सिस्टम की अपने नेताओं पर मेहरबानी क्यों- SI भर्ती का एक गांव/ढाणी में सेंटर देना जहाँ फसल से होकर अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाना पड़ रहा है
कई अभ्यर्थियों को तो मैप से भी लोकेशन नहीं मिली
ये सब इसलिए किया गया ताकि पार्टी के नेता को खुश किया जा सके ।
#SI भर्ती
#भवतु_सब्ब_मंगलम्
अध्यापक भर्ती समस्या का एक ही समाधान है परीक्षा तिथि ??
क्योंकि DPC ही पद बढ़ौतरी का माध्यम है जिसमें अभी समय लगेगा ।।
सरकार दो भर्ती करवाना चाहती है इसलिए DPC वाले पद इसी भर्ती में जुड़े इसके लिए बेहद जरुरी है DPC से पद बढ़ौतरी का निर्णय पूर्व में ही फाइनल हो इसके लिए परीक्षा तिथि पर पुनः विचार करना चाहिए ।।
✅राजस्थान बेरोजगार यूनियन जनवरी में एग्जाम और विज्ञापन में जारी कम पदों की संख्या के साथ एग्जाम के निर्णय के पक्ष में बिल्कुल नहीं है ।।
हम माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से विशेष निवेदन करते है पुनः समीक्षा करवाई जावे और युवा हित में निर्णय लिया जावे ।।
नोट :- बस यूँही फ़ीडबैक के अनुसार :-महिला आरक्षण लागु नहीं हुआ तब भी युवा निर्णय का स्वागत नहीं कर रहें है इसलिए कल की पोस्ट डिलीट कर दी मुझे लगता है सरकार इस पर पुनः संज्ञान लेने वाली है
@RajCMO@BhajanlalBjp@madandilawar@BJP4Rajasthan@lkantbhardwaj@Ravindrachdry@RamdevChotiya76
अध्यापक भर्ती :- आज अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है जिसमें लेवल 2 सामान्य शिक्षा के जीरो पद और विशेष शिक्षा में जीरो पद होने के कारण आप सभी की पीड़ा जायज़ है ।।
सबसे छोटी भर्ती होने जा रही है लेकिन पद बढ़ौतरी का एक ही रास्ता है वो है DPC ।।
DPC जिसकी प्रक्रियाँ सुप्रीम कोर्ट में आगामी सुनवाई से क्लियर हो पायेगी ।।
राजस्थान बेरोजगार यूनियन जनवरी में परीक्षा आयोजन के पक्ष में नहीं है क्योंकि इतने कम पदों पर परीक्षा आयोजन युवा हित में नहीं है ।।
इसलिए जो साथी चाहते है कि पदों की बढ़ौतरी के साथ ही एग्जाम हो उनको DPC संपन्न होने का इंतज़ार करना होगा ।।
समय परिस्थिति को देखते हुयें जायज़ यही है कि एग्जाम एक दो महीने आगे चली जावे लेकिन पदों की अच्छी संख्या के साथ ही एग्जाम का आयोजन हो ।।
#हनुमान_किसान
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन#TSP द्वारा विभिन्न माँगों को लेकर कल की रैली अपडेट :-
राजस्थान बेरोजगार यूनियन, बांसवाड़ा द्वारा अनुसूचित क्षेत्र के आक्रोशित बेरोजगारों ने @TspUnion_Raj अध्यक्ष @CharpotaGurmeet ओर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र डोडियार के नेतृत्व में उपाध्याय पार्क में सभा कर कलेक्टर ऑफिस तक बेरोजगार आक्रोश रैली निकाल कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि:
1. अनुसूचित क्षेत्र विस्तार की अधिसूचना 19 मई 2018 को बढ़ाए हुए क्षेत्रफल के अनुसार भर्तियों में TSP के पदों का वर्गीकरण करने,
2. अनुसूचित क्षेत्र में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग 35%, सामान्य वर्ग 40%) अंकों कि बाध्यता में शिथिलता दी जाए।
3. अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों का परीक्षा सेंटर गृह जिले में ही दिया जाए।
4. अनुसूचित क्षेत्र में द्वितीय श्रेणी में सामाजिक (नॉन टीएसपी 401 पद, TSP में 00 पद), हिंदी 1052 पद मे से (नॉन टीएसपी 1005 पद, TSP 47 पद मात्र), संस्कृत सहित सभी विषयों में पद बढ़ाए जाए।
5. अनुसूचित क्षेत्र की तृतीय श्रेणी में पदों कि वृद्धि कि जाए।
6. तृतीय श्रेणी प्राथमिक अध्यापक भर्ती संस्कृत विभाग (नॉन टीएसपी 187 पद, TSP _ 00 पद) दिए गए हैं अनुसूचित क्षेत्र संस्कृत विभाग शिक्षक भर्ती में पदों को बढ़ाया जाए।
7. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बांसवाड़ा डूंगरपुर प्रतापगढ़ को मिलाकर बांसवाड़ा संभाग पुनः संभाग बहाली की जाए। जिससे आदिवासी आंचल में शिक्षा स्वास्थ्य ओर विकास की दृष्टि से उच्च पायदान पर पहुंचे।
8. अनुसूचित क्षेत्र में न्यूनतम उत्तीर्ण अंको की बाध्यता में शिथिलता देकर पिछली भर्ती पीटीआई (कुल 647 में से 147 पद भरे जबकि 500 पद रिक्त), कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 (कुल 888 में से मात्र 175 पद भरे जबकि 713 पद रिक्त) , वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 में विज्ञान विषय (कुल 172 पद में से 64 पद भरे गए जबकि 108 पद रिक्त) गणित में 244 पद में से मात्र 15 पद भरे गए जबकि 229 पद रिक्त) रिक्त रही सीट पूर्ण भरी जाए।
9. अनुसूचित क्षेत्र में शिक्षक भर्ती 2022 लेवल 1 का लंबित परिणाम जारी किया जाए।
10. अनुसूचित क्षेत्र की विभिन्न भर्तियों में TSP अभ्यर्थियों का एक ही चरण में परीक्षा आयोजित की जाए ताकि नॉर्मलाइजेशन का नुकसान अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों का ना हो।
11. आगामी समान पात्रता परीक्षा (CET) में अनुसूचित जनजाति वर्ग का पात्रता अंक 55% कर दिया है उसको REET के समान 36% निर्धारित अंक किया जाए।
12. अनुसूचित क्षेत्र में पिछली भर्तियों में खाली रहे पद को नई भर्तियों में बैकलॉग पद जोड़े जाए
13. अनुसूचित क्षेत्र में बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह दिया जाए।
14. TSP में सेवा दे रहे नॉन टीएसपी के राजकीय कार्मिकों का उनके क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए।
15. TSP क्षेत्र में शिक्षक भर्ती 2022 में विकलांग कोटे के पद भरे जाए। दिव्यांग श्रेणी में रीट में जनजाति वर्ग के लिए 36% नंबर निर्धारित है जबकि दिव्यांग जनजाति अभ्यर्थी को 40% नंबर लाने पर पात्र माना गया है जो जनजाति दिव्यांग अभ्यर्थी के साथ सरासर अन्याय है। जनजाति दिव्यांग को 36% नंबर को पात्र किया जाए
16. राजस्थान में फर्जी खेल प्रमाण पत्र, फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र की दुबारा जांच की जाये ताकि वास्तविक विकलांग व्यक्ति को फायदा मिले
17. अनुसूचित क्षेत्र में विशेष शिक्षा के पद दिए जाए।
18. अनुसूचित क्षेत्र में नॉन टीएसपी के अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी TSP प्रमाण पत्र बनाकर TSP की भर्तियों में नौकरी कर रहे हैं जिनको तत्काल बाहर किया जाए और फर्जी TSP प्रमाण पत्र बनाने वालों पर कार्यवाही की जाए।
19. अनुसूचित क्षेत्र में जलदाय, टेक्निकल विभाग सहित विभिन्न विभागों में रिक्त रहे पदों पर भर्ती की जाए
20. ANM संविदा भर्ती 2023 की ज्वाइनिंग जल्द दी जाए।
रैली में उपस्थित TSP अध्यक्ष गुरमीत चरपोटा, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र डोडियार, बांसवाड़ा जिला उप प्रमुख डॉ. विकास बामनिया, उप प्रधान मनोहर खड़िया, केशव निनामा, अरविंद डामोर, सुभाष निनामा, भगवती भील, हेमन्त मईडा, गणेश डामोर, प्रदीप निनामा, बलवंत मछार, संजय खांट, राहुल कटारा, संजय मईडा, रिकलेश डामोर, सतीश ताबीयार, विशाल मईड़ा, गौतमलाल वडखियाँ, विनोद निनामा, दिनेश मईडा, सुनील मईडा, ईश्वर डिंडोर, अभिताभ, विकास मईडा, अर्जुन मईडा, निकेश चरपोटा, रामेश्वर डोडियार, कमलेश चरपोटा, अजयराज, कांतिलाल निनामा, कमलेश चरपोटा, भाविक खाट भूमिका निनामा, सोनाली, जसवंत भाभोर, भवानी शंकर, नवीन खराड़ी, सोना ताबीयार, प्रसन्नता गरासिया, राजेश वसुनिया, स्वराज चरपोटा सहित सैकड़ों बेरोजगार युवा उपस्थित थे। संचालन राजेश मईडा ने किया।
@RajCMO@RajGovOfficial
तृतीय श्रेणी अध्यापक की DPC को लेकर अगले सप्ताह में कोर्ट की सुनवाई है
इस सुनवाई के बाद DPC का रास्ता साफ हो जायेगा फिर 20 हजार से ज्यादा पद तृतीय श्रेणी अध्यापक के खाली हो जायेंगे।
◾शिक्षक भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ाई जायेगी, आप निश्चित रहें।
महाराणा प्रताप जी के साथ भीलों ने हल्दी घाटी का युद्ध लड़ा था लेकिन ये एहसान आज तक किसी आदिवासी भाई ने नहीं बोला लेकिन एक ईसाई व्यक्ति आदिवासियों के वोट बैंक कि राजनीति के चक्कर में गुमराह कर रहा है
#देशद्रोही
और अगर भील प्रदेश बनाना ही है तो फिर आदिवासियों का ईसाई धर्मांतरण क्यों हो रहा है.. एक बार जनगणना करो कि इसमें ईसाई कितने है?
@roat_mla#banswara#Dungarpur
@alokrajRSSB राजस्थान में बेरोजगार स्टूडेंट की संख्या में वृद्धि होने के बाद भी रीट मुख्य परीक्षा में 10,000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है क्या यह उचित है।
पदों की संख्या बढ़ाकर 30000+ करनी चाहिए। 🙏🏻
#थर्ड_ग्रेड_में_पद_बढ़ाओ
TSP के बेरोजगार युवाओं की मांगों को धरातल से उठाने के लिए बांसवाड़ा जिले की कार्यकारिणी आगामी 10 जुलाई 2025 को गठित की जायेगी अपनी मांगो को उपाध्याय पार्क बांसवाड़ा में पधारकर अवगत कराए हम प्रदेश टीम के साथ मिलकर मजबूती से आवाज बुलंद करने का भरपूर प्रयास करें। @CharpotaGurmeet
शिक्षा विभाग का मुखिया ही बदल सकता है शिक्षा विभाग की दशा व दिशा।
शानदार कार्यकाल चल रहा है अभी तक शिक्षकों के लिए...
◾पहले 19000 शिक्षकों का समायोजन,
फिर 35000 शिक्षकों की डीपीसी और अब 11576 शिक्षकों का महात्मा गांधी स्कूलों में पदस्थापन आपके कुशल नेतृत्व को दिखाता है
◾माननीय शिक्षा मंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।
◾अब इन रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से बेरोजगार को रोजगार देने का काम किया जायेगा।@madandilawar@AshokSaini_BJP
आपका बहुत बहुत धन्यवाद आभार शुक्रिया 🎉✌️🎉
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी सौगातें...
पहले 19000 अधिशेष शिक्षकों का समायोजन, फिर 35000 विभागीय डीपीसी और अब 11576 शिक्षकों का महात्मा गांधी स्कूलों में पदस्थापन।
माननीय बोर्ड अध्यक्ष महोदय अनुसूचित क्षेत्र के शिक्षक भर्ती लेवल 1 अभ्यर्थियों की पीड़ा को आप भलीभांति जानते हैं कृपया आपके किए हुए वादे के अनुसार इन अभ्यर्थियों की पीड़ा को समझते हुए TSP शिक्षक भर्ती L 1 का लंबित परिणाम जारी करने की कृपा करें
@alokrajRSSB@BadhalDr
माननीय उपेन जी @TheUpenYadav अनुसूचित क्षेत्र के शिक्षक भर्ती लेवल 1 अभ्यर्थियों की पीड़ा को आप भलीभांति जानते हैं कृपया आप अभ्यर्थियों की पीड़ा को समझते हुए TSP शिक्षक भर्ती L 1 का लंबित परिणाम जारी करने की कृपा करें
https://t.co/XQTp6FHLTt