सिक्किम: नामची ज़िले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में सोमवार को लैंडस्लाइड के कारण एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे 27 मज़दूर फँस गए, 20 की मौत जिनमें से 3 की पहचान नहीं हो पाई है।
छात्रों पर लाठीचार्ज के नए वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस का इनकार एक बार फिर कटघरे में है।
चाहे CAA-NRC प्रदर्शन हो, किसान ��ंदोलन, प्रवासी मजदूरों का दर्द या नोएड��-मानेसर के वर्कर... पुलिसिया कार्रवाई का ट्रैक रिकॉर्ड फिर से बहस का केंद्र बन गया है।
नई दिल्ली: सोशल एक्टिविस्ट गीतांजलि अंगमो की लीडरशिप में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट से Sansad March शुरू हुआ। आज के प्रोटेस्ट में कम से कम 10,000 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली: 26 जनवरी 2021 के किसान आंदोलन के बाद यह केवल दूसरी बार था, जब भारी संख्या में नागरिक सं��द भवन तक पहुँचे और उन पर आँसू गैस के गोले छोड़े गए।
पेपर लीक के विरोध के बीच वायरल हुआ स्कूली छात्र का वीडियो, गाया गाना- 'बोलो नरेंद्र, मज़ा आ रहा है'। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सुबह 11.52 बजे घोषणा की कि पूर्व BJP प्रमुख जे.पी. नड्डा के साथ छात्रों के मांगों के लेकर बैठक हो रही है।
नई दिल्ली: संसद के नए सत्र की शुरुआत करते हुए PM मोदी ने देश को प्रेरित करने वाली युवा शक्ति की तारीफ की। संसद से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक से नाराज छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे राजधानी का माहौल गरमा गया है।
संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे विरोध-प्रदर्शन को नियंत्रित करने हेतु दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। तत्पश्चात, 'वंदे मातरम' के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित करने संबंधी राज्यसभा बिल पर संसद सत्र प्रारंभ हुआ।
मेट्रो स्टेशनों के ���िजुअल्स में ब्लॉक किए गए एग्जिट पर भारी भीड़ जमा होती दिख रही है। दिल्ली पुलिस ने आज सुबह करीब 10.30 बजे संसद मार्च पर लाठीचार्ज ��ुरू कर दिया। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद और TMC MP महुआ मोइत्रा प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचे।
नई दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने लोगों को धरना स्थल जाने दिया, लेकिन प्रोटेस्ट करने वालों को पार्लियामेंट की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए। प्रोटेस्ट में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद, प्रशांत भूषण, एक्टर शबान��� आज़मी मौजूद थे।
‼️Latest Update from Jantar Mantar: नई दिल्ली, रात 10 बजे
नई दिल्ली में पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध (धारा 144) के बावजूद, छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शिक्षा मंत्री के इस्ती��े की मांग कर रहे छात्र कल संसद मार्च निकालने पर अड़े।
जंतर-मंतर, 18 जुलाई: दिल्ली पुलिस की लगातार चेतावनियों के बावजूद प्रदर्शनकारियों की संख्या बनी हुई है। शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से अनशन जारी रखने का ऐलान करते हुए धरना स्थल पर लौटने की अपील की है।
जून 10, चंडीगढ़: बारिश के बीच पंजाब के हज़ारों किसान सेक्टर-34 दशहरा मैदान पहुँचे। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते, लैंड पूलिंग नीति और बढ़ती महंगाई के खिलाफ उन्होंने सरकारों पर किसान विरोधी नीतियाँ लागू करने का आरोप लगाया। भारतीय किसान यूनियन के 'उग्राहां' और 'डकौंदा' संगठन शामिल थे