फ़ोटो स्टोरी !
आज सीतामढ़ी में यात्रा की तैयारी के दौरान रीगा विधानसभा में सड़क पर एक साथी से मुलाक़ात हुई !
जो साइकिल पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर चल रहा था !
उत्सुकतावश देखनें पर पता चला एक हाथ में फ्रैक्चर था, पर एक हाथ से कांग्रेस का झंडा लहराते मजे से चले जा रहा था !
गाड़ी रोक कर बात करने का मन किया और बात की !
नाम पूछने पर बताया - “सीताराम”
मेरा दिल दिमाग़ दोनों झटका खाए ! और मन में गहरी ख़ुशी थी !
गाड़ी में बैठ सोच रहा हूँ कि कैसे कांग्रेस गाँव गरीब और किसान के दिल ❤️ में है !
आज मेरा दिल काफ़ी खुश है !
क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ़ आप अफ़सरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है।अफ़सर तृप्त है। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुँचे। अफ़सर सो रहें है, लोग रो रहें हैं।
मैं ऐसा नहीं होने दूँगी।
रायपुर क़स्बे के ग्रामीणों की पेयजल संकट की शिकायत पर जलजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अफसरों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।
#MeraJhalawar
बिजली महकमे के अधिकारियों पर अभी भी जादूगर साहब का जादू सवार है , थैला हर जगह दिखता है अब तो घर-घर बिजली का करंट भी जादूगर साहब की फोटो के साथ पहुँच रहाँ है @BhajanlalBjp@ashokgehlot51 🙂🙏
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
आज का दिन हमें संविधान, लोकतंत्र और हमारे राष्ट्र की एकता की ताकत का एहसास कराता है। आइए, मिलकर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
जब भी हिंदुस्तान की सियासत में किरदार, क़ाबिलियत और ईमानदारी का इतिहास लिखा जाएगा, आपका नाम पहले सफ़े पे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
ना तुझसे पहले कोई ऐसा था ना तेरे बाद कोई ऐसा होगा !!
#manmohansingh
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से अपील करता हूं कि सभी राजनीतिक दलों में सम्मानित डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार तथा स्मारक के लिए विशेष जगह आवंटित कर यादगार स्मारक बनाए जिससे आने वाली युवा पीढ़ी उनके व्यक्तित्व के बारे में जान सके एवं उनसे प्रेरणा ले सके।
डॉ. मनमोहन सिंह का देश के विकास में अद्वितीय योगदान रहा। देश का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार आर्थिक उदारीकरण उनके कार्यकाल में हुआ जिससे भारत एक आर्थिक शक्ति बना है। डॉक्टर साहब की बदौलत भारत 2008 की वैश्विक मंदी से बचा जिससे भारत की अर्थव्यवस्था सुरक्षित रहे और करोड़ों लोगों की आजीविका सुरक्षित रही। उनके नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच सिविल परमाणु करार हुआ जिसका लाभ आने वाले लम्बे समय तक देश को मिलता रहेगा।
भारत के पहले और अभी तक के एकमात्र सिख समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री थे। पूरी दुनिया में डॉ मनमोहन सिंह जी का सम्मान था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि जब डॉ मनमोहन सिंह जी बोलते थे तो पूरी दुनिया सुनती थी। देश के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में अपना पूरा जीवन अर्पित कर देने वाले डॉ मनमोहन सिंह जी की आखिरी विदाई बेहद सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण होनी चाहिए।
केन्द्र सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करने का आदेश निकाला है जो उनके महान व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है।
2010 में जब पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत का देहांत हुआ तो हमारी सरकार ने पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर उनके अंतिम संस्कार के लिए जयपुर के विद्याधरनगर में विशेष जगह दी एवं वहां उनका स्मारक बनाया। इस निर्णय की सबने सराहना की थी।