Dear @ShivamPandeybth ji आपने ये मुझे भेजा और आपने इसे पोस्ट भी किया है।
दोस्त उसे बता देना कि वो डोनाल्ड ट्रंप नहीं बन गया है बाबू तुम ब्लॉक में एक सरकारी नौकर है।
उससे ऊपर कई और नौकर बैठे है और जब खानदान में किसी का पहला सरकारी नौकरी होता है तो वो ऐसे ही बात करता है उसे लगता है हमसे आगे अब कोई नहीं।
उसे कहना उसके पहले भी दुनिया थी और बाद भी रहेगी रही बात काम न करने की जिसका काम नहीं किया है उसको सीधा बोलो जिले के DC के पास जाये और शिकायत करे।
अगर जरूरत हो तो हमें बस उस पास छात्र का नाम और पद साझा कर दो। ब्लॉक में CI होगा जो RI और CO के बीच का बिन पेंदी का लोटा होता है।
वो मुगालते में जी रहा है या खानदान में पहली सरकारी नौकरी होगी वो भी पैसे से लिया हुआ नहीं तो शांत और सादगी में सेवा करता न कि ऐसी बचकानी बाते करता।
🚨 JPSC -JSSC मामला
एक ही सरकार, एक ही परीक्षा और दो बिल्कुल अलग रवैये आखिर क्यों?
एक तरफ कैबिनेट बैठक में परीक्षा में व्यापक गड़बड़ियों के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया जाता है और सरकार अदालत में भी Mass Bungling की बात रखती है।
भ्रष्टाचार से लिए नौकरी के आरोपित छात्रों से मिल के मंत्री जी क्या साबित करना चाहते है ?
दूसरी तरफ उसी परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को मंत्रियों और विधायकों से मिलने की सलाह दी जाती है।
अगर परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी हुई थी, तो क्या उसका असर चयन प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा?
और अगर सरकार अपने कैबिनेट के फैसले से सहमत है, तो चयनित अभ्यर्थियों की राजनीतिक मुलाकातों की जरूरत क्यों पड़ रही है?
क्या जांच का फैसला तथ्यों और सबूतों से होगा या मुलाकातों और राजनीतिक दबाव से?
जनता और अभ्यर्थियों का सीधा सवाल है
कैबिनेट का फैसला सर्वोपरि है या नेताओं से मुलाकात के बाद फैसले का रास्ता बदलेगा?
इस दोहरे रवैये पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
क्योंकि सवाल सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य का है।
@IrfanAnsariMLA आपसे जवाब चाहिए सर भ्रष्टाचार से लिए नौकरी के आरोपित छात्र से मिलने से क्या निष्कर्ष निकलेगा। ?
☢️☢️आवश्यक सूचना☢️☢️
आप सभी को स्पष्ट कर दु कि ना तो मेरी किसी से बात हुई है और ना ही फिलहाल हमलोग इस मत पर है कि हमें फिलहाल कोई आंदोलन करना है।।JSSC JPSC REFORM MANCH ने जब घोषणा कर दी है कि जो भी फैसला होगा वो 18 अक्टूबर के बाद एक तय तिथि में छात्र महापंचायत में छात्रों से बात करने के बाद ही होगा।।मंच इस बात पर अडिग है और मंच ने ये फैसला मंच के सदस्यों से बात करने के बाद ही किया है।।बार बार आंदोलन और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ना तो मंच की गरिमा रह जाएगी और ना ही मंच की बातों की कोई वैल्यू...
नोट: प्रशासन को भी हम बता देना चाहते है कि आज के आंदोलन से REFORM MANCH का कोई संबंध नहीं है।।
@DC_Ranchi@ranchipolice@ExamsFighters@HemantSorenJMM@prabhatkhabar@DainikBhaskar
“एफिडेविट में कैबिनेट नोट का मेमो Annexure के रूप में पेश किया गया था, लेकिन बाद में वही मेमो हटाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर ऐसा क्यों हुआ? छात्रों की स्पष्ट मांग है कि कैबिनेट नोट का पूरा मेमो कोर्ट में पेश किया जाए, ताकि दस्तावेजों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।”
🔥 BIG JPSC-JSSC EXAM INVESTIGATION UPDATE 🔥
The ongoing investigation into alleged irregularities in Jharkhand’s JPSC and JSSC-CGL examinations is revealing multiple layers of the suspected network.
🚨 Key points emerging from the reports:
• CID has questioned 500+ successful candidates in the JSSC-CGL investigation.
• Two ISON employees, Somansh Prakash and Rahul Kumar, were arrested and questioned over alleged paper-leak and setting-related activities.
• Investigation reports allege that candidates were taken to Bokaro and Giridih before the examination, where leaked questions and answers were allegedly memorised.
• CID told the court that mobile-location data, call records and statements of co-accused support the investigation into this movement.
• In the JPSC case, investigators have alleged that money was taken from candidates in exchange for DSP and Deputy Jailor selections, with reports mentioning amounts running into lakhs.
• Another investigation report alleges a ₹2.50 lakh cash transaction in Aizawl involving accused persons.
• Reports also allege that a candidate’s interview marks were increased by 80 marks in return for money.
• The investigation has reportedly uncovered links involving coaching networks, agency employees, intermediaries and people connected with the examination process.
• A separate report says a ₹50,000-per-month rented house was allegedly used as a base connected to the JPSC setting network involving 24 candidates.
• A Supreme Court petition seeking an independent, time-bound CBI probe into alleged JPSC irregularities is also pending; the court issued notices to the Centre, Jharkhand government, JPSC and others. The next hearing was reported as scheduled for October 5, 2026.
🔥 One investigation, multiple alleged links — money, paper access, candidate setting, digital evidence and examination-system connections.
⚠️ These are allegations and investigation findings reported by media/CID proceedings; guilt of any individual will be determined through the legal process.
#JPSC #JSSC #JSSCCGL #JPSCScam #Jharkhand #CID #ExamScam #PaperLeak #RecruitmentScam #JharkhandiKhurpench
JSSC-CGL केस में बड़ी कार्रवाई
JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता की जांच कर रही झारखंड CID ने रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। वह ICN Technology के संचालक मिथिलेश सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है और बोकारो के दुग्धा में रहता था।
CID के अनुसार, रितेश पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को बोकारो ले जाकर परीक्षा के प्रश्न-उत्तर रटवाने और उन्हें परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने का आरोप है। जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि इन अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूली गई और रकम मिथिलेश सिंह तक पहुंचाई गई।
मिथिलेश सिंह अभी फरार बताया जा रहा है और CID उसकी तलाश तेज कर चुकी है। इससे पहले की जांच में भी CID ने मिथिलेश के नेटवर्क और अभ्यर्थियों के बीच कथित वित्तीय लेन-देन की जांच की है।
अब बड़ा सवाल: इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पैसे का पूरा नेटवर्क कहां तक फैला है?
#JSSCCGL #JSSC #Jharkhand #PaperLeak #CID #ExamScam #MithileshSingh #RiteshSingh
🚨 बड़ी खबर
📢अजीत भट्टाचार्य ने लिए पैसे और अपने पीए के कहने पर मार्क्स बढ़ाए , अभ्यर्थी फिलहाल Dysp है।
PA की जमानत याचिका खारिज।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करना है बता दीजिए या धर्मपत्नी का सब माफ है ?
JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता जी बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं।
इतने ईमानदार कि काफी दिनों से दिख ही नहीं रहे हैं।
अब मेरा पोस्ट उन तक पहुँचेगा, देखिएगा कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेरे मुँह पर तथ्य और सबूतों के साथ तमाचा मारेंगे।
कुछ लोगों का कहना था " कोई माई का लाल हमें नौकरी से नहीं निकाल सकता है "
दोस्त हमलोग भी अपने "माई के ही लाल है" बाप के लाल थोड़े होते है।
हमलोग भी माई के ही लाल है एक एक "दीमक" को चुन चुन के बाहर करवायेगें।
हम अब जीवन और मृत्यु के भय से बहुत आगे निकल चुके हैं।।ये फोटो 25 सितंबर 2024 कि है जब JSSC CGL की लड़ाई में घर से माँ के हाथ से तिलक लगा के निकला था।।जब हमलोग CGL की लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट से हारे थे तो कुछ घटियां किस्म के शिक्षको ने इस फोटो का मजाक उड़ाया था और आज माँ का आशीर्वाद ही है जो आज CGL की लगभग खत्म और असंभव सी लड़ाई में आज उस दौर पर खड़े है जब पूरा झारखण्ड देख रहा है कि किस हद तक CGL की परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है और नित्य नए नए खुलासे हो रहे है और इस मामले में सरकार तक को झुकना पड़ा।।
पिछले दो वर्षों की लड़ाई में पत्नी, मेरे बच्चे और परिवार का साथ छूटा, पैसा गया, समय गया, मेरा संस्थान गया और सबसे महत्वपूर्ण अपने शरीर और स्वास्थ्य की कीमत भी मैंने इस लड़ाई में चुकाई है।
अब सामने हेमंत है या कोई और, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। न डरूंगा, न झुकूंगा। जब सिर पर कफ़न बांध लिया है, तो फिर सामने कौन खड़ा है, इसकी परवाह भी नहीं करूंगा।।
बस आप सबका साथ बना रहे और सभी लोग एकजुट रहिए।।। विश्वास रखिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में हर उस व्यवस्था को झुकना होगा जो अन्याय और भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है।।याद रखिए दोस्तो इस लड़ाई में सब मिले हुए है।। सारे भ्रष्टाचारी चोर हम सभी के विरुद्ध एकत्रित हैं और झुंड बना के बैठे है और हेमन्त सोरेन अपनी आंख मूंद के चुपचाप तमाशा देख रहे है और मजा ले रहे हैंं।
भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का इससे बेहतर अवसर शायद फिर कभी न मिले। याद रखिए दोस्तों, अगर हम आज चुप हो गए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी और धिक्कारेंगी। वे कहेंगी कि भ्रष्टाचार को खत्म करने का इतना बड़ा और सुनहरा अवसर हमारे सामने था, फिर भी हम चुप बैठे रहे।
#JPSC JSSC REFORM MANCH
#jpsc
#jssccgl
#coreuption
#paperleak
#TDPL
@ExamsFighters@DainikBhaskar@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@amarbauri@yourBabulal@RahulGandhi@BJP4India
JPSC परीक्षा केस-स्वेता गुप्ता की बेल पर हुई बहस, CID ने कहा इन्होंने व्हाट्सऐप से लीक किए
करीब 1000 पन्नों की केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत
स्वेता गुप्ता के विरुद्ध CID की तरफ से करीब 1000 पन्नों की केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत की गई है. इसमें आरोपियों के विरुद्ध कई साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं.