत्ता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है, किसी चुनावी हेराफेरी से नहीं।
आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @raonarenderinc, पूर्व मंत्री श्री करण दलाल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री @netarpal और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मैं पलवल उपायुक्त कार्यालय तक विरोध मार्च में शामिल हुआ।
हमारी स्पष्ट मांग है — मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनके कार्यकाल में लिए गए सभी फैसलों और मतदाता सूचियों से जुड़े बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा हो, ‘वोट चोरी’ की जिम्मेदारी तय हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के जनादेश को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर कांग्रेस की स्पष्ट भूमिका है कि जनता का वास्तविक जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था, जिसे चुनावी हेराफेरी के माध्यम से प्रभावित किया गया। इसलिए भाजपा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को राज करने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है और उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा हरियाणा की जनता को नए सिरे से अपना जनादेश देने का अवसर मिलना चाहिए।
वोट की चोरी पर चुप्पी नहीं — जवाबदेही चाहिए।
जनादेश की चोरी पर समझौता नहीं — न्याय चाहिए।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCHaryana
#वोटचोरी #लोकतंत्रकीहत्या #लोकतंत्रबचाओ
आज पलवल जिला काँग्रेस का वोट चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें श्री राव नरेन्द्र सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री संजय दत्त जी प्रदेश प्रभारी जी उपस्थित रहे l
ज्ञानेश कुमार ने BJP के एजेंट की तरह काम किया है और 'वोट चोरी' कर देश के जनादेश को लूटा है।
ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा लिया जाए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
आज इसी मांग के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी @SanjaySDutt जी और HPCC अध्यक्ष @raonarenderinc जी की मौजूदगी में जिला कलेक्टर कार्यालय तक 'वोट चोरी विरोध मार्च' निकाला।
ज्ञानेश कुमार ने देश के साथ गद्दारी की है, जिसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता है।
📍पलवल, हरियाणा
ज्ञानेश कुमार ने BJP के एजेंट की तरह काम किया है और 'वोट चोरी' कर देश के जनादेश को लूटा है।
ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा लिया जाए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
आज इसी मांग के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी @SanjaySDutt जी और HPCC अध्यक्ष @raonarenderinc जी की मौजूदगी में जिला कलेक्टर कार्यालय तक 'वोट चोरी विरोध मार्च' निकाला।
ज्ञानेश कुमार ने देश के साथ गद्दारी की है, जिसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता है।
📍पलवल, हरियाणा
हरियाणा के युवाओं को बार बार अयोग्य बताने पर क्यों तुली है भाजपा सरकार?
21 महीनों में Class 1 और 2 की 55 भर्तियों में 6,222 पद थे, लेकिन 4,317 ही भर पाए और 31% पद खाली रह गए। 90% भर्तियों में पद खाली रहे। कहीं 35% कटऑफ का नियम आड़े आया तो कहीं परीक्षा के बाद भी पद नहीं भरे गए।
हरियाणा के युवा अयोग्य नहीं हैं। सवाल उस भाजपा सरकार की भर्ती व्यवस्था पर है, जो योग्य युवाओं का चयन सुनिश्चित करने के बजाय हजारों पद खाली छोड़ रही है।
अयोग्य हरियाणा का युवा नहीं, भाजपा सरकार की भर्ती व्यवस्था है।
युवाओं की योग्यता पर सवाल उठाना बंद कीजिए। नियम और प्रक्रिया ऐसी बनाइए कि योग्य युवाओं को उनका हक और रोजगार मिले।
फरीदाबाद की धरती से आज कांग्रेस ने हुंकार भरी — जनता के अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान पर कोई चोट हुई तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।
आज फरीदाबाद में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित किया। मैंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि कांग्रेस संगठन अब केवल बैठकों और कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगा। हर बूथ पर मजबूत संगठन, हर गांव-वार्ड में जनसंपर्क और हर जनसमस्या पर कांग्रेस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करनी होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों की सहायता करें।
हरियाणा की जनता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े सवालों के जवाब मांग रही है। इन मुद्दों को जनता की आवाज़ बनाना और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को बूथ स्तर तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @raonarenderinc ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आपसी एकजुटता के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और कांग्रेस के संघर्ष को गांव-गांव एवं बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने की सबसे बड़ी ताकत है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री @rssurjewala ने अपने संबोधन में जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के संघर्ष को और धार देने तथा कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और हर वर्ग की आवाज़ को कांग्रेस के संघर्ष से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मण सिंहला, श्री सुमित गौड़, श्री नितिन सिंहला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती खुशबू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब संकल्प स्पष्ट है —
हर बूथ मजबूत होगा, हर कार्यकर्ता सक्रिय होगा और हर जनसमस्या पर कांग्रेस का संघर्ष और तेज होगा।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp
#हरियाणाकांग्रेस #फरीदाबाद #कांग्रेस #ब्लॉककांग्रेससम्मेलन
कल 28 सितम्बर को चुनाव आयोग के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन
आज दिनांक 27.09.2026 को कांग्रेस के संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी एवं संगठन विभाग के प्रभारी श्री चल्ला वामशी चंद रेड्डी जी के साथ Zoom के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में देशभर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा AICC के महासचिव एवं सचिव शामिल हुए। बैठक में 28 सितम्बर को चुनाव आयोग के खिलाफ होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में कल 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे कुशलीपुर स्थित गुर्जर भवन, पलवल में पलवल जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होंगे।
इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त जी भी शामिल होंगे।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय रोड तक विरोध-प्रदर्शन करते हुए जाएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को मजबूती से उठाएंगे।
लोकतंत्र, मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
नेत्रपाल अधाना
जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, पलवल
दिनांक 25 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की।
लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्षरत है।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
— नेत्रपाल अधाना
जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, पलवल
धतीर निवासी हरेंद्र डागर ने साथियों सहित AAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा
आज धतीर निवासी श्री हरेंद्र डागर जी ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी छोड़कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौ. करण सिंह दलाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना जी ने श्री हरेंद्र डागर एवं उनके साथियों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी साथियों को संगठन में पूरा सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।
श्री हरेंद्र डागर ने कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
हर साथी का स्वागत, हर कार्यकर्ता का सम्मान — यही कांग्रेस संगठन की पहचान है।