देशभर में मानसून का असर लगातार तेज होता जा रहा है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड से तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हुईं और 20 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।
#Monsoon#HeavyRain#Mumbai#Maharashtra#Landslide#PradeshPrakash
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह तेहरान से शुरू हुई। ग्रैंड मोसल्ला से निकली अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही लाखों लोग सड़कों पर जुटे।
#Iran#Tehran#AliKhamenei#FuneralProcession#PradeshPrakash
अमेरिकी कानूनी विशेषज्ञ जिम वाल्डेन ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) द्वारा गौतम अडानी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला वापस लेने के विस्तृत कारण अदालत में पेश किए जाने के बाद अब मामले को खारिज किया जाना ही सबसे संभावित कानूनी परिणाम है।
#PradeshPrakash
उत्तराखंड के नैनीताल में छुट्टियां मनाने गए झाबुआ जिले के रानापुर निवासी सराफा कारोबारी विशाल सोनी के 3 वर्षीय इकलौते बेटे गौरांश की होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरने के बाद मौत हो गई।
#Nainital#Jhabua#Ranapur#Uttarakhand#Accident
��्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि "उनका दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संकल्प आज भी हमारे मार्ग को प्रकाशित करता है।
#PMModi #SyamaPrasadMookerjee #India #Tribute #PradeshPrakash
महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक सेक्शन पर खंडाला एग्जिट के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मुंबई की ओर जाने वाली लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
#MumbaiPuneExpressway#Landslide#Maharashtra#Khandala
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते उज्जैन की शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण रामघाट के समीप स्थित कई मंदिर आंशिक रूप से जलमग्न हो ���ए हैं।
#Ujjain #ShipraRiver #MadhyaPradesh #Rain #PradeshPrakash
गुजरात एटीएस द्���ारा देवास से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध बिलाल दुर्रानी के मामले में अब उसके पड़ोसी अकरम खान का बयान सामने आया है। अकरम का कहना है कि बिलाल टाइल्स लगाने का काम करता था #GujaratATS #Dewas #JaishEMohammed #BreakingNews #PradeshPrakash
NATO शिखर सम्मेलन से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से ताजा हमला किया। हमले के बाद कई इलाकों में धमाके सुने गए ��र एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गए। ।
#Russia #Ukraine #Kyiv #NATO #PradeshPrakash
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को प्लेटफॉर्म से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड चैनल व ग्रुप ह���ाने का निर्देश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
#Telegram #Piracy #OTT #DigitalIndia #PradeshPrakash
कान्हा टाइगर रिजर्व में भारी बारिश के बीच बंजर नदी उफान पर रही। इसी दौरान बफर क्षेत्र में बंजर पुल के पास एक बाघ नजर आया। पुल पर पानी होने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
#KanhaTigerReserve#Tiger#Wildlife#Rain#MPNews#PradeshPrakash
उज्जैन जिले में शॉर्टकट अपनाना एक पंचायत सहायक सचिव की जान पर भारी पड़ गया। तेज बहाव में बहने के 36 घंटे बाद उनका शव चंबल नदी से बरामद हुआ। प्रशासन ने बारिश के दौरान उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की है।
#Ujjain#Rain#ChambalRiver#Monsoon#PradeshPrakash
इंदौर में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 4 दिनों में करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 4 से 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसानों को राहत मिली है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी बनी ���ुई है।
#Indore #Monsoon #Rain #MPNews #PradeshPrakash
मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक ��ेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
#MadhyaPradesh #IPS #PoliceTransfer #BreakingNews #PradeshPrakash