News Post live चैनल के आप सभी एक-एक फॉलोवर्स का तहे दिल से शुक्रिया, आपके इस यकीन और मोहब्बत का मैं सारी उम्र शुक्रगुजार रहूंगा।आप सभी का साथ बना रहा तो बहुत जल्द हाफ मिलियन से 1 मिलियन का सफर भी तय कर लेंगे – फखरे आलम फारूकी, चीफ एडिटर
ओवैसी के सपा से गठबंधन वाले बयान के बाद सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा कि ओवैसी से समझौता से अच्छा है कि RSS के मोहन भागवत से समझौता कर लेना।इसके बाद बाद से 8 महीने पहले सपा के ही पूर्व सांसद और यूपी के दिग्गज नेता आज़म खान का ये बयान वायरल किया जा रहा है।
आस मोहम्मद सैफी नाम के AIMIM समर्थक ने लिखा कि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता नही चाहते कि उनके पार्टी का गठबंधन असदुद्दीन ओवैसी से हो। आस मोहम्मद के बातों से आप कितने सहमत हैं कॉमेंट करें....?
#AsaduddinOwaisi#AIMIM
यूपी में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण अभियान के तहत उम्मीद पोर्टल पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 31,328 संपत्तियों का पंजीयन रद्द कर दिया गया है।यह कार्रवाई दस्तावेज़ों में बड़े पैमाने पर पाई गई खामियों, गलत प्रविष्टियों और तकनीकी त्रुटियों के चलते करने की बात कही जा रही है।
अलीगढ़ में AIMIM जिलाध्यक्ष यामीन खान पर FIR दर्ज की गई है।उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज़ ना पढ़ने वाले बयान जवाब देते हुए कहा कि “जब सावन में एक महीने कांवड़ यात्रा और होली पर एक दिन सड़कें बंद हो सकती हैं,तो मुसलमानों की 15 मिनट की नमाज़ से दिक्कत क्यों होती है?
BREAKING NEWS : भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश में तीन नई एयरलाइनों शंख एयर (Shankh Air), अल हिंद एयर (Al Hind Air), और फ्लाईएक्सप्रेस (FlyExpress) के परिचालन का रास्ता साफ कर दिया है। मंत्रालय ने इन तीनों कंपनियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है।
यह महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब भारतीय विमानन उद्योग हाल ही में इंडिगो (IndiGo) द्वारा नए फ्लाइंग नियमों के कारण बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द किए जाने से उपजे संकट से जूझ रहा था। नए खिलाड़ियों के आने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से इस विकास की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "पिछले एक सप्ताह के दौरान, भारतीय आसमान में उड़ान भरने की आकांक्षा रखने वाली नई एयरलाइनों—शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस की टीमों से मिलकर प्रसन्नता हुई। जहां शंख एयर को पहले ही मंत्रालय से NOC मिल चुका था, वहीं अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इस सप्ताह अपना NOC प्राप्त हुआ है।"
मंत्री ने आगे जोर देते हुए कहा कि मंत्रालय का निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अधिक एयरलाइनों को प्रोत्साहित किया जाए, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है। उन्होंने 'उड़ान' (UDAN) जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया, जिसने स्टार एयर, इंडिया वन एयर और फ्लाई91 जैसे छोटे वाहकों को सफल होने में मदद की है।
BREAKING NEWS : केरल स्थित Alhind Group द्वारा प्रमोटेड नई क्षेत्रीय एयरलाइन “अल हिंद एयर” को भारत सरकार से NOC मिल चुकी है, अब बहुत जल्द अल हिंद एयर फ्लाइट आसमान में उड़ान भरेगी,फिलहाल अल हिंद एयर घरेलू उड़ानों से शुरुआत करेगी और बाद में अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर विस्तार करने की योजना है।कंपनी के मालिम मोहम्मद हारिस की एक बड़ी योजना तैयार है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का महाराष्ट्र नगर चुनाव में कारंजा नगर परिषद के अध्यक्ष पर ऐतिहासिक जीत।BJP के निशा रुणवाल गुलेच्छा को हराकर AIMIM की फरीदा बनो मोहम्मद शफी पुंजानी 110 वोटों से जीते।
असदुद्दीन ओवैसी के नेता AIMIM के ढाका प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह ने कहा मैं सीमांचल से बाहर इस पार्टी से चुनाव नहीं जीत सकता..!
तो फिर पार्टी में रहना क्यों है...?
Alhamdulillah.
News Post Live चैनल के फेसबुक पर 300000+ फॉलोवर्स होने पर मैं फखरे आलम फारूकी आप तमाम लोगों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूँ।
#newspostlive#viralpost2025シ#biharelection2025