#जालौन - खड़े ट्रक में जा टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा के पास हुआ। @jalaunpolice@Uppolice@adgzonekanpur
#झांसी : प्रेमनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के षड्यंत्र और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने दी। @jhansipolice@Uppolice
#झांसी - ककरवई थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई में जुटी है।
@jhansipolice@Uppolice
#हमीरपुर : सुमेरपुर में दबंगों का एक और वीडियो वायरल। करीब एक दर्जन लोगों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों और हाथों से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में दहशत है। मामला पशु बाजार के पास का बताया जा रहा है।@hamirpurpolice@ADGZonPrayagraj@Uppolice
#झांसी: नगर पालिका गुरसराय में निर्मित आसरा आवासों के आवंटन को लेकर डीएम ने संज्ञान लिया। पात्र लोगों के आवेदन न करने पर कमेटी गठित की गई। एडीएम ने आवासों का भौतिक सत्यापन कर पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई।@Jhansi_DM@UPGovt
#कानपुर -चकेरी में सड़क निर्माण करा रहे नगर निगम ठेकेदार गोविन्द त्रिपाठी पर नशेबाज युवक ने जानलेवा हमला किया। पीछे से गड़ासे से सिर पर दो वार किए, बचाव में हाथ भी घायल हुआ। आरोपी ने कील लगे डंडे से भी कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बचाया, आरोपी फरार। गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल से हैलट रेफर। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान में जुटी। @adgzonekanpur@kanpurnagarpol
#ललितपुर - अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई। कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त मौना राजा उर्फ राज प्रताप और अंकित विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
@lalitpurpolice@Uppolice
#कानपुर - Newspe की खबर का असर
कानपुर में राष्ट्रीय अवकाश पर शराब बिक्री की सूचना पर सांसद रमेश अवस्थी ने तत्काल संज्ञान लिया। सांसद सेवा केंद्र पर आबकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
@DMKanpur@kanpurnagarpol@irameshawasthi
#झाँसी -जीआरपी पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी करता था। कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत घरेलू सामान बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। @jhansipolice@GrpJhansi
#कानपुर: एच.एल. स्पोर्ट्स ग्रुप और एच.एल. ताइक्वांडो क्लब ने पहली बार 2 दिवसीय इंटरनेशनल ताइक्वांडो सेमिनार आयोजित किया। दक्षिण कोरिया के मास्टर वानयॉन्ग ली ने बच्चों को स्पारिंग, पूमसे और सेल्फ-डिफेंस की आधुनिक तकनीकें सिखाईं। सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिए गए। #kanpur #kanpurnews
#कानपुर: किदवई नगर साउथ क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंकित राजपूत समेत कोच और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #kanpur #CricketLive
#झांसी: सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @jhansipolice@Jhansi_DM
#झांसी: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी नेता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। यादव ने स्नातक मतदाताओं, युवाओं और बेरोजगार स्नातकों से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही। नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। @samajwadiparty@yadavakhilesh@myogiadityanath
#कानपुर: PM मोदी और CM योगी को धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। युवक को कल्याणपुर के नानकारी का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी। @kanpurnagarpol@adgzonekanpur@narendramodi
#कानपुर: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस ने 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 280 से अधिक स्कूलों में “सुरक्षा की पाठशाला” अभियान चलाया। 5500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, महिला अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। @kanpurnagarpol@adgzonekanpur@Uppolice
#मैनपुरी: सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM और SP ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। DM ने मौके पर जाकर समस्याओं के समाधान और पुलिस शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। @mainpuripolice@DmMainpuri@UPGovt
#हरदोई: शाहाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम राहुल पांडे और एसपी अशोक मीणा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। @hardoipolice@Uppolice
#मैनपुरी: गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुरावली पुलिस और प्रशासन ने अभिषेक सिंह की फतेहजंगपुर स्थित करीब 15 करोड़ रुपये बाजारू कीमत की संपत्ति कुर्क कर सील की। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से बनाई गई थी। @mainpuripolice@Uppolice
#कानपुर: बाबूपुरवा पुलिस ने किदवई नगर चौराहे से रास्ता भटके तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। बच्चों से मिले मां के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को बुलाया गया। पहचान और पुष्टि के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को मां के सकुशल सुपुर्द कर दिया। @kanpurnagarpol@adgzonekanpur