साइबर ठगों से पीड़ित, पुलिस को करें वाट्सएप
कानपुर: यदि आपको साइबरठगों ने किसी भी रूप में परेशान किया हो। यह पीड़ा साइबर ठगों ने चाहे फोन, मेल, वाट्सएप, सोशलमीडिया से दी हो,तो इसके समाधान के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा एक वाट्सएप नं0 9305104391 जारी किया गया है।
• थाना सचेंडी पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम ब्रांच टीम द्वारा जून माह में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश।
• गिरोह के सरगना सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
• अभियुक्तों के कब्जे से लगभग ₹15 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त बोलेरो, एक मोटरसाइकिल तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद।
• गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास जारी।
• प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा थाना सचेंडी क्षेत्र में जून माह के दौरान हुई दो चोरी की घटनाएं करना स्वीकार।
• उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना सचेंडी पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम ब्रांच टीम को ₹25,000 का पुरस्कार तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जा रहा है।
बाइट- श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 विपिन ताडा
@Uppolice@Dcpwkanpur
कानपुर
फीलखाना थाना क्षेत्र में होजरी दुकानदार की हत्या,सवाई सिंह के हाते में खून से लथपथ हालत में मिला शव,परिजनों ने रेस्टोरेंट संचालक के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप,फीलखाना और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी।
@kanpurnagarpol@Uppolice
कानपुर
125 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड में 5 बैंककर्मी समेत 8 गिरफ्तार। फर्जी GST फर्म और ट्रस्ट के जरिए ठगी की रकम को किया जा रहा था वाइट। 5–10% कमीशन पर खातों से निकाली जाती थी रकम।
@Uppolice
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता..
श्री सुमित सुधाकर रामटेके, अपर पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन्स) के नेतृत्व में नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा एनआरआई सिटी गेट के पास स्थित होटल में छापेमारी कर 02 अभियुक्तों—
1.मोहम्मद फरदीन निवासी जाजमऊ, 2.मोहित जायसवाल निवासी फजलगंज कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से कुल- 0.15 ग्राम एलएसडी, 5.49 ग्राम चरस, 23.47 ग्राम गांजा, 0.60 ग्राम हशीश, 1.19 ग्राम कोकीन, 05 अदद क्रशर, 01 पैकेट स्मोकिंग फिल्टर, 04 पैकेट स्मोकिंग पेपर, 02 मोबाइल फोन एवं ₹49,200 नगद बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल।
https://t.co/pgDtLulf2Y
@Uppolice@Dcpcentralknr
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹80 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार....
जनवरी 2026 में थाना नौबस्ता पर वादी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹12,82,000 की साइबर ठगी के संबंध में धारा 66D आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। जांच में ट्रांजेक्शन ट्रेल के आधार पर एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के खाते का पता चला, जिसमें 3 माह में करीब ₹80 करोड़ का लेनदेन हुआ।
प्रकरण में अजय (दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार) के अलावा करन व गुलशन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। गिरोह फर्जी जीएसटी नंबरों पर करंट अकाउंट खोलकर ठगी की रकम ट्रांसफर करता था।
उत्तर प्रदेश में इस गैंग के विरुद्ध 13 मुकदमे दर्ज हैं तथा लगभग ₹26 करोड़ की ठगी यूपी से जुड़ी पाई गई है। अब तक ₹13.5 लाख की धनराशि फ्रीज कराई गई है। अन्य खातों/अभियुक्तों के संबंध में जांच एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल।
@Uppolice@dcpskanpur
कानपुर पुलिस ने शनिवार रात नवाबगंज की NRI सिटी कॉलोनी में क्लब में छापा मार वहां चल रही ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया। मौके पर 140 लोग नशे में झूमते मिले। तलाशी में .15 ग्राम LSD, 23 ग्राम गांजा,5.49 ग्राम चरस, .60 ग्राम हशीश और 1.19 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। #Kanpur#Drugs@NBTLucknow
48 घंटे के विशेष अभियान के तहत 750 वांछित/वारंटियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इनमें से 225 को प्रचलित एनबीडब्ल्यू में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा ₹25,000 के इनामिया की भी गिरफ्तारी की गयी। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री विपिन ताडा द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice
दिनांक 28.03.2026 को थाना मूलगंज क्षेत्र में एक दुकान के सामने रखा बक्सा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया, जिसमें चाय पत्ती, बिस्किट, धूपबत्ती एवं अगरबत्ती आदि सामान रखा था, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000/- है।
घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित करते हुए जांच प्रारंभ की गई, जिसमें तीन अभियुक्तों राहुल (निवासी जनपद बांदा), दिव्यांश एवं टॉफी की पहचान हुई।
दिनांक 08.04.2026 को थाना मूलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल (उम्र लगभग 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹25,000/- मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया गया। शेष अभियुक्तगण दिव्यांश एवं टॉफी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियुक्त राहुल के विरुद्ध जनपद बांदा में पोक्सो एक्ट का एक मुकदमा तथा टॉफी के विरुद्ध थाना मूलगंज में पूर्व से एक मुकदमा पंजीकृत है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट-अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती अंजली विश्वकर्मा।
@Uppolice@dcpekanpur
कानपुर पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट केस में मेरठ के बदमाश परवेज़ सैफी को गिरफ्तार किया है। एक ऑडियो क्लिप से केस में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल का नाम भी आया है। ट्रांसप्लांट के बाद दम तोड़ चुकी महिला को मैक्स में एडमिट करवाया गया था। DCP कासिम आबिदी #Kanpur#Kidney#MaxHospital #Delhi @NBTLucknow
वो कानपुर में 12 बैंकों के 68 अकाउंट्स से 1600 करोड़ नकद निकासी के केस का क्या हुआ? हैरानी की बात ये है कि इतना बड़ा मामला होने के बावजूद किसी केंद्रीय एजेंसी ने केस नहीं लिया। केस का मुख्य आरोपित महफूज कहां है? #Kanpur#Bank@NBTLucknow
एनसीआरपी पोर्टल के आधार पर चिन्हित साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट पर कार्यवाही...
▪️एनसीआरपी पोर्टल व प्रतिबिंब के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र के कुछ गांवों को रेड/हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया, जहाँ से देश के विभिन्न राज्यों (कर्नाटक, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, दिल्ली, हरियाणा व अन्य जनपद) में साइबर फ्रॉड कॉल्स की जा रही थीं। कुल लगभग 15–16 शिकायतें विभिन्न राज्यों से प्राप्त हुईं, जिनमें मोबाइल नंबर व डिवाइस डिटेल के आधार पर लोकेशन ट्रेस हुई।
▪️प्राप्त इनपुट के आधार पर डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी स्तर पर योजना बनाकर कार्रवाई की गई। सीधे रेड करने पर अभियुक्तों के फरार होने की संभावना को देखते हुए टीम द्वारा सर्विलांस व ड्रोन निगरानी के माध्यम से क्षेत्र को घेरकर ऑपरेशन संचालित किया गया।
▪️कार्रवाई के दौरान स्थानीय विरोध के बावजूद पुलिस टीम ने 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया , जबकि 17 अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा शेष की तलाश में निरंतर कार्रवाई जारी है।
बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
@Uppolice@dcpskanpur
आज दिनांक- 07.04.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ0 विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में जनपद कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र मूलगंज व काकादेव में स्थानीय पुलिस, जनपदीय एटीएस व क्यू.आर.टी. द्वारा संयुक्त रूप से शहर में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल व वाहन से गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों व राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही लोगों को अफवाहों से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
@Uppolice
कानपुर में किडनी रैकेट का बड़ा खुलासा।
8वीं पास एंबुलेंस ड्राइवर शिवम अग्रवाल ‘डॉक्टर’ बनकर करता था चेकअप।
विदेशी महिला का चेकअप करते वीडियो वायरल। गरीब युवाओं को फंसाकर किडनी निकालने का खेल, लाखों-करोड़ों की कमाई।
#Kanpur#KidneyRacket
कानपुर पुलिस का दावा है कि उसने किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 2 डॉक्टरों समेत 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। डॉक्टरों के नाम डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा ऑर डॉ. प्रीति आहूजा हैं। #Kanpur#KidneyRacket@NBTLucknow
कानपुर में किडनी रैकेट का खुलासा रावतपुर के आहूजा, मेडलाइफ और प्रिया अस्पतालों में छापेमारी। गरीब युवकों को फंसाकर किडनी निकालकर अमीर मरीजों को 60 लाख में बेची जा रही थी। MBA छात्र की किडनी 10 लाख में खरीदी गई, विवाद में खुलासा। डॉक्टर-दलालों का गिरोह पकड़ा गया 6 गिरफ्तार।
कानपुर में ससुराल का काला सच!निर्वस्त्र होकर तंत्र-मंत्र पूजा में शामिल होने का दबाव,दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण के गंभीर आरोप।विवाहिता का दावा ससुर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की।आरोपी पक्ष का पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी से रिश्ता। 3 माह की दौड़भाग के बाद FIR दर्ज।
@kanpurnagarpol
प्रकाश शर्मा बोले,पुलिस जैसे गुंडो को डील करती है उस तरह से एक अधिकारी ने उन्हें धमकी देते हुए बात की। विपक्ष की सरकार में लाठी खाना,जेल जाना मेडल मिलने के समान है। अपनी सरकार में यह होना गोल्ड मेडल मिलने के समान है।